factors that affect blood sugar levels
factors that affect blood sugar levels

डायबिटीज अवेयरनेस डे: युवाओं में तेज़ी से बढ़ रही डायबिटीज, बचने के लिए अपनायें ये तरीक़ेOverview:

डायबिटीज होने पर शरीर में इंसुलिन हार्मोन पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाता है। अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया तो इसकी वजह से कई दूसरी गंभीर बीमारियां भी हो सकती है।

Diabetes Awareness Day: बिगड़ती लाइफस्टाइल और ग़लत खान-पान के चलते आज अधिकांश लोग डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। पहले इसको बुढ़ापे की बीमारी माना जाता था। लेकिन, आज हर दिन यह बड़ी संख्या में युवाओं को शिकार बना रही है। इस समय देश भर में 10 करोड़ से ज्यादा डायबिटीज के मरीज हैं। कुछ लोगों को तो लंबे समय तक यह पता ही नहीं चल पाता है कि उनकी शुगर बढ़ी हुई है। डायबिटीज होने पर शरीर में इंसुलिन हार्मोन पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाता है। अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया तो इसकी वजह से कई दूसरी गंभीर बीमारियां भी हो सकती है।

हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज अवेयरनेस डे मनाया जाता है, जिससे लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा सके। समय रहते अगर आपने इससे बचाव के तरीक़े अपना लिये तो आप इस पर पूरी तरह से नियंत्रण पा सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं इससे बचने के तरीक़े-

Also read: जानें हेल्दी स्किन के लिए क्यों जरूरी हैं हरी सब्ज़ियां: Green vegetables for healthy skin

नियमित व्यायाम

young-attractive-woman-plank-pose-studio-background
Regular exercise of at least 30 minutes will help you controlling your sugar level

डायबिटीज की मुख्य वजह शारीरिक गतिविधियों की कमी होना है। इसलिए अगर आप इससे बचना है तो आप हर दिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज ज़रूर करें। इससे वजन बढ़ेगा और और ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहेगा। हर दिन पैदल चलना, स्विमिंग करना, वेट ट्रेनिंग और योगा करना फायदेमंद हो सकता है। चाहें तो समय निकालकर जिम जॉइन कर सकते हैं। एक्सरसाइज से आपकी इन्सुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है।

हेल्दी डाइट

वर्कआउट से पहले लें सेहतमंद आहार: Diet before Workout
Eat healthy diet

डायबिटीज से बचना है तो सबसे ज्यादा ज़रूरी है डाइट में ऐसी चीज़ें शामिल करना जिससे आपको सभी आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते रहें। जंक फ़ूड खाने से बचें क्योंकि इससे मोटापा भी बढ़ता है और शुगर भी बढ़ती है। कोशिश करें हमेश घर का बना ताज़ा खाना खायें। इसमें ज्यादा से ज्यादा सब्जियां, ताज़े फल, साबुत अनाज शामिल करें। ज्वार, बाजरा, रागी आदि का उपयोग करें। अगर चावल खाते हैं तो सफ़ेद की जगह ब्टाउन राइस का इस्तेमाल करें। करेला, पालक, जामुन ज़रूर खायें।

तनाव से बनाएं दूरी

Diabetes
Avoid stress to control sugar level Credit: Istock

इस समय डायबिटीज होने का सबसे बड़ा कारण लोगों का तनाव में रहना है। स्ट्रेस की वजह से शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ जाता है। इसलिए इससे बचने के लिए तनाव से बिलकुल दूर रहें। काम का ज्यादा प्रेशर नहीं लें, हमेशा ख़ुश रहने की कोशिश करें।

लंबे समय तक सिटिंग से बचें

नाइट शिफ्ट में ऐसे रखें अपनी सेफ्टी का ख्याल, घर वालों को नहीं सताएगी बेटी की चिंता: Night Shift For Women
Avoid long hour sitting

आजकल डेस्क जॉब में देर तक बैठे रहना पड़ता है। ऐसे में मोटापा और शुगर बढ़ने की समस्या बहुत आम हो गई है। अगर आपका भी डेस्क जॉब है तो कोशिश करें कि काम के बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लें और वॉक करते रहें।

पर्याप्त नींद

Women Lifestyle Tips
Proper sleep is a must

डायबिटीज से बचने सबसे ज्यादा ज़रूरी है पर्याप्त नींद लेना। हर रात 8-9 घंटे की अच्छी नींद ज़रूर लें। इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा और इंसुलिन रेसिस्टेंट में सुधार करने में भी मदद मिलेगी।

तो, आप भी डायबिटीज से दूर रहकर लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो इन तरीक़ों को ज़रूर अपनायें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...