A stylish woman wearing a bubble hem dress with a voluminous curved hemline, giving a cute and modern look.
A stylish woman wearing a bubble hem dress with a voluminous curved hemline, giving a cute and modern look.

Summary: बबल हेम ड्रेस क्या होती है और इसे पहनने के बेस्ट तरीके

बबल हेम ड्रेस आज फिर से फैशन में लौट आई है। इसकी खासियत है इसका नीचे का फूला हुआ हिस्सा, जो ड्रेस को प्यारा और स्टाइलिश लुक देता है।

Bubble Hem Outfits: फैशन की दुनिया में कुछ ऐसे स्टाइल होते हैं जो कभी पुराने नहीं होते, बस समय के साथ नए रूप में लौट आते हैं। बबल हेम ड्रेस भी ऐसा ही एक ट्रेंड है, जो 80 के दशक में बेहद लोकप्रिय था और अब फिर से फैशन की दुनिया में छा गया है। अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर यह कैसी ड्रेस है जिसका नाम इतना अलग है तो बता दें, यह एक ऐसी ड्रेस है जो किसी भी पार्टी, फंक्शन, डेट नाइट या कैज़ुअल आउटिंग को परफेक्ट बना सकती है। तो चलिए जानते हैं, इस ड्रेस की खासियत क्या है और इसे स्टाइल करने के बेहतरीन तरीके कौन से हैं।

बबल हेम ड्रेस में कपड़े के निचले किनारे को अंदर की ओर मोड़कर सिल दिया जाता है, जिससे नीचे की तरफ एक फूला हुआ शेप बन जाता है। इससे ड्रेस को थोड़ा वॉल्यूम और बाउंस मिलता है। यह डिज़ाइन मिनी, मिडी और मैक्सी लंबाई में मिलती है। अगर आप पार्टी में पहनना चाहें तो सिल्क, सेटिन में यह बहुत खूबसूरत लगती है। बबल हेम ड्रेस इसलिए इतनी पसंद की जाती है क्योंकि यह हर बॉडी टाइप पर सुंदर लगती है। इसका नीचे का बबल शेप कमर को उभारता है और एक बैलेंस लुक देता है। यह ड्रेस बिना ज़्यादा एक्सेसरीज या मेहनत के भी स्टाइलिश लगती है।

Princess Diana in a classic 1980s bubble hem dress that made this timeless style globally popular.
Princess Diana

बबल हेम ड्रेस को असली पहचान तब मिली जब प्रिंसेस डायना ने इसे पहना। 1980 के दशक में उन्होंने कई मौकों पर बबल हेम स्टाइल की ड्रेसेज़ और स्कर्ट्स पहनी थीं। खासतौर पर 1987 में Cannes Film Festival में उनका एक पफ-बॉल स्कर्ट लुक बहुत सुर्खियों में रहा। उस समय उनकी यह रॉयल ड्रेस पूरे फैशन जगत में ट्रेंड सेट कर गई। इसके बाद दुनिया भर की महिलाएं इस स्टाइल को अपनाने लगीं। प्रिंसेस डायना की ग्रेस और स्टाइल ने बबल हेम को सिर्फ एक ड्रेस नहीं, बल्कि रॉयल फैशन सिग्नेचर बना दिया।

शरवरी ने काले रंग की स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ सफेद बबल स्कर्ट थी। स्कर्ट के आगे सुनहरे पिन लगे थे, जो उसे खास बना रहे थे। उन्होंने बाल पीछे बांध रखे थे और छोटे गोल्ड ईयररिंग्स पहने थे। उनका लुक बहुत प्यारा और सादा था, लेकिन देखने में बहुत खूबसूरत लग रहा था।

ऐश्वर्या ने रेड सैटिन की बबल हेम ड्रेस पहनी थी। इसमें ऑफ-शोल्डर डिजाइन और लंबी केप जैसी स्लीव्स थीं। ड्रेस का नीचे का हिस्सा फूला हुआ था, जिससे वह रॉयल और अलग लग रही थीं। कुछ लोगों को उनका लुक बहुत अच्छा लगा, जबकि कुछ को यह थोड़ा ज्यादा लगा।

जेंडाया ने डार्क शेड हरे रंग की ऑफ-शोल्डर Louis Vuitton ड्रेस पहनी थी, जिसका नीचे वाला हिस्सा फूलकर गुब्बारे जैसा था। उनके बाल पीछे से सधे हुए थे और होंठ चमकदार दिख रहे थे। उन्होंने काले हील्स पहनकर अपना लुक पूरा किया, जो बहुत खूबसूरत और स्टाइलिश लग रहा था।

Kylie wore a light blue bralette and bubble skirt set for her brand Khy. Her top was tied with a cute bow at the front, adding a special touch to the look.
Kylie Jenner

काइली ने अपनी ब्रांड के लिए हल्के नीले रंग का ब्रालेट और बबल स्कर्ट सेट पहना था। उनके टॉप को सामने से एक प्यारा सा बो बांधा था, जो लुक को और भी खास बना रहा था।

Bubble hem skirts are similar to bubble hem dresses, featuring a slightly puffed and rounded bottom edge, usually ending around the knees.
Bubble hem skirt styling tips

बबल हेम स्कर्ट बबल हेम ड्रेस की तरह ही होती है। इस स्कर्ट का नीचे का हिस्सा हल्का फूला हुआ होता है और इसकी लंबाई ज़्यादातर घुटनों तक होती है। अगर आप पार्टी लुक चाहती हैं, तो इसे फिटेड टॉप और हील्स के साथ पहनें यह आपको स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देगा। वहीं, कैज़ुअल आउटिंग के लिए कॉटन बबल स्कर्ट के साथ सिंपल टी-शर्ट और स्नीकर्स बहुत प्यारे लगते हैं।

Elegant satin bubble hem gown giving a princess-like appearance, ideal for weddings and receptions.
Bubble hem top

आजकल बबल हेम टॉप्स भी फैशन में खूब पसंद किए जा रहे हैं। इन टॉप्स का नीचे का हिस्सा हल्का फूला होता है, जिससे पेट का हिस्सा आसानी से ढक जाता है और लुक स्मार्ट दिखता है। इन्हें जींस, ट्राउज़र या पेंसिल स्कर्ट के साथ पहना जा सकता है।

Elegant satin bubble hem gown giving a princess-like appearance, ideal for weddings and receptions.
Bubble hem dress styling idea

अगर आप शादी, रिसेप्शन या किसी खास मौके पर जा रही हैं, तो बबल हेम गाउन बहुत अच्छा विकल्प है। इस गाउन का नीचे का हिस्सा फूला हुआ होता है, जिससे इसे पहनने पर आप एक प्रिंसेस जैसी लगती हैं। यह साटन, नेट या ऑर्गेंजा जैसे कपड़ों में बहुत सुंदर दिखता है। आप चाहें तो ऑफ-शोल्डर, स्ट्रैपलेस या पफ स्लीव डिजाइन भी चुन सकती हैं, जो इसे और स्टाइलिश बना देता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...