जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है हम ठंडक देने वाली ड्रिंक्स की तलाश में जुट गए हैं। इसलिए हम आज आपके लिए लाए हैं गर्मियों के मौसम में बनाए जाने वाले ऐसे 5 सूप जिन्हें पीकर आप कोल्ड ड्रिंक्स पीना भूल जायेंगे या गया के कोल्ड ड्रिंक्स को बराबर की टक्कर देंगे। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वह सूप-

फ्रेश गोट चीज के साथ चिल्ड पी सूप

यह गर्मियों में बनने वाला सूप है, जो स्वाद में थोड़ा खट्टा-मीठा होता है। इसे बनाने के लिए आडू, सूखे हुए एप्रिकोट, शहद, विनेगर और ऑलिव ऑयल की जरूरत होती है। इसकी प्युरी बनाते समय आडू की जगह विनेगर का प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि आडू से फ्लेवर थोड़ा अलग हो सकता है इसलिए आप अपने स्वाद के अनुसार अलग चीज का प्रयोग कर सकते हैं।

चिल्ड पॢसयन दही का सूप

अगर आप किसी भी सूप लवर को जानते हैं और उनसे उनकी फेवरेट सूप के बारे में पूछेंगे तो शायद वह इस सूप का नाम लें और लें भी क्यों न! यह सूप है ही इतना लाजवाब। यह सूप चिल्ड होने के साथ-साथ हर्ब, नट्स और किशमिश से भी भरपूर होता है। आप इसे ग्रिल की हुई ब्रेड के साथ खा सकते हैं।

स्पाइसी एवोकाडो और खीरे का सूप

यह सूप स्वाद में थोड़ा खट्टा होता है और इसे एक बार खाने के बाद आप उसके दीवाने हो जायेंगे। आपको हर चीज की प्युरी बनानी है लेकिन गार्निशिंग के लिए अलग चीजों का प्रयोग करना होता है। यह सूप पीने में काफी चिल्ड होता है और काफी स्वादिष्ट भी।

आम पन्ना

यह ड्रिंक बहुत रिफ्रेशिंग होती है और आप इसे मैंगो पल्प के साथ-साथ जीरे और पुदीना के पत्तों के साथ ब्लेंड करके बना सकते हैं। गर्मियों के दिनों में यह ड्रिंक न केवल आपको रिफ्रेश करती है बल्कि आपके अंदर एक ऊर्जा भी बढ़ाती है। इसलिए गर्मियां आएं और आप आम पन्ना न बनाएं तो समझिए आपने गर्मियों के इस मौसम का मजा लिया ही नहीं।

स्मोकी सालमो रेजो

यह एक ऐसा सूप है जो बिल्कुल चिल्ड है और इसे पीने के बाद आपको बिल्कुल भी गर्मी महसूस नहीं होने वाली है। यह एक स्पेनिश सूप है, जो गज पोचो जैसा है लेकिन इसे काटने की बजाए हम सूप को ब्लेंड करते हैं। यह एक वेजिटेरियन डिश है लेकिन स्मोक ऑलिव ऑयल की वजह से इसमें मीट जैसा स्वाद और फ्लेवर एड हो जाता है।

अब बात करते हैं समर ड्रिंक्स की

अगर आप गर्मियों में अलग और स्वादिष्ट ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं तो आपको आज की कुछ स्पेशल ड्रिंक जरूर ट्राई करनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन-कौन सी ड्रिंक आप इन गर्मियों में ट्राई कर सकते हैं- 

जलजीरा

जलजीरा बनाने के लिए आपको जीरे को पहले रोस्ट करना होगा और फिर उसके बाद पानी में जलजीरा पाउडर मिला कर जलजीरा बनाएं। जिन लोगों को पाचन में समस्या होती है उन्हें जलजीरा जरूर ट्राई करना चाहिए खासकर गर्मियों में। इन गर्मियों में एक जलजीरे का गिलास रोजाना पिएं और खुद को बिल्कुल तरो ताजा महसूस करें। इसे पीकर कुछ देर के लिए तो आपको महसूस भी नहीं होगा कि गर्मियां हैं भी या नहीं।

यह भी पढ़ें –राखी के बाद अब अर्शी खान भी रचाएंगी अपना स्वयंबर जाने क्या क्या होगा शो के अंदर