Celebrity Fitness Mantras: अगर आप बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह फिगर बनाना चाहती हैं तो इसके लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा है क्योंकि वर्कआउट करते समय आप पसीने से तर-बतर नहीं होंगे, बल्कि आपको मजा आएगा। चलिए दीपिका पादुकोण से लेकर शिल्पा शेट्टी और भाग्यश्री तक फिटनेस मंत्र जानते हैं।
दीपिका पादुकोण का फिटनेस मंत्र

जहां तक दीपिका पादुकोण की बात है तो प्रेगनेंसी के पहले और बाद दोनों ही समय उनके फिगर में जायदा फर्क नहीं आया है। इसकी सबसे बड़ी वजह वह अपने फिटनेस रूटीन को मानती हैं। वह हमेशा घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। प्रेगनेंसी से पहले स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए दीपिका लंज, स्क्वॉट, पुशअप और वेट लिफ्टिंग करना पसंद करती थीं। इन सभी से मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिससे वजन आसानी से घटता है। प्रेगनेंसी के पहले दीपिका नियमित तौर पर कार्डियो एक्सरसाइज करना पसंद करती थीं। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होने के साथ ही दिल भी सेहतमंद रहता है। साइकलिंग, रनिंग, स्विमिंग उनके पसंदीदा कार्डियो एक्सरसाइज हैं। दीपिका पिलेट्स
को भी काफी महत्व देती हैं। इससे मसल्स मजबूत होती है। बैडमिंटन की शौकीन दीपिका अपने गेम के लिए भी रोज समय निकालना नहीं भूलती थीं। इन सभी के कारण उन्हें टोन बॉडी मिली।
शिल्पा शेट्टी का वर्कआउट रूटीन

अपनी फिटनेस को बनाकर रखने के लिए शिल्पा शेट्टी कड़ी मेहनत करती हैं। शिल्पा शेट्टी रोज सुबह योग करती हैं। शिल्पा का कहना है कि उन्होंने योग तब शुरू किया था जब उन्हें सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस हुआ था। खुद को ठीक करने के लिए उन्होंने योग करना शुरू किया और काफी आकर्षित हुई। उन्होंने अष्टांग योग का अभ्यास शुरू किया। योग से उनके शरीर को मजबूती
मिलती है और बॉडी टोन होती है। आंतरिक और बाहरी दोनों फायदों के लिए योग बेहद
जरूरी है।
नाश्ते में शिल्पा शेट्टी दलिया और चाय लेती हैं। उसके बाद वह योग करती हैं। योग के बाद खजूर और किशमिश खाती हैं। कभी-कभी वह प्रोटीन शेक भी पीती हैं। वहीं लंच में वह दाल, सब्जी और घी लगी
हुई रोटी खाती हैं। अपने वर्कआउट सेशन के दौरान शिल्पा प्रोटीन शेक पीती हैं। वह चाय ना पीकर ग्रीन टी पीती हैं और सुगरी ड्रिंक से परहेज करती हैं। वह कभी भी रात 8:00 बजे के बाद खाना नहीं खाती हैं। हफ्ते के 6 दिन वह पौष्टिक खाना खाती हैं और एक दिन उनका चीट डे होता है, जब सब कुछ अपनी पसंद का खाती हैं।
भाग्यश्री की फिटनेस का राज

भाग्यश्री रोजाना एक्सरसाइज करती हैं वह एक्सरसाइज करने में बिल्कुल भी भूल नहीं करती हैं। वह रोजाना कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, बैलेंस ट्रेनिंग, प्लाईओमेट्रिक्स, स्पीड एजीलिटी, कोर ट्रेनिंग करती हैं। इसी के साथ ही वह योग प्लेट्स, स्पोर्ट्स कंडीशनिंग, मार्शल आर्ट, डांस, पावर लिफ्टिंग भी करती है। यह सब करना उन्हें बेहद पसंद है। बस यही वजह है कि आज वह इतनी फिट हैं और आज भी वह 50 की उम्र में भी 30 साल की लड़की जैसी दिखती हैं। भाग्यश्री रोजाना सुबह नाश्ता जरूर करती हैं
क्योंकि वह कहती हैं कि मेरे लिए नाश्ता बहुत जरूरी है। उनका नाश्ता प्रोटीन से भरपूर होता है। वह ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं। एक दिन में वह कम से कम 5 से 6 लीटर पानी पीती हैं। साथ ही वह लंच में हरी सब्जियां, दाल, अधिक मात्रा में दही और ब्राउन राइस लेना ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन सबसे अच्छीं बात ये है कि वह डिनर में भी यही सब चीजें खाती हैं। बस थोड़ा-सा इसका तरीका बदल जाता है। दरअसल, उन्हें तला गला खाना पसंद नहीं है। भाग्यश्री डिनर में सूप जरूर पीती हैं। वहीं वह शाम के समय कॉफी पीना पसंद करती हैं।
करीना की ‘स्ट्रिक्ट डाइट’

