वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है लेकिन समस्या यह है कि कई लोगों के पास उसके लिए भी टाइम नहीं है और खास बात हर कोई जल्दी से जल्दी वजन घटाना चाहता है। इसके लिए जरूरी है कि इन तीन सिंपल मगर इफेक्टिव उपायों को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करें –
1.गुनगुना पानी पीना है फायदेमंद
गुनगुना पानी हमारे बॉडी में जमी चर्बी को कम करने की क्षमता रखता है। सुबह उठकर बिना ब्रश किए गुनगुना पानी पीना हमारी हेल्थ के लिए हर लिहाज से फायदेमंद है। यदि इसमें नीबू का रस भी मिला लें तो यह सोने पे सुहागे का काम करता है। दिन में जितनी बार हो सके गुनगुना पानी ही पिएँ; खासकर खाने के बाद। खाने के आधा घंटे बाद गुनगुना पानी पीने से यह शरीर के मेटाबोलिज़्म को बढ़ाता है जिससे शरीर में जमा चर्बी पिघलती है।
2.ठूसकर खाने की आदत छोड़ें
वजन जल्दी कम करने की इच्छा रखते हैं तो एक बार में बहुत सारा भोजन करने की आदत को तुरंत बदल डालें। एक साथ बहुत सा भोजन करने से खाना देर से तो डाइजेस्ट होता ही है साथ ही शरीर भोजन को फैट के रूप में स्टोर भी कर लेता है। इसलिए बेहतर यही है कि खाने को 6 छोटे-छोटे मील्स में बांटकर खाया जाए। हममें से कई लोग एक गलती करते हैं वह है अपने ब्रेकफ़ास्ट को स्किप करना। ध्यान रखें ब्रेकफ़ास्ट न करने से हम पतले नहीं होंगे बल्कि ऐसा न करना हमारी सेहत पर भारी पड़ सकता है।
3.रात में लें हल्का भोजन
रात का भोजन हमेशा हल्का होना चाहिए क्योंकि रात के समय शरीर का मेटाबोलिज़्म धीमा हो जाता है जिससे भोजन को पचने में अधिक समय लगता है। रात के समय भोजन में फैट और कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा रखनी चाहिए क्योंकि इन्हें पचने में अधिक समय लगता है। संभव हो तो सोने से 2-3 घंटे पहले अपना डिनर ले लेना चाहिए और उसके बाद कम से कम 100 कदम जरूर चलें।
ये भी पढ़ें –
एमनियोसेंटेसिस टेस्ट से भ्रूण की असमानता का पता चलता है
क्वैड स्क्रीनिंग से जानें गर्भावस्था की जटिलताओं को
सी.वी.एस.टेस्ट कराएं और क्रोमोसोमल समस्याओं का पता लगाएं
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
