Benefits of Ram Kandmool: सर्दी हो या गर्मी फलों का सेवन हर मौसम में किया जाता है। शरीर को फिट और हेल्दी बनाने में फल अहम भूमिका निभाते हैं। वैसे तो हर फल की अपनी खासियत और फायदे होते हैं लेकिन एक ऐसा फल है जो डायबिटीज से लेकर जोड़ों के दर्द जैसी कई कष्टकारी बीमारियों में लाभदायक माना जाता है और वह है राम कंदमूल। राम कंदमूल को कई नामों से जाना जाता है जैसे रामकंद, रामफल, बूमी सक्कराईवल्ली किझांगु आदि। ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम ने इस फल का सेवन 14 साल के वनवास काल के दौरान किया था। हालांकि ये फल आसानी से नहीं मिलता लेकिन यदि इस फल का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं राम कंदमूल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में।
Also read : पैर के तलवों पर सर्दियों में लगाएं ये 5 तरह के तेल
कहां से आया राम कंदमूल

राम कंदमूल का आकार काफी बड़ा होता है जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत के शहरों में पाया जाता है। राम कंदमूल को हर राज्य में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस फल की उत्पत्ति एगेव सिसलाना में हुई थी और इसे उगने में लगभग 13-14 साल का समय लगता है। राम कंदमूल पोषक तत्वों से भरपूर है जिसके सेवन से कई बीमारियों से निजात मिल सकती है।
राम कंदमूल के हेल्थ बेनिफिट्स
राम कंदमूल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका उपयोग प्राचीन काल से किया जा रहा है। वर्तमान में इसे लोग ब्रेकफास्ट के तौर पर खाना पसंद करते हैं। इसमें अधिक मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द व सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाएं
राम कंदमूल का नियमित रूप से सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जो ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा दे सकती है। इसके अलावा ये इंफेक्शन से लड़ने में भी सहायक भूमिका निभा सकता है। कंदमूल का सेवन खाली पेट करने से शरीर को एनर्जी भी मिल सकती है।
जोड़ो के दर्द में राहत

राम कंदमूल में भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया, जोड़ों के दर्द, सूजन और अर्थराइटिस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। जोड़ों के दर्द से पीडि़त लोगों को इस फल का सेवन गर्मियों में करना चाहिए। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
अस्थमा में फायदेमंद
राम कंदमूल की जड़ों का सेवन करने से रेस्पिरेटरी सिस्टम से संबंधित बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ये खांसी, कंजेशन, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी श्वस्न संबंधित बीमारियों से राहत दिलाने में सहायता कर सकता है। इसके नियमित सेवन से छाती में जमे कफ को कम किया जा सकता है।
डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार
राम कंदमूल डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार कर पाचन विकारों को कम करने में सहायता करता है। ये पाचन एंजाइमों के स्त्राव को उत्तेजित करता है और पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इसके अलावा मल त्याग को नियंत्रित करने में भी सहायता करता है। इससे बॉवल मूवमेंट में सुधार होता है।
