Sweet and Sour Soup: अगर आप एक सूप लवर हैं और विभिन्न तरह के सूप आपके सामने पेश कर दिए जाएं तो काफी ज्यादा संभावना है कि आप खट्टा मीठा और थोड़ा सा तीखा वाला सूप ही पीना पसंद करेंगे। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि भारतीय लोगों को अलग अलग फ्लेवर एक ही डिश में बहुत पसंद आते हैं। इस सूप में आप काफी सारी सब्जियां एड कर सकते हैं जैसे गोभी, गाजर, अदरक, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च आदि और फ्लेवर देने के लिए इसमें अलग से मसालों का प्रयोग होता है। जो लोग नॉन वेज खाते हैं वह सब्जियों की जगह अंडे या फिर चिकन ब्रोथ का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं खट्टा मीठा सूप पीने के लाभ।
इसमें कम होती हैं कैलोरीज़

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और केवल हेल्दी चीजें खा रहे हैं लेकिन आपको इतना स्वाद नहीं मिल रहा है तो आप सूप ट्राई कर सकते हैं। इससे आपका पेट काफी भर जायेगा क्योंकि इसमें सब्जियां होती हैं। इससे आपको पोषण भी मिलेगा और सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसमें कैलोरीज़ की मात्रा बहुत ही कम होती है। खट्टे मीठे सूप में केवल 91 कैलोरीज़ होती हैं और यह आपका वजन नहीं बढ़ाता है।
इसमें माइक्रो न्यूट्रिएंट होते हैं

इस सूप में मैंगनीज होता है जो आपकी सेहत के लिए लाभदायक होता है। यह आपकी हड्डियों के डेवलपमेंट के लिए भी अच्छा है। यह आपके शरीर का मेटाबोलिक रेट भी बढ़ाता है। इस सूप में और भी कई सारे पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन बी 6, फास्फोरस, आयरन और मैग्नीशियम होते है।
साइनस क्लियर करने में लाभदायक

बहुत सारे लोग कुछ रेस्पिरेटरी बीमारियों जैसे साइनस आदि का सामना करते हैं। इसमें आपको सिर दर्द होता है और नाक बंद होना आदि जैसे लक्षण दिखते हैं। इस कंजेशन को ठीक करने के लिए आप गर्म गर्म खट्टा मीठा सूप पी सकते हैं और इससे आपको काफी हद तक मदद मिलेगी। इससे साइनस स्टिफनेस भी कम होती है।
शरीर की इन्फ्लेमेशन कम होती है

इस सूप का सेवन करने से व्हाइट ब्लड सेल्स की मूवमेंट कम होती है जिस कारण इंफ्लेमेशन को रोका जा सकता है। अगर आप को ठंड, खांसी, म्यूकस जैसी बीमारी है तो इनसे भी यह सूप आपकी मदद कर सकता है इसलिए इसे गर्मा गर्म जरूर पिएं।
इम्यूनिटी बढ़ाता है

इस सूप में मौजूद विटामिन और पौष्टिक तत्व आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। इससे आपके शरीर की मजबूती बढ़ती है और बीमारियों से निपटने में आप ज्यादा स्ट्रॉन्ग बन जाते हैं। कॉमन समस्याओं से आप सूप पी कर ठीक हो सकते हैं। अगर आपको मौसम बदलते समय खांसी जुखाम आदि हो जाता है तो गर्म गर्म सूप पीने से आपका बंद नाक खुल सकता है और खांसी में भी आराम मिल सकता है।
सोडियम की कमी का सामना करने वाले लोग जरूर करें इसका सेवन

अगर आप के शरीर में सोडियम की कमी है तो आप सूप का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें नमक की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है। लेकिन अगर आप दिल की बिमारियों या फिर ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
यह भी देखें-कहीं इन वजहों से आपका बच्चा भी तो नहीं हो रहा चिड़चिड़े, जानें: Angry Child Behaviour
सूप पीने से आपको कई सारे लाभ मिल सकते हैं और वैसे तो आप इसे किसी भी मौसम में पी सकते हैं लेकिन इसका सेवन करना सर्दियों में आपको गर्म रखने के काफी काम आ सकता है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है और यह तेजी से बन जाता है।
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या गर्म और खट्टा सूप पेट के लिए उपयुक्त है?
अगर पेट गड़बड़ है तो ऐसे में खट्टा या गरम सूप पीना आपके लिए मददगार हो सकता है ,क्योंकि इससे आपकी पाचन क्रिया सुधरती है। ऐसे में अदरक का प्रयोग फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे उल्टी और मछली का इलाज हो सकता है।
क्या चीनी सूप हेल्दी है?
हां चिकन और मशरूम से बना सूप स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है क्योंकि यह पोषक तत्वों का खजाना है। इसके सेवन से प्रोटीन और खनिज ,विटामिन की मात्रा पूरी हो सकती है।
सूप पीने का सही समय क्या है?
वैसे तो सूप पीने के लिए कोई निश्चित समय नहीं तय किया गया है। लेकिन आप एक हेल्दी सूप नाश्ते लंच या डिनर में कभी भी ले सकते हैं बशर्ते वह पोषक तत्वों से भरपूर हो चौकी दिन का और रात का खाना हल्का लेकिन पोषक होना जरूरी है।
अगर पेट खराब है तो कौन सा सूप फायदेमंद हो सकता है?
मिसो सूप और चिकन सूप
डायरिया हो जाने पर कौन सा सूप फायदेमंद है?
पेट की गड़बड़ी या दस्तों के बहुत से कारण हैं। लेकिन यह गंभीर नहीं है। ऐसे में मां के नुस्खे तो काम आते ही हैं, साथ में सभी हल्के सूप जैसे दाल का सूप, क्लियर सूप को पीना फायदेमंद हो सकता है।
कम कैलोरी वाला सूप कौन सा है?
एग ड्रॉप सूप और हॉट एंड सॉर सूप
क्या मैं रोज हर्बल सूप का सेवन कर सकती हूं?
हां आप किसी भी चाइनीस सूप का सेवन रोजाना कर सकती हैं क्योंकि इन में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है।
सूप का सेवन भूख बढ़ाता है या घटाता है?
वैसे तो खाना खाने से पहले सूप का सेवन आपकी भूख बढ़ाता है। लेकिन अगर आप पूरी तरीके से सूप पर निर्भर है तो यह भूख घटा भी सकता है।