Protien Veg Diet
Protien Veg Diet Credit: Istock

Protien Veg Diet: शरीर को स्‍वस्‍थ्‍य और निरोगी बनाए रखने में डाइट की अहम भूमिका होती है। जिसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट्स डैमेज सेल्‍स को रिपेयर करने और शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। एक्‍सपर्ट्स की मानें तो शरीर को मजबूती देने में प्रोटीन सक्रिय भूमिका अदा करता है इसलिए प्रतिदिन 45 से 50 ग्राम प्रोटीन खाने की सलाह दी जाती है। हमारा शरीर प्रोटीन का उपयोग केवल मांसपेशियों की वृद्धि के लिए नहीं करता, बल्कि ये फैट, ब्‍लड प्रेशर और ब्‍लड शुगर लेवल को कम करने में भी मदद करता है। दैनिक प्रोटीन की आवश्‍यकता को पूरा करने के लिए अधिकांश लोग अंडे और चिकन का सेवन करते हैं। लेकिन जो लोग वेजिटेरियन हैं उन्‍हें अपनी प्रोटीन की आपूर्ति पनीर, सोया, प्रोटीन शेक या व्‍हे प्रोटीन से करनी पड़ती है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कई शाकाहारी खाद्य पदार्थों में अंडे और चिकन से ज्‍यादा प्रोटीन होता है। यदि नहीं, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

काला चना

black gram
black gram

काले चने का उपयोग लगभग सभी घरों में किया जाता है। काले चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर को मजबूती और ऊर्जा देने में मदद करता है। 100 ग्राम काले चने में लगभग 17 ग्राम प्रोटीन होता है जो लगभग 4 अंडे के बराबर है। काले चने को यदि रात में भिगो कर खाया जाए तो उसकी न्‍यू‍ट्रीशियस वेल्‍यू बढ़ जाती है। इ‍सलिए यदि आप वेट लॉस करने का विचार कर रहे हैं तो काले चने को अपनी डाइट का हिस्‍सा बनाना न भूलें।

ओट्स

ओट्स फाइबर, मैग्‍नीशियम, मैंगनीज, थियामिन, विटामिन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्‍वों का भंडार है। 100 ग्राम ओट्स में लगभग 16.9 ग्राम प्रोटीन होता है। ये आपकी डेली प्रोटीन की आवश्‍यकता को पूरा करने में अ‍हम भूमिका निभा सकता है। ओट्स अंडे का बेहतरीन विकल्‍प हो सकता है। इसे ब्रेकफास्‍ट में खाने से शरीर पूरे दिन ऊर्जावान रहता है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

राजमा

यदि आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन की आपूर्ति करने में कठिनाई हो रही है तो आप अपनी डाइट में राजमा यानी किडनी बीन्‍स को शामिल कर सकते हैं। राजमा में पोटेशियम, कैल्शियम और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। 100 ग्राम राजमा में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन होता है। ये अंडे और चिकन का बेहतरीन विकल्‍प हो सकता है। राजमा को आप सलाद, करी और कटलेट के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ब्रोकली

Broccoli
Broccoli

ब्रोकली एक सुपरफूड है लेकिन कुछ लोग इसे खाने से परहेज करते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर और प्रोटीन की हाई क्‍वाटिंटी होती है। ये वेट लॉस करने में अहम भूमिका निभा सकती है। इसके अलावा ब्रोकली में माइक्रो न्‍यूट्रिएंट्स होते हैं जो एंजाइम्‍स को बूस्‍ट करने में बढ़ावा देते हैं जो कैंसर सेल्‍स से लड़ने में मदद कर सकते हैं। अन्‍य सब्जियों की तुलना में 100 ग्राम ब्रोकली में लगभग 3 ग्राम प्रोटीन होता है। ब्रोकली का सेवन कमजोरी और पाचन संबंधित समस्‍याओं में भी किया जा सकता है।

किनुआ

विटामिन और मिनरल का भंडार किनुआ इनदिनों फिटनेस फ्रीक लोगों की पहली पसंद बन गया है। इसमें मौजूद पोषक तत्‍व न केवल वेट लॉस करने में मदद करते हैं बल्कि शरीर को दोगुनी ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। ये चावल का बेहतरीन सब्‍सीट्यूट माना जाता है। 100 ग्राम किनुआ में लगभग 4.4 ग्राम प्रोटीन होता है।