करीना कपूर खान के बारे में सभी जानते हैं कि चालीस की उम्र में भी वह काफी फिट हैं, जो केवल उनके फिटनेस रुटीन के कारण ही संभव हो पाया है। अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी बॉडी शेप को मेंटेन रखने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।
वह जिम के साथ-साथ घर पर योगा भी करती हैं। जिम में वे काॢडयो एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान देती हैं, इसके साथ-साथ योग करना भी पसंद करती हैं। इसके अलावा करीना कपूर खान अपने डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं। करीना जंक फूड के साथ-साथ ऑयली फूड से भी दूरियां बना कर चलती हैं। वे कभी भी अपनी डाइट मिस नहीं करतीं, साथ ही हफ्ते में एक दिन चीट डे भी मनाती हैं।
अपने फिटनेस को बरकरार रखने के लिए करीना हेल्दी चीजें खाना पसंद करती हैं। उन्हें स्ट्रिक्ट डाइट बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन वे अपने खाने की चीजों में फ्रेश चीजें शामिल करना पसंद करती हैं। खासतौर पर उन्हें दलिया और खिचड़ी काफी ज्यादा पसंद है। यह उन्हें फिट रखने
में काफी मदद करता है।
नीता अंबानी का वेट लॉस

साल की उम्र में नीता अंबानी सुपर फिट और स्वस्थ दिखती हैं। उन्होंने 18 महीनों में लगभग 108 किलो वजन कम किया। नीता अंबानी एक भरतनाट्यम डांसर हैं और कई मौकों पर हमने उन्हें क्लासिकल धुनों पर डांस करते देखा है। डांसिंग वास्तव में वर्कआउट का एक मजेदार रूप है। जिन
लोगों को नियमित जिम वर्कआउट पसंद नहीं है, उनके लिए एक अच्छा डांस वर्कआउट काफी किलो वजन कम करने में मदद कर सकता है। यदि आप व्यायाम के अन्य रूपों से ऊब चुके हैं, तो डांस वजन कम करने का एक आसान तरीका है। नीता अंबानी के वेट लॉस डाइट प्लान में
हर रोज एक गिलास चुकंदर का जूस पीना शामिल था। चुकंदर का रस कम कैलोरी वाला पेय है, जो लोग वजन करना चाहते हैं उनके लिए एकदम सही है। इस ड्रिंक में फैट नहीं होता है। ऐसे में यह ड्रिंक वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसके अलावा, यह बहुत सारे पोषक तत्वों
से भरपूर होता है, जो आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखता है और आपको बेहतर वर्कआउट करने में मदद करता है। चुकंदर के जूस का रोजाना सेवन करने से वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
छरहरी काया की मल्लिका मलाइका अरोड़ा

फिटनेस के नाम से जानी जाने वाले मलाइका अरोरा की फिटनेस का राज है ये योगासन। मलाइका रोजाना खुद को फिट रखने के लिए गोमुखासन करती हैं।
मलाइका के अनुसार ये आसन करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, उम्र के साथ कंधो में होने वाली जकड़न भी दूर होती है।
मलाइका के अनुसार चक्रासन आसन रोजाना करने से पेट और कमर की चर्बी कम होती है इसके साथ-साथ चेहरे पर ग्लो भी आता है। इस आसन को करने के लिए आपको पीठ के बल लेट जाना है और घुटनों को मोड़ते हुए पंजों को जमीन से लगाना है।
