आंखें उतना ही जरूरी अंग हैं, जितना दिल और दिमाग। इनके बिना दुनिया से रूबरू होने का मौका ही नहीं मिलता। इनके बिना न रंग दिखते न ही प्रकृति। न बुरा दिखता, न अच्छा। अब ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि इन आंखों का इतना ख्याल रखा जाए कि इनकी रोशनी उम्र के साथ बढ़े, ना कि घाटे। इसके लिए अगर लाइफस्टाइल में कुछ नियमित सुधार किए जाएं तो आंखें कभी बूढ़ी नहीं होंगी। बल्कि इनकी उम्र कम ही होगी। और यकीन मानिए आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। क्या होने चाहिए लाइफस्टाइल में बदलाव, ताकि आंखें रहें स्वस्थ्य, आइए जानें-

पानी का असर-
पानी पीना वैसे भी शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। बाकी अंगों के लिए भी पानी अमृत की तरह है। ठीक इसी तरह आंखों के लिए भी ये पानी अमृत ही है। जरूरतभर पिया गया पानी आंखों में नमी बना कर रखता और इन्हें साफ भी रखता है। दिनभर में 6 से 8 ग्लास पानी तो पिया ही जाना चाहिए।

एंटीऑक्सीडेंट वाले फल-
जानकर मानते हैं कि ऐसे फल जिनमें खूब सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है वो आंखों की सेहत दुरुस्त रखते हैं। आंखों की कई बीमारियों से बचाने में भी ये फल मदद करते हैं।
आंखें ना थकें-
आजकल का समय ऐसा है कि हर इंसान किसी न किसी तरह से मोबाइल या फिर लैपटॉप का इस्तेमाल कर रही है। अब ऐसे में आंखें इतना थक जाती हैं कि इन पर गलत असर भी होने लगता है। लेकिन यहीं पर आपको कुछ सतर्कता बरतनी है। इसके लिए आपको 20-20-20 वाला फॉर्मूला अपनाना होगा। इसमें आपको हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 किलोमीटर दूर देखना है। इससे आंखों को आराम भी मिल जाएगा।

यूवी किरणों से रहें दूर-
सूरज से निकलने वाली अल्ट्रा वायलट किरणें आंखों को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि इन किरणों से बचा जाए। ऐसा ना करने पर रोशनी कम होने के साथ मोतियाबिन्द भी हो सकता है।
विटामिन ए लेना है जरूरी-
आप अपने खाने में ऐसे फल और सब्जियां शामिल कर लें, जिनमें विटामिन ए भरपूर हो। जैसे गाजर, आलू, हरी पत्तेदार सब्जियां और मौसमी फल। इनके साथ मछली का सेवन भी अच्छा रहता है। याद रखिए पीली, नारंगी और हरी सब्जियों में विटामिन ए खूब होता है।

जिंक भी है मददगर-
जिंक से भरपूर खाना भी आंखों को कमजोर नहीं होने देता है। इससे खासतौर पर उम्र की वजह से होने वाली आंखों की दिक्कत से छुटकारा मिल जाता है। इसका सेवन करने के लिए आपको डार्क चॉकलेट, लहसुन, नट्स आदि में ये होता है।
स्वास्थ्यवर्धक विटामिन सी-
विटामिन सी एक ऐसा तत्व है, जो कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है। ये आंखों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसके लिए संतरा, टमाटर, नींबू, पालक आदि को खाने में शामिल करना जरूरी होगा।
ये भो पढ़ें-
