सेल्युलाइट से जुड़ी ये बातें सच है या  मिथक  जाने क्या कहते हैं विशेषज्ञ: Myths about Cellulite
Myths about Cellulite

Myths about Cellulite: गर्मियों के मौसम में स्विमिंग करना भला किसे पसंद नहीं होता, लेकिन क्या आपको भी सेल्युलाइट के कारण स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनने में झिझक होती है। क्या जांघों पर हो रहे सेल्युलाइट के कारण आप शॉर्ट ड्रेस नहीं पहन पाती हैं। अगर ऐसा है तो इससे छुटकारा पाना आपके लिए जरूरी है।

यह है सेल्युलाइट

Myths about Cellulite
Cellulite is that common skin problem that most of the girls and women are troubled by.

दरअसल, सेल्युलाइट वो आम स्किन प्रॉब्लम है जिससे अधिकांश युवतियां और महिलाएं परेशान रहती हैं। यह अक्सर हिप्स और जांघों को अधिक प्रभावित करता है। सेल्युलाइट का सबसे बड़ा कारण है वजन बढ़ जाना। जब बॉडी वेट बढ़ता है तो शरीर के इन अंगों पर गड्ढेदार मांस एकत्रित होना शुरू हो जाता है, जिसे सेल्युलाइट कहते हैं। इस स्किन प्रॉब्लम से कई मिथक भी जुड़े हैं। चलिए जानते हैं क्या है वो।  

मिथक 1 : टाइट जींस पहनने से ठीक होता है

सेल्युलाइट से एक  मिथक  जुड़ा है कि टाइट जींस पहनने से यह ठीक हो जाता है।
There is a myth associated with cellulite that wearing tight jeans cures it.

सेल्युलाइट से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन यह आपकी ब्यूटी को प्रभावित करता है। लेकिन इसका स्थाई समाधान भी मुश्किल है। यही कारण है कि इसे लेकर कई बातें की जाती हैं। सेल्युलाइट से एक  मिथक  जुड़ा है कि टाइट जींस पहनने से यह ठीक हो जाता है। लेकिन यह बात गलत है। विशेषज्ञ बताते हैं कि टाइट कपड़े पहनने से सेल्युलाइट पर विपरीत असर होता है। स्टडी के अनुसार सेल्युलाइट शरीर में वाटर रिटेंशन से भी जुड़ा हुआ है। जब आप बहुत टाइट जींस या पैंट वियर करती हैं तो पैरों में सर्कुलेशन कम हो जाता है और सेल्युलाइट का खतरा बढ़ सकता है।

मिथक 2: लिपोसक्शन ठीक कर सकता है

लिपोसक्शन एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जिसका उपयोग शरीर से फैट हटाने के लिए किया जाता है।

शॉर्ट ड्रेसेज के ट्रेंड के बीच युवतियों के लिए सेल्युलाइट शेमिंग का बड़ा कारण है। ऐसे में युवतियां इससे छुटकारा पाना चाहती हैं और इसके लिए कॉस्मेटिक​ प्रक्रिया तक से गुजरने को तैयार हैं। इसी से जुड़ा एक मिथक कि लिपोसक्शन से सेल्युलाइट ठीक हो जाता है। दरअसल, लिपोसक्शन एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जिसका उपयोग शरीर से फैट हटाने के लिए किया जाता है। ऐसे में युवतियां अक्सर सोचती हैं कि फैट कम होने से सेल्युलाइट भी कम हो जाएगा। लेकिन ऐसा होता नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार लिपोसक्शन सेल्युलाइट में सुधार नहीं करता है। कई बार ये स्थिति को और भी खराब कर देता है।  

मिथक 3: पुरुष भी हैं महिलाओं जितने परेशान  

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में सेल्युलाइट अधिक आम परेशानी है। इसका कारण है कि महिलाओं के शरीर में हार्मोन चेंज ज्यादा होते हैं। ऐसे में 80 से 90 प्रतिशत महिलाओं में सेल्युलाइट की परेशानी होती है। वहीं मात्र 10 प्रतिशत पुरुष इससे प्रभावित रहते हैं। सेल्युलाइट अक्सर हार्मोनल संक्रमण, विशेष रूप से एस्ट्रोजन से जुड़ा होता है। एस्ट्रोजन ज्यादा और कम होना दोनों ही कोलेजन उत्पादन पर असर करता है, जिससे सेल्युलाइट की परेशानी होती है।  

ऐसे पाएं छुटकारा

सेल्युलाइट से छुटकारा पाने के सबसे बेस्ट तरीका है आप अपना वजन कम करें। योगा और एक्सरसाइज के साथ ही आप स्किन थेरेपी भी लें, जिससे सेल्युलाइट की गांठ पिछलने में मदद मिलेगी। आप कॉफी स्क्रब भी यूज कर सकती हैं, लेकिन इसका असर बहुत लंबा नहीं चलता है। ऐसे में वेटलॉस ही सबसे सटीक है।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...