हिमाचल प्रदेश की ऐसी अंडररेटेड 5 जगहें, जहां जा कर भूल जाएंगे स्वर्ग: Himachal Pradesh Places
Himachal Pradesh Places

हिमाचल प्रदेश की ऐसी अंडररेटेड 5 जगहें, जहां जा कर भूल जाएंगे स्वर्ग

आपने हिमाचल प्रदेश तो जरूर देखा होगा। लेकिन, हिमाचल प्रदेश केवल शिमला, कुल्लू-मनाली या चम्बा तक ही सीमित नहीं हैं। यहां कई और स्थान भी हैं जिन्हें देख कर आप स्वर्ग भूल जाएंगे।

Himachal Pradesh Places: हिमाचल प्रदेश एक ऐसा नाम है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरी-भरी वादियां और बेहतरीन नजारे हर किसी का दिल लुभा लेते हैं। सबको अपने जीवन में कम से कम एक बार यहां जरूर जाना चाहिए ताकि इन सुन्दर यादों को पूरी उम्र अपने साथ रख सकें। हिमाचल प्रदेश केवल शिमला, चंबा, मनाली तक ही सीमित नहीं है। इस राज्य का हर एक कोना उतना ही सुंदर है। शिमला, चंबा, मनाली जैसे स्थान पर अधिक पर्यटक जाते हैं और यहां भीड़-भाड़ अधिक रहती है।  लेकिन, यहां कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां आपको उतनी ही खूबसूरती देखने को मिलती है। जानिए हिमाचल प्रदेश की ऐसी अंडररेटेड जगहों के बारे में, जहां जा कर आप स्वर्ग भी भूल जाएंगे।

बीड़-बिलिंग

अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो आपके लिए बीड़-बिलिंग सबसे बेहतरीन स्थान है। यह स्थान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में है। यहां आप पैराग्लाईंडिंग कर सकते हैं। पैराग्लाईंडिंग के लिए यह एक प्रसिद्ध साइट है और यहां पूरी दुनिया के लोग पैराग्लाईंडिंग के लिए आते हैं। पहाड़ की चोटी से पैराग्लाईंडिंग करना अपने आप में एक अलग अनुभव है। यहां इसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता और इवेंट्स होते हैं। यही,नहीं, यहां आपको तिब्बतियन मंदिर, कॉलोनीज और विश्वविद्यालय भी देखने को मिलेंगे। यानी, यहां आप तिब्बतियन कल्चर को भी देख पाएंगे।

Himachal Pradesh Places
Bir-Billing

यह भी पढ़ें। फेल तरकीब-21 श्रेष्ठ लोक कथाएं हिमाचल प्रदेश

किन्नौर

किन्नौर हिमाचल प्रदेश का एक सबसे सुंदर स्थान है। यहां आपको बर्फ से भरे पहाड़ों के साथ ही पत्थर से भरे पहाड़ भी देखने को मिलेंगे। सेब के लिए यह जिला मशहूर है, इसलिए आपको यहां सेब और अन्य फलों को बगीचे भी देखने को मिलेंगे। यहां के लोग पुराने हिमाचली रिवाजों का आज भी पालन करते हैं। अगर आप अपनी छुट्टियों को शांति से बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए सबसे उपयुक्त है। यह जिला शिमला से कुछ घंटों की दूरी पर है।

Kinnaur
Kinnaur

पालमपुर

अगर बात की जाए पालमपुर की, तो यह अपनी चाय के बागानों के लिए बहुत अधिक मशहूर है। यहां के ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़ों के बीच अपनी गर्मी की छुट्ट्यों को बिताने का मज़ा ही अलग है। यहां से आपको बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वतमाला सामने दिखाई देगी। इसमें मौजूद सौरभ वन विहार नेचर पार्क में आप पिकनिक और बर्डलाइफ का भी मजा ले सकते हैं। इसके आसपास भी बहुत से घूमने वाली जगह है जैसे धर्मशाला, बीड-बिलिंग आदि। आप आसपास की जगहों को भी एन्जॉय कर सकते हैं।

Palampur
Palampur

बरोट वैली

यह जगह उहल नामक नदी के किनारे स्थित है और अपनी ट्राउट मच्छली के लिए जाना जाता है। यहां शानन पावर हाउस भी है, जिसे अंग्रेजों ने बनवाया था। यह यहां की खूबसूरती को और अधिक बढ़ाता है। इसके साथ ही यहां एक वाइल्डलाइफ सेंचुरी भी स्थित है, जहां आप तरह- तरह के हिमालयन जानवरों को देख सकते हैं। सब्जियों और दालों जैसे राजमा के लिए भी यह प्रसिद्ध है। बड़े-बड़े देवदार के पेड़ों के बीच में बसा यह कस्बा  बेहद शांत है। 

Barot valley

नाहन

 नाहन हिमाचल प्रदेश का वो स्थान है, जो पंजाब के साथ सटा हुआ है। यहां सबसे लोकप्रिय है कुछ दूरी पर स्थित रेणुका झील। रेणुका नामक इस स्थान को तीर्थ माना जाता है और ऐसा भी माना जाता है कि भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का जन्म यहीं पर हुआ था। इस झील के पास एक मंदिर भी और इसका साथ ही यहां वाइल्डलाइफ को भी देखा जा सकता है। प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर इस स्थान के साथ ही आप जैतक फोर्ट, महामाया बाला सुंदरी का मंदिर और सुकेती फॉसिल पार्क आदि भी घूम सकते हैं।

Nahan
Nahan