food poisoning treatment
food poisoning treatment

गर्मियों के मौसम में फूड पॉइजनिंग काफी ज्यादा होने लगती है। गर्मियों के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों में ये समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। अक्सर ये समस्या बासी और खराब खाना खाने की वजह से होता है। खाने में जब बैक्टीरिया, वायरस, रोगजनक या फिर परजीवी के संपर्क में आता है, ऐसे में उसे खाने से फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।

यह भी देखें-ये लक्षण बताते हैं कि लिवर में बढ़ रही है समस्या, हो जाएं सचेत: Liver Health

गर्मियों के मौसम में अक्सर बासी खाना खाने से पेट को नुकसान पहुंचता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि बाहर का खाने से भी ये समस्या होती है। दरअसल हाइजीन के चलते ये समस्या होती है। आइए आज आपको विस्तार से बताते हैं, आखिर क्यों गर्मियों के मौसम में फूड पॉइजनिंग की समस्या ज्यादा होती है।

गर्मियों में फूड पॉइजनिंग बढ़ने की वजह

Reason for increasing food poisoning in summer
Reason for increasing food poisoning in summer

अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि आखिर गर्मियों के मौसम में ही फूड पॉइजनिंग की समस्या क्यों बढ़ जाती है, तो आपको बता दें कि इस मौसम में पाचन तंत्र काफी कमजोर हो जाता है। इसके साथ ही धीमी गति से भी काम करता है, ऐसे में खाने को पचा पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

यही कारण है कि इस मौसम में हल्का खाना और पानी ज्यादा पीने की सलाह दी जाती है। वातावरण में मौजूद नमी और बढ़े हुए तापमान की वजह से इस मौसम में खाने में बैक्टीरिया बहुत ज्यादा बनने लगते हैं। इस तरह के खाने से फूड पॉइजनिंग की दिक्कत हो सकती है।

क्या हैं फूड पॉइजनिंग के लक्षण

What are the symptoms of food poisoning
What are the symptoms of food poisoning

अगर आपने गलत खाना खा लिया है और आप फूड पॉइजनिंग के शिकार हो चुके हैं, तो आपके अंदर कुछ लक्षण दिखाई देंगे। जैसे-

  • पेट में तेज दर्द और ऐंठन का अहसास
  • जी मिचलाना
  • उल्टी आना
  • दस्त होना
  • बुखार आना
  • बार-बार चक्कर आना
  • थकान का अधिक महसूस होना

फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए क्या करें?

What to do to avoid food poisoning?
What to do to avoid food poisoning?
  • गर्मियों के मौसम में खुद को फूड पॉइजनिंग से बचाने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में ज्यादा तला हुआ, मसालेदार और तीखा खाना ना खाएं।
  • बाहर का मसालेदार और अनहाइजीनिक खाना बिल्कुल ना खाएं। इससे पेट को नुकसान पहुंच सकता है।
  • इस मौसम में बासी खाना खाने से बचें। बासी खाने के सेवन से फूड पॉइजनिंग होने का खतरा ज्यादा रहता है। बासी खाने को पचाना काफी मुश्किल होता है।
  • खाने बनाते हुए किचन की साफ-सफाई का खास ख्याल रखे। साथ में खाना खाते हुए भी सफाई का खास ख्याल रखें।
  • कच्चा या अनकुक फूड खाने से बचें। इस मौसम में आधा कच्चा मीट और अंडा ना खाएं।
  • खुद को फूड पॉइजनिंग के जोखिम से बचाने के लिए इस मौसम में खुद को हाइड्रेट रखें। डाइट में नारियल पानी, हेल्दी ड्रिंक्स और छाछ को शामिल करें।
  • जंक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बना लें। इसमें खराब होने वाले केमिकल और टॉक्सिन्स की मात्रा काफी अधिक होती है।
  • पके हुए तेल का खाने में बार-बार इस्तेमाल ना करें। इससे भी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

आपको भी गर्मियों के मौसम में इन बातों को खास ख्याल रखना चाहिए। इनका ध्यान रखकर आप फूड पॉइजनिंग से बच सकते हैं।