Overview: इन होममेड फैट बर्निंग चटनियों से करें वजन कम
अगर आप नेचुरल तरीके से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इन फैट बर्निंग चटनियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
Fat Burning Chutney: जब भी वजन कम करने की बात होती है तो लोग सोचते हैं कि उन्हें उबला व बेस्वाद खाना ही खाना पड़ेगा। जबकि, वास्तव में ऐसा नहीं है। अगर आप चाहें तो अपने टेस्ट को बरकरार रखते हुए भी बेहद आसानी से वेट लॉस कर सकती हैं। मसलन, आप अपने खाने की थाली में चटनी को शामिल करें। खाने के साथ अगर चटनी को लिया जाए तो इससे टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन जरा सोचिए कि अगर ये चटनी ही नेचुरल फैट बर्नर की तरह काम करने लगे तो? जी हां, घर पर बनी कुछ फैट बर्निंग चटनियां ऐसी होती हैं जो आपके खाने का स्वाद भी बढ़ाती हैं और शरीर की चर्बी को गलाने में भी मदद करती हैं।
इन चटनियों को बनाना काफी आसान होता है। इनमें धनिया, पुदीना, अदरक, लहसुन, नींबू, काली मिर्च और जीरा जैसी चीजों को शामिल किया जाता है, तो शरीर में डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं। जब शरीर अंदर से साफ होता है, तो फैट बर्निंग अपने आप तेजी से होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही फैट बर्निंग चटनियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में मदद करेंगे-
हरी चटनी (Green Fat Burning Chutney)

इस हरी फैट बर्निंग चटनी को अक्सर हम अपने घर में बनाना पसंद करते हैं। इस बनाने के लिए धनिया, पुदीना, अदरक, नींबू का रस, काली मिर्च, जीरा व सेंधा नमक की जरूरत होती है। जहां, धनिया और पुदीना शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। वहीं दूसरी ओर, अदरक और काली मिर्च शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है और फैट जल्दी कम होता है। इसके अलावा, जीरा पेट को हल्का रखता है और गैस, सूजन कम करता है। आप इसे सुबह या दोपहर में अपनी डाइट में शामिल करें।
प्याज व अदरक की चटनी (Onion Ginger Fat Burning Chutney)
अगर आप जल्दी में एक टेस्टी व फैट बर्निंग चटनी बनाना चाहती हैं तो ऐसे में प्याज व अदरक से चटनी बनाएं। इसके लिए आप प्याज, अदरक, लाल मिर्च, नींबू रस, आधा चम्मच तिल या सरसों का तेल डालकर पीसें। प्याज में क्वेरसेटिन होता है, जो फैट सेल्स की ग्रोथ को रोकता है। वहीं, अदरक शरीर की गर्मी बढ़ाकर फैट जलाने में मदद करता है। इसी तरह, लाल मिर्च से भी मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कैलोरी जल्दी बर्न होती है। आप इसे रोटी या चावल किसी के साथ भी खा सकती हैं।
टमाटर-मिर्च की चटनी (Tomalo Chilli Fat Burning Chutney)

टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन फैट घटाने में मदद करता है। वहीं, लाल मिर्च शरीर की कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इस चटनी को बनाने के लिए आप टमाटर, सूखी लाल मिर्च, जीरा, नींबू रस व सेंधा नमक की जरूरत होगी। आप इसे शाम के नाश्ते या हल्के खाने के साथ लें। बाजार की पैक्ड चटनियों की जगह अगर आप इन चटनियों को बनाती हैं तो इससे टेस्ट और फैट बर्निंग बेनिफिट दोनों एक साथ मिलते हैं।
