‘‘मेरा तीन साल का बच्चा है, जो हमेशा गोद में आने की जिद करता है। क्या गर्भावस्था में ऐसा करना ठीक रहेगा।? इससे मेरी पीठ में तेज दर्द होता है।”

यदि डॉक्टर ने मना नहीं किया तो गर्भावस्था में हल्का भार (35 से 40 पौंड) उठाया जा सकता है लेकिन यह आपकी पीठ के लिए दर्द की वजह बन सकता है। यदि आपने उसकी आदत न बदली तो पीठ का कचूमर निकल जाएगा। बच्चे को पैदल चलने के लिए कहें। उससे छोटी-छोटी दौड़ लगाएं, सीढ़ियों पर चढ़ें या साथ चलते हुए गाएं। अगर वह आपकी गोद में जाने की बजाए दो कदम भी पैदल चलने को मान जाए तो उसकी तारीफ जरूर करें। जब बैठ जाएं तो गोद में ले कर ढेर सा प्यार दें। कभी-कभी जब गोद में उठाने के सिवा कोई चारा न हो तो ऐसे मौकों के लिए अपनी पीठ का दम-खम बचा कर रखें।

ये भी पढ़ें –

कैसे करें प्लेसेंटा के स्थान का पता ?

पांचवे महीने में अल्ट्रासाउंड कितना जरूरी ?

गर्भावस्था में पेट व पीठ के बल सोना ठीक नहीं

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।