‘‘इन दिनों मेरी सेक्स में इतनी रुचि नहीं रही। क्या यह सामान्य है?”

भावी माताओं की तरह भावी पिता को भी सेक्स के मामले में मूड के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। आपकी सेक्स में रुचि क्यों नहीं रही, इसकी भी कई वजहें हो सकती हैं। हो सकता है कि आप दोनों ने गर्भधारण को इतनी गंभीरता से लिया हो कि अब यह कड़ी मेहनत लगने लगा है। हो सकता है कि आपका पूरा ध्यान आने वाले शिशु पर केंद्रित हो गया हो या फिर आप अपनी साथी के बदलते आकार के साथ तालमेल न बिठा पा रहे हों। यह डर भी हो सकता है कि कहीं आप सेक्स के दौरान अपनी साथी या शिशु को चोट न पहुंचा दें। या आपको लग सकता है कि आप किसी माँ बनने वाली स्त्री से संबंध कैसे बना सकते हैं। कई बार भावी पिता में आने वाले हार्मोनल कारण भी इसकी वजह होते हैं।

कई बार आपसी बातचीत की कमी से भी गलतफहमी पैदा होती है। आपको लगता है कि वह इसमें रुचि नहीं ले रही इसलिए आप अवचेतन से सेक्स की इच्छा मिटा देते हैं। उसे लगता है कि आप सेक्स में रुचि नहीं ले रहे इसलिए वह अपना कदम पीछे हटा लेती है।

अपने संबंधों में सेक्स की मात्रा की बजाय गुणवत्ता पर ध्यान दें। चाहे थोड़ा हो लेकिन यह अनुमान अपने-आप में भरपूर होना चाहिए। आप अचानक दिए गए आलिंग नचुंबन या भावनाएँ प्रकट करने के नए तरीकों से भी सेक्स का मूड बना सकते हैं। गर्भावस्था के शारीरिक व भावनात्मक बदलावों से समझौता करने के बाद अचानक आप दोनों का मूड बन जाए तो इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं होगी।

यह भी हो सकता है कि पूरे नौ महीने या फिर उसके आगे तक भी आप सेक्स में बिल्कुल रुचि न ले पाएँ शिशु आने के कुछ महीने तक तो वैसे ही दंपत्ति इस ओर से उदासीन हो जाते हैं। यह सब बिल्कुल ठीक है तथा अस्थायी है। तब तक यह ध्यान दें कि शिशु का पोषण, आपके संबंधों के आड़े न आए। रोमांस को अपने बीच जीवित रखें। आप उसके लिए कैंडल लाइट डिनर तैयार कर सकते हैं। उसे सेक्सी नाइटी या फूलों का तोहफा दे सकते हैं। चांदनी रात में टहलने जा सकते हैं या बिस्तर में बैठकर गर्म कोको का मजा ले सकते हैं। अपने डर व भावनाएँ उसके साथ बाँटें व उसे भी ऐसा करने को प्रेरित करें। आलिंगन व चुंबनों की बौछार थमने न दें।इस तरह आप दोनों का जुड़ाव बना रहेगा।

अपनी पत्नी को एहसास दिलाएँ कि उसकी शारीरिक या भावनात्मक अवस्था की वजह से, आपकी सेक्स में रुचि नहीं घटी है।अपनी गर्भावस्था छवि की वजह से वह पहले ही काफी परेशान होगी। उसे अपने स्पर्श व शब्दों से जताएँ कि वह आपको पहले से भी कहीं आकर्षक व खूबसूरत लग रही है।

 

ये भी पढ़े-

पार्टनर की प्रेगनेंसी की खबर से पिता को हो सकती है डिप्रेशन

पार्टनर हो प्रेगनेंट तो याद रखें सेक्स से जुड़ी ये बातें

पार्टनर हो प्रेगनेंट तो वुड बी डैड्स को भी आते हैं विचित्र सपने