Periods Tracking Benefits: पीरियड्स होना एक महिला के जीवन के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है। पीरियड्स के साथ-साथ एक महिला को इससे होने पर दर्द, तेज ब्लड फ्लो औऱ ना जाने क्या-क्या झेलना पड़ता है। इसके साथ ही आपको मूड स्विंग्स और तेज दर्द भी झेलना पड़ता है। यह एक नेचुरल प्रोसेस है और इसका एक्सपीरियंस हर महिला अपने जीवन में लेती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि ऑव्यूलेशन पीरियड भी इसी से जुड़ा हुआ है।
यह भी देखें-गर्मियों में क्यों ज्यादा होने लगती है फूड पॉइजनिंग, जानें क्या है कारण: Cause Of Food Poisoning
ऐसे में एक महिला के लिए अपने पीरियड्स के बारे में सही जानकारी रखना भी बहुत ही जरूरी हो जाता है। उसे इस बात का पता होना बहुत ही जरूरी है कि उसका पीरिडय साइकल कितने दिन का है। पहले महिलाएं इसको लेकर बहुत अधिक जागरुक नहीं होती थीं, लेकिन वक्त के साथ लोगों की सोच में काफी बदलाव आए हैं। कई महिलाएं पीरियड्स को ट्रैक करना इतना जरूरी नहीं समझतीं, लेकिन आपको बता दें कि ये बहुत ही ज्यादा जरूरी है।
हर महिला को अपने पीरियड्स को ट्रैक करना चाहिए और साथ ही साथ इसकी सही जानकारी रखनी चाहिए। इसीलिए आज हम आपको पीरियड्स को ट्रैक करने के अनेकों फायदों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं अपने पीरियड्स को ट्रैक करने के फायदों के बारे में।
यूनिक पैटर्न को समझने में मिलती है मदद

पीरियड्स को ट्रैक करने से अपने यूनिक पैटर्न को समझने में मिलती है। इसके साथ ही अपने पीरियड्स को ट्रैक करके आप अपने पीरिडय साइकल की लेंथ को भी अच्छे से समझ सकते हैं। हर महिला का शरीर अलग होता और सभी के पीरियड्स का पैर्टन भी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है। ये आपकी बॉडी और आपकी हेल्थ पर निर्भर करता है।
अक्सर ऐसा होता है कि दो पीरियड्स के बीच में हमेशा 28 दिन का गैप नहीं होता। कई बार ये ज्यादा भी हो सकता और कम भी। ऐसे में अगर आप भी अपने पीरियड्स को ट्रैक करती हैं, तो आप इसकी सही टाइम लेंथ के बारे में जान सकेंगी।
कंसीव करने में मिलेगी मदद

अगर आप आने वाले समय में कंसीव करने का मन बना रही, तो ऐसे में भी आपके लिए पीरियड्स ट्रैकिंग काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। ओव्यूलेशन से पहले और बाद के दिनों में प्रेग्नेंसी की संभावना ज्यादा रहती है।
ऐसे में अगर आप अपने पीरियड्स को ट्रैक करती हैं, तो आपको इस बात का पता होता है कि किस समय में आपके लिए कंसीव करने के चांसेस ज्यादा हैं। आजकल कई पीरियड्स ट्रैकिंग मोबाइल ऐप्स मौजूद हैं, जो आपको आपके पीरियड्स को ट्रैक करने में मदद कर सकते हैं।
ओवरऑल हेल्थ के लिए है फायदेमंद

मेंस्ट्रुअल साइकल का असर एक महिला की ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। पीरियड्स का बहुत ज्यादा हैवी होना, ब्लड फ्लो कम होना, पीरियड्स का मिस होना और देर से होना आपको संकेत देता है कि आपकी हेल्थ में कुछ समस्याएं हैं, जिनपर आपको ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में पीरियड्स को ट्रैक करके आप अपनी हेल्थ प्रॉबल्म्स पर भी फोकस कर सकती हैं।
