महिलाओं को होने वाली 5 गंभीर बीमारियां, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाएं अपनी कई परेशानियों को नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बढ़ सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
Women Health Care: कामकाजी महिलाएं हो या फिर होममेकर, लगभग हर महिलाएं अपने दर्द को छिपाकर अपने दिनभर के काम में लगी रहती हैं। घर संभालने से लेकर ऑफिस की भागा-दौड़ी में महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती है। ऐसी स्थिति में उन्हें कई तरह की परेशानियां होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आप फिट और हेल्दी रहे, तो घर और बाहर के कामकाज के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अगर आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देती हैं, तो आपको कई बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं महिलाओं को होने वाली कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में विस्तार से-
ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को होने वाली सबसे कॉमन बीमारी है। हालांकि, ब्रेस्ट कैंसर पुरुषों को भी होता है, लेकिन तुलनात्मक रूप से ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने की संभावना अधिक होती है। ब्रेस्ट कैंसर होने से पहले शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, जैसे- ब्रेस्ट से पानी निकलना, ब्रेस्ट के आसपास गांठ महसूस होना इत्यादि। कई महिलाएं अपने इन बदालावों पर ध्यान नहीं दे पाती हैं, जिसकी वजह से स्थिति गंभीर रूप धारण कर सकती है। अगर आप चाहती हैं कि ब्रेस्ट कैंसर की गंभीरता को कम किया जाए, तो सबसे पहले अपने शरीर में दिखने वाले लक्षणों पर ध्यान दें और इसे पहचानकर समय पर अपना इलाज कराएं।
मैनरेजिया की स्थिति

मैनरेजिया एक ऐसी स्थिति है, जो कई महिलाओं को हो सकती है। इस स्थिति में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को 7 दिनों से अधिक ब्लीडिंग होती है। अगर इस स्थिति को अधिक समय तक नजरअंदाज किया जाए, तो महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। इसलिए अगर पीरियड्स के दौरान अगर आपको 3 से 5 दिनों से अधिक ब्लीडिंग हो रही है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद लें।
एंडोमेट्रियासोसिस की परेशानी

एंडोमेट्रियासोसिस एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसमें महिलाओं के गर्भाशय की रेखाएं अंदर के बजाय बाहर की ओर बढ़ने लगती है। इसके कारण गर्भाशय की नली अंडाशय में विकसित होने लगती है, जिसकी वजह से महिलाओं को काफी असहनीय दर्द होता है। कई बार संकोच की वजह से महिलाएं अपना यह दर्द बयां नहीं कर पाती हैं।
यूट्राइन फाइब्रॉएड

महिलाओं में होने वाली यह सबसे आम बीमारी है। इस बीमारी को कई महिलाएं नजरअंदाज भी कर देती हैं।
यूट्राइन फाइब्रॉएड की स्थिति में महिलाएं के गर्भाशय में कैंसररहित ट्यूमर पनपने लगता है। यह शरीर में हार्मोन असंतुलन की वजह से हो सकता है। ऐसे में कई बार महिलाओं को अनियमित रूप से पीरियड्स की परेशानी होती है।
डिप्रेशन का शिकार
आज के समय में घर और बाहर के कामकाज की वजह से कई महिलाएं डिप्रेशन से जूझ रही हैं। इसका कारण कई बार महिलाएं कामकाज में खुद को काफी ज्यादा अकेला महसूस करती हैं। इस स्थिति में उन्हें स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।

महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क होने की जरूरत है। ताकि वे अपने और अपने परिवार के सदस्यों का अच्छे से ध्यान रख सकें। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आप फिट रहें, तो अपने सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।