• जाने से पहले अपनी घड़ी उसी टाइमज़ोन में सैट करें व अपने-आप को उसी के हिसाब से ढालें। यदि जहाज यात्रा के दौरान टाइम ज़ोन के हिसाब से सोने का समय है तो सो जाएँ वरना जागती रहें।
  • लोकल टाइम के हिसाब से ही सफर करें। यदि आप वहाँ सुबह पहुँच जाती हैं तो सोने की बजाए नहाकर टहलने निकलें। थोड़ा आराम कर लें लेकिन नींद न लें। रात को वहाँ के हिसाब से खाना खाने के बाद ही सोने जाएँ ताकि आपका शरीर वहाँ के टाइम के हिसाब से चल सके।
  • धूप सेंकने से भी शरीर को बायोलॉजिकल ब्लॉक के हिसाब से चलने में मदद मिलेगी। अगर वहाँ धूप न हो तो थोड़ा समय खुले में बिताएँ।
  • खानापीना सही रखें वरना जेट लैग के लक्षण और भी थका देंगे सही समय पर खाएँ-पीएँ व ऊर्जा का स्तर बनाए रखें। थोड़ा बहुत व्यायाम भी थकान मिटाएगा।
  • करिश्मे की उम्मीद न करें। अपने डॉक्टर की मर्जी के बिना जेट लैग की कोई दवा न लें।
  • आप दो-एक दिन में वहाँ के स्थानीय समय के हिसाब से शरीर को ढाल लेंगी।
  • इसके साथ ही आपको नींद न आने की शिकायत हो सकती है। यह सिर्फ जेट लैग की वजह से नहीं, उस भार की वजह से भी है जिसे आपने उठा रखा है। इसे उठाने के लिए आप किसी कुली की मदद भी नहीं ले सकतीं। 

ये भी पढ़ें –

गर्भावस्‍था में यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ख्याल

गर्भावस्था के दौरान सीट बेल्ट लगाना है जरूरी

गर्भावस्था में पेट व पीठ के बल सोना ठीक नहीं

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।