‘‘क्या मैं इस महीने छुट्टियाँ बिताने जा सकती हूँ?”
इसके बाद फिर कभी शिशु के साथ इतनी आसान यात्रा करने का मौका नहीं मिलेगा क्योंकि अगले साल तो आपकी कार में शिशु के साथ खिलौने, कपड़े, डायपर व बोतलें होंगीं। इस समय आप पहली तिमाही की थकान, उबकाई व घबराहट से छूट चुकी हैं और अभी उस बिंदु पर नहीं पहुंची हैं कि जहाँ शिशु भी एक सामान बन जाए। लेकिन अपना सामान बांधने से पहले डॉक्टर की राय जरूर ले लें। यदि कोई मेडिकल रुकावट न हो तो गर्भावस्था में यात्रा के लिए कोई पाबंदी नहीं होती। एक बार डॉक्टर की आज्ञा लाने के बाद बस आपको सुरक्षित सफर के लिए थोड़ी सी योजना बनानी होगी।
समय सही है :- अच्छी व सुखद यात्रा के लिए सही समय का होना जरूरी है क्योंकि यदि आपने पहली तिमाही में सफर की योजना बनाई तो सिर चकराना, उल्टी, उबकाई आदि लक्षण चैन नहीं लेने देंगे और आखिरी तिमाही के अंत में कई बार सफर की इजाजत भी नहीं मिलती।
सही जगह का चुनाव :- गर्म व उमस भरा माहौल आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। यदि आपने ऐसी जगह चुनी है तो आपका होटल व यातायात वातानुकूलित होना चाहिए। आपको सूरज के तेज ताप से अपना बचाव करना चाहिए। ज्यादा ऊँचे स्थानों की यात्रा से आपको व शिशु को ऑक्सीजन की कमी हो सकती है।कुछ ऐसी जगह हैं, जहाँ जाकर कुछ टीकाकरण जरूरी हो जाते हैं जबकि आपकी गर्भावस्था में उनकी मनाही हो सकती है। अपने डॉक्टर से पूछें। किसी खास जगह से संक्रमण का खतरा भी हो सकता है, जिसे आप गर्भावस्था में बिल्कुल मोल नहीं लेना चाहेंगी। खाने-पीने से जुड़ी बीमारियों को भी अनदेखा न करें। जाकर मन को सुख मिल सके। आपको किसी ग्रुप गाइड के साथ यात्रा करने की बजाए अपने हिसाब से घूमना चाहिए क्योंकि घूमने व खरीददारी करने के बाद आपका शरीर अपने हिसाब से आराम चाहेगा और बाकी लोग शैड्यूल के हिसाब से चलना चाहेंगे।
अगले पेज पर पढ़ें खान-पान की स्वस्थ आदतें

खानपान की स्वस्थ आदतें :- चाहे आप छुट्टियों पर हैं। लेकिन शिशु तो दिन-रात मेहनत कर रहा है। उसको तो पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा चाहिए। सोच-समझ कर खाने का ऑर्डर करें ताकि आप स्थानीय भोजन का स्वाद लेने के अलावा शिशु की पोषण संबंधी आवश्यकता भी पूरी कर सकें। सबसे जरूरी बात यह है कि आपका भोजन नियमित होना चाहिए। छः कोर्स वाले डिनर के लिए नाश्ता या लंच न छोड़ें।
चुन कर खाएँ :- कुछ इलाके ऐसे होते हैं जहाँ छिलका छीले बिना फल‒सब्जियाँ खाना नुकसानदायक हो सकता है। अपने-आप फल छीलें। फिर फल और अपने हाथ धोने के बाद फल खाएं। कच्चा या अधपका मीट, पोल्ट्री या फ्रिज में रखे गए डेयरी उत्पाद कभी न लें। यदि फल खाने ही हों तो केला या संतरा जैसा फल लें क्योंकि इनका छिलका मोटा होता है।
प्रेगनेंसी किट साथ रखें :- आपके पास अपने विटामिनों की पूरी खुराक होनी चाहिए। कुछ बढ़िया स्नैक्स, सी बैंड, डॉक्टर की सलाह से पेट की गड़बड़ी की दवाएँ, आरामदायक जूते व सनस्क्रीन अपने पास रखें। यदि आप विदेश जा रही हैं तो किसी स्थानीय डॉक्टर का पता रखें। ‘इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर मेडिकल असिस्टेंस टू ट्रैवलर्स’ से आपको ऐसी डिक्शनरी मिल सकती है जिसमें पूरी दुनिया के अंग्रेजी जानने वाले डॉक्टरों के नाम-पते होंगे कई बड़े होटलों में भी यह सुविधा दी जाती है। यदि आपने मेडिकल ट्रैवल इंश्योरेंस करवा रखा है तो आपके पास उनका नंबर भी होना चाहिए।
अगले पेज पर पढ़ें गंदे पानी में तैराकी

