14 वर्षों तक भगवान राम ने खाया था ये फल, सेहत के लिए है लाभकारी, जानें अद्भुत फायदे: Kandmool Fruit Benefits
Kandmool Fruit Benefits

Kandmool Fruit Benefits : जैसा कि सभी लोग जानते हैं भगवान राम ने वनवास में 14 साल कांटे हैं। ये उनके जीवन का सबसे मुश्किल भरे साल रहे। 14 साल के वनवास में श्री राम ने कंदमूल का सेवन किया था। इस फल को कई जगहों पर राम फल के नाम से भी जाना जाता है। ये एक जंगली फल है इसकी कोई खेती नहीं की जाती है। ये सिर्फ जंगली इलाकों में ही उगता है। इस फल के सेवन से सेहत को कई लाभ होते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित होते हैं। आज हम आपको राम फल के अद्भुत फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपने आजतक इसका सेवन नहीं किया है तो एक बार जरूर कर के देखें। ये सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। चलिए जानते हैं कंदमूल फल के क्या-क्या लाभ होते हैं?

सेहत के लिए लाभकारी है राम फल

Kandmool Fruit Benefits
Kandmool Fruit Benefits for Health

राम फल यानी कंदमूल फल विटामिन सी कैल्शियम, आयरन और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर माना जाता है। यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

कंदमूल में विटामिन सी की मात्रा भरपूर पाई जाती है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी ज्यादा मदद करती है। इसके सेवन से कई सारी बीमारियों से भी लड़ा जा सकता है। वहीं कई बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

इसके अलावा कंदमूल फल के सेवन से आयरन की मात्रा को भी पूरा किया जा सकता है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आप इस फल के सेवन से उसे दूर कर सकते हैं। यह शरीर में हीमोग्लोबिन और खून की कमी दूर करने में भी काफी ज्यादा मददगार साबित होता है। ऐसी समस्याओं में भी यह राहत दिलाने के लिए सबसे ज्यादा कारगर माना गया है।

अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या है तो आप कंदमूल फल का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इस वजह से यह पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

अगर आप मोटापे से परेशान हैं और इसके लिए अब तक कई उपाय कर चुके हैं तो अब आप कंदमूल फल का सेवन करके देखें। आपके मोटापे को जल्द कम करने में मदद करवाएगा। क्योंकि कंदमूल का सेवन करने से पेट देर तक भरा रहता है, इससे ओवर डाइटिंग से बचा जा सकता है। इतना ही नहीं पाचन दुरस्त होने से शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमा नहीं होती है।

खास बात यह है कि कंदमूल फल के सेवन से जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को भी बाहर निकाला जा सकता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में भी काफी ज्यादा सहायता करता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस वजह से इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...