क्यों मनाया जाता है 'विश्व मलेरिया दिवस', क्या हैं इसके लक्षण और कैसे बचें इस समस्या से: World malaria day 2023
World malaria day 2023

क्या है इतिहास वर्ल्ड मलेरिया डे का और कैसे हो सकता है इस रोग से बचाव

मलेरिया एक गंभीर रोग है जिसमे रोगी को जान का जोखिम तक हो सकता है. इसके बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है. जानिए इसके बारे में.

World malaria day 2023: मलेरिया एक ऐसा रोग है जिसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। यह समस्या एक पैरासाइट के कारण होती है जो आमतौर पर खास प्रकार के मच्छर को संक्रमित करता है। जब यह मच्छर किसी ह्यूमन को काटता है, तो इससे वो व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। मलेरिया के कारण रोगी में हाई फीवर, ठंड लगना और फ्लू के जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के अनुसार इस समस्या का उपचार संभव है और इसका इलाज भी आसानी से हो सकता है। हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस यानी वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है। आइए जानें कि क्यों मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस। इसके साथ ही मलेरिया के लक्षणों और बचाव के बारे में भी जानें। 

क्यों मनाया जाता है ‘वर्ल्ड मलेरिया डे’

World malaria day 2023

25 अप्रैल के दिन ‘वर्ल्ड मलेरिया डे’ को मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व में मलेरिया नाम के रोग के बारे में लोगों को जागरूक करना है। मलेरिया का परिवारों, कम्युनिटीज और सोसाइटी आदि पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। वर्ल्ड मलेरिया डे की शुरुआत अफ्रीकन मलेरिया डे के रूप में हुई थी। अफ्रीका में इस दिन को 2001 से अफ्रीकन मलेरिया डे के रूप में मनाया जाता रहा है। साल 2007 को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने वर्ल्ड हेल्थ एसेंबली में इस दिन को वर्ल्ड मलेरिया डे के रूप में मनाने का प्रस्ताव दिया। तब से साल 2008 के बाद हर साल 25 अप्रैल को इस दिन को मनाया जाने लगा। इस रोग के कारण हर साल बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गवां देते हैं। ऐसे में, विश्व मलेरिया दिवस के बारे में लोगों का जागरूक होना जरूरी है। इसी जागरूकता के लिए इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

यह भी पढ़ेंसंक्रामक रोगों से बचने के लिए अपनाएं ये 10 तरीके

मलेरिया के क्या हो सकते हैं लक्षण? 

मच्छरों के कारण होने वाले इस रोग के लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:

  • बुखार
  • ठंड लगना
  • डिस्कम्फर्ट
  • सिरदर्द
  • जी मिचलाना और उल्टी आना
  • डायरिया 
  • पेट में दर्द
  • मसल या जोड़ों में दर्द 
  • थकावट
  • हार्ट रेट का बढ़ना
  • सांस लेने में समस्या 
  • खांसी

इसके अलावा कुछ लोग इसके कुछ अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं। अगर इस रोग का उपचार सही से न हो तो इंफेक्शन गंभीर हो सकता है और इसके कारण किडनी फेलियर, कन्फ्यूजन, कोमा या गंभीर मामलों में मृत्यु भी हो सकती है। आइए जानें इस रोग से कैसे बचा जा सकता है।

Symptoms of malaria

मलेरिया से बचने का तरीका

अगर आप किसी ऐसी जगह पर ट्रेवल कर रहे हैं या रह रहे हैं जहां मलेरिया सामान्य है, तो मछरों से बचने के पर्याप्त इंतजाम करें, जैसे:

  • अगर आप किसी ऐसी जगह पर ट्रेवल कर रहे हैं या रह रहे हैं जहां मलेरिया सामान्य है, तो मछरों से बचने के पर्याप्त इंतजाम करें, जैसे:
  • अपनी स्किन को कवर करें। फुल स्लीव्ड शर्ट और पैंट पहनें। 
  • स्किन पर इंसेक्ट रेपेलेंट का इस्तेमाल करें। 
  • सोते हुए नेट का इस्तेमाल करें। बेड नेट्स का इस्तेमाल करने से सोते हुए मच्छरों के काटने से बचा जा सकता है।
  • ऐसी जगह जाने से बचे जहां अंधेरा, डंप या गंदगी हो, ऐसी जगह पर मच्छर अधिक होते हैं।
  • अपने आस-पास सफाई रखें। पानी को स्टोर न होने दें।

Leave a comment