यदि पानी साफ न हो तो न पीएँ और न ही उससे ब्रश करें :- पीने का पानी साफ न हो तो बोतल बंद पानी इस्तेमाल करें। बर्फ भी तभी लें, अगर वह बोतलबंद या उबले पानी से बनी हो।
गंदे पानी में तैराकी :- कुछ इलाकों में झीलें व सागर प्रदूषित हो सकते हैं। पानी में डुबकी लगाने से पहले यह पता कर लें। आप जिस भी पूल में तैराकी करने जाएँ, वह क्लोरीनयुक्त होना चाहिए।
शरीर हिलाती डुलाती रहें :- यदि आप लंबे समय तक बैठकर काम करेंगी तो टांगों के रक्त प्रवाह में बाधा आ सकती है। अपनी टांगे फैलाएं, हिलाएं, थोड़ा आसपास टहलें। अपनी टांगें मोड़ कर न बैठें। थोड़ी देर के लिए टांगें ऊंची कर लें। यदि ट्रेन या जहाज में हैं तो हर आधे घंटे बाद वहीं पर चक्कर लगाएं। यदि गाड़ी में हैं तो दो घंटे से ज्यादा सफर न करें। बीच में रुक कर थोड़ी चहलकदमी कर लें।
अगले पेज पर पढ़ें यदि जहाज में हैं तो

यदि जहाज में हैं तो :- यदि जहाज में यात्रा कर रही हैं तो पता कर लें कि वहाँ गर्भवती स्त्रियों के लिए कुछ खास नियम तो लागू नहीं है या नहीं अगर है तो बाथरूम के आसपास सीट लें ताकि बार-बार वहाँ तक जाने में दिक्कत न हो।यह भी पता कर लें कि उड़ान में भोजन मिलेगा या आपको खरीद कर खाना होगा।यदि वहां सिर्फ हल्के-फुल्के स्नैक्स मिलते हैं तो आप अपना खाना घर से ले जाएं। खाना सही तरीके से पैक हो। पानी साफ-सुथरा होना चाहिए। बोतलबंद पानी पीना ही बेहतर होगा। इस तरह बार-बार बाथरूम जाना पड़ेगा और टांगों को आराम मिल जाएगा। अपनी सीट बेल्ट बड़े आराम से पेट के नीचे बांधें। यदि आप दूसरे टाइम-ज़ोन में जा रही हैं तो जैट लैग का ध्यान रखें। वहां पहुंचकर ट्रिप में अपने आराम की भी गुंजाइश रखें।
कब्ज से बचें :- घर से बाहर जाते ही खान-पान अनियमित हो जाता है और कब्ज की शिकायत हो जाती है रेशे, तरल पदार्थ व व्यायाम, इन तीनों को अपने रूटीन से न निकालें। अगर आप सुबह नाश्ता जल्दी ले लेंगी तो होटल छोड़ने से पहले फ्रेश होने के लिए भी समय मिल जाएगा।

यदि कार से यात्रा करनी है तो :- अपने साथ एक थैला पौष्टिक स्नैक्स व थर्मस भर कर जूस या दूध रखें ताकि भूख लगने पर सड़क के किनारे बने होटलों से कुछ न खाना पड़े।आपकी सीट आरामदेह होनी चाहिए, जिसके पीछे पीठ को सहारा देने के लिए कुशन लगा हो। गर्दन के लिए खासतौर से बना कुशन भी बड़ा काम आएगा।
यदि ट्रेन से यात्रा कर रही हैं तो :- यह पता लगा लें कि उसमें फुल मेन्यू के साथ डाईनिंगकार है या नहीं। यदि सारी रात का सफर है तो स्लीपर कार बुक करें। कहीं ऐसा न हो कि सफर शुरू होने से पहले ही आप पर थकान हावी हो जाए।
गर्भावस्था व ऊँचे क्षेत्र :- यदि गर्भावस्था में ज्यादा ऊंचे इलाकों में जाने का विचार छोड़ दें तो ही ठीक रहेगा क्योंकि वहाँ जाकर आपके लिए परेशानी बढ़ सकती है। यदि समुद्रतल से ऊंचे इलाके में जाना ही पड़े तो एक ही दिन में काफी ऊंचाई तय न करें जैसे एक ही दिन में 8000 फुट जाने की बजाए 2000 फुट की ऊंचाई तय करें। माउंटेन सिकनेस से बचने के लिए डॉक्टर से पूछ कर दवा लें।भारी खाना खाने की बजाए दिन में कई बार कुछ न कुछ खाएँ व पानी की मात्रा बढ़ा दें।

टांगों का आराम :- चाहे आपको वैरीकोज़वेन्स की समस्या नहीं है लेकिन यात्रा के दौरान लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ेगा या फिर गाड़ी में बैठना पड़ेगा। ऐसे में अपने पांवों व टखनों को सूजन से बचाने के लिए स्पोर्ट होज़ का इस्तेमाल करें।
गर्भवती महिलाओं का स्वाद :- जी हाँ, गर्भवती महिलाएं काफी स्वादिष्ट होती हैं। वैज्ञानिकों का भी मानना है कि वे आम औरतों के मुकाबले मच्छरों को दुगुनी तेजी से आकर्षित करती हैं। शायद वे मच्छरों की मनपसंद कार्बन डाई ऑक्साइड गैस ज्यादा छोड़ती हैं। इन महिलाओं के शरीर का तापमान भी अधिक होता है। यदि आप भी किसी इलाके में जा रही है, जहाँ काफी मच्छर होते हैं तो अपना पूरा बचाव करके चलें।
ये भी पढ़ें
नन्हें अजन्में शिशु से कुछ इस तरह से नजदीकियां बढ़ाएं …
कैसे करें प्लेसेंटा के स्थान का पता ?
गर्भावस्था में पेट व पीठ के बल सोना ठीक नहीं
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
