Pregnancy Symptoms: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। इस दौरान होने वाले बदलाव के कई लक्षण सामान्य होते हैं, परंतु कई लक्षण असामान्य होते हैं। सामान्य लक्षणों पर महिलाओं को घबराना नहीं चाहिए और असामान्य लक्षणों के नजर आते ही बिना किसी देरी के डॉक्टर के पास जाना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले नॉर्मल और असामान्य लक्षणों के बारे में जानेंगे। हम जानेंगे कि किस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
गर्भावस्था के सामान्य लक्षण
सुबह की मतली या मॉर्निंग सिकनेस: गर्भावस्था की पहली तिमाही में नजर आने वाला यह सबसे पहला और आम लक्षण है जो अधिकतर महिलाओं में देखा जा सकता है। इस दौरान हल्की उल्टी और मतली सामान्य मानी जाती है।
अधिक थकान और नींद का होना: प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस कारण इस समय महिलाओं को अधिक थकान और नींद का होना आम है। हेल्दी डाइट और आराम के साथ महिलाएं इस समस्या से राहत पा सकती हैं।
बार-बार पेशाब की समस्या: गर्भावस्था में पल रहे शिशु के विकास के कारण यूट्रस मूत्राशय (पेशाब की थैली) पर दबाव डालता है। जिसके कारण गर्भावस्था के दौरान बार-बार पेशाब जाने की समस्या हो सकती है।
स्तनों में बदलाव: गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं के स्तनों में भी बदलाव नजर आता है। वह आने वाले शिशु के पोषण के लिए तैयार हो रहा होता है।
हल्का पेट दर्द और ऐंठन: गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय के फैलाव के कारण हल्का पेट दर्द या ऐंठन का होना आम है।

असामान्य प्रेगनेंसी लक्षण
गर्भावस्था के दौरान निम्नलिखित लक्षण दिखाई देना असामान्य प्रेगनेंसी के लक्षण हैं।
तेज पेट दर्द और ऐंठन: पेट में हल्के दर्द का होना सामान्य है, लेकिन अगर पेट में असहनीय तेज दर्द या ऐंठन हो तो तुरंत डॉक्टर से मिले। पेट में तेज दर्द या ऐंठन का होना मिसकैरेज या एक्टोपिक प्रेगनेंसी का लक्षण हो सकता है।
हैवी ब्लीडिंग: प्रेगनेंसी के दौरान हल्की स्पॉटिंग सामान्य है, लेकिन हैवी ब्लीडिंग होना चिंता की बात है। यह मिसकैरेज या प्लेसेंटा संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है।
तेज बुखार का रहना: गर्भावस्था के दौरान लगातार तेज बुखार का रहना शरीर में संक्रमण का संकेत हो सकता है, इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।
शिशु की गतिविधि में कमी: गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में बच्चों की गतिविधि का कम महसूस होना चिंता का विषय है। इस दौरान महिलाओं को गर्भ में शिशु की गतिविधि का ध्यान रखना चाहिए। अगर लगे की गतिविधि कम है तो बिना किसी देरी के डॉक्टर से मिले।
अत्यधिक उल्टी और भूख ना लगाना: अगर आपको बहुत अधिक उल्टी हो रही है और आप कुछ भी खा पी नहीं रही है तो यह हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम हो सकता है।
डॉक्टर से मिलना जरूरी
अगर गर्भावस्था के दौरान निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से मिले।
पेट में असहनीय तेज दर्द या ऐंठन होना
बच्चे की गतिविधि ना महसूस होना
तेज बुखार या संक्रमण
बहुत अधिक रक्तस्राव
अत्यधिक सर दर्द और धुंधली दृष्टि
सांस लेने में कठिनाई।
