weigh gain
weigh gain

Summary: महिलाओं के लिए भी ज़रूरी है वेट लिफ्टिंग

वेट लिफ्टिंग सिर्फ मसल्स बढ़ाने की नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए फिटनेस, स्ट्रेंथ और हेल्थ को बनाए रखने का एक असरदार तरीका है। यह एक्सरसाइज वजन कंट्रोल, हड्डियों की मजबूती, बेहतर पोस्चर और स्ट्रेस रिलीफ में मदद करती है, जिससे आप अंदर और बाहर दोनों से स्ट्रॉन्ग महसूस करती हैं।

Weight Lifting for Women: अधिकांश लोग सोचते हैं हैं कि वेट लिफ्टिंग मूल रूप से पुरुषों के द्वारा की जाने वाली एक्सरसाइज है लेकिन ऐसा मानना बिलकुल गलत है क्यूंकि वेट लिफ्टिंग महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद एक्सरसाइज है। यह आपकी बॉडी को फिट और शेप में रखने के साथ ही आपको बहुत सी बीमारियों से भी बचाने में सहायक है। वेट लिफ्टिंग शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है। यह एक्सरसाइज हाथों को मजबूत करने के साथ ही सम्पूर्ण शरीर को मजबूती प्रदान करने के लिए मानी जाती हैं। आइये विस्तार से जानते है वेट लिफ्टिंग के फायदे:

वेट मैनेजमेंट

जो लोग नियमित वेट लिफ्टिंग करते हैं उनके शरीर का बॉडी मास ठीक रहता है और वो कभी मोटापे के शिकार नहीं होते। वेट-लिफ्टिंग से कैलोरी जल्दी बर्न होती है और फैट कम होता है। खासतौर पर बेली फैट और थाई फैट कम करने में यह बहुत लाभदायक है। यह आपको फ्लैट बेली देने के साथ ही आपकी बॉडी को सुडोल भी बनाती है।

बोन्स को मजबूत बनाती है

Weight Lifting for Women-Body muscles
Body muscles

कई महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ हार्मोनल परिवर्तनों के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं उनके लिए वेट-लिफ्टिंग काफी मददगार साबित हो सकती है। जिन महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस विकसित होने का खतरा होता है, वो अगर नियमित रूप से वेट लिफ्टिंग करें तो इससे उनके हड्डियों के कमजोर होने की गति धीमी हो जाती है। यह एक्सरसाइज मसल्स मास बढ़ने में मदद करती है जिससे मांसपेशियां विकसित होती है और शरीर का स्टैमिना अच्छा रहता है।

पोश्चर में सुधार

जिन लोगों को पीठ दर्द, कमर दर्द, जोड़ो के दर्द की शिकायत रहती है वह ट्रेनर की सहायता से वेट लिफ्टिंग ज़रूर करें। वेट लिफ्टिंग करने से बॉडी पर दबाव पड़ता हैं जिससे उठने-बैठने, खड़े होने के पोश्चर में बदलाव आता है। यह आपकी कोर मांसपेशियों को मजबूत करता है। वजन उठाने से रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है और पीठ दर्द होने से छुटकारा मिलता है।

डायबिटीज़ से रखे दूर

diabetes
diabetes

डायबिटीज़ के खतरों को कम करने के लिए वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज़ बहुत ही फायदेमंद होता है।वेट लिफ्टिंग से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। अगर आपको डायबिटीज़ है तो आपको नियमित रूप से यह एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर भी बढ़ने नहीं देती और ह्रदय से संबंधित बीमारियों से भी बचने में सहायक है। अध्ययनो में पाया गया है कि मध्यम-तीव्रता की वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज़ के 45 मिनट के बाद रक्तचाप में 20 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

स्ट्रेस दूर होता है

अधिक तनाव हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। यह कई प्रकार की बीमारियों जैसे थकान, मोटापा और ब्लड शुगर का कारण बनता है।आज के समय में लगभग सभी को किसी न किसी वजह से स्ट्रेस रहता ही है। ऐसे में वेट लिफ्टिंग तनाव को दूर करने और अच्छी नींद आने के लिए एक फायदेमंद एक्सरसाइज है।

stress
stress

तो देखा आपने, नियमित रूप से कुछ समय वेट लिफ्टिंग के लिए निकालकर आप खुद को कितना फिट और हेल्दी रह सकती हैं।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...

Leave a comment