Reason of Fatigue: भागदौड़ भरी इस जिंदगी में आलस और थकान काफी कॉमन लगते हैं। इस लाइफस्टाइल में तनाव काफी आम है। आज के वक्त में शायद ही कोई हो जिसको किसी बात का स्ट्रेस ना हो। स्ट्रेस आपको कई बीमारियों से घेर सकता है। जब आप बहुत ज्यादा तनाव में होते हैं, तो ये ना केवल आपको दिमागी तौर पर परेशान करता है, बल्कि इसका असर आपके चेहरे और शरीर पर भी दिखाई देने लगता है।
अक्सर लोग स्ट्रेस को गंभीरता से नहीं लेते और इसे नजरअंदाज कर देते हैं। तनाव के चलते ना केवल आपका दिमाग थका हुआ महसूस करता है बल्कि इससे आपका शरीर भी थका-थका रहने लगता है। सुनने में आपको ये थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये सच है। थकान के पीछे कई बड़ी वजहें हो सकती हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
डाइटीशियन रिध्दिमा बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने थकान की वजहों के बारे में बताया है। रिध्दिमा बत्रा सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट स्पेशलिस्ट और न्यूट्रिशन डिफाइंड की फाउंडर हैं।
क्या हैं थकान के कारण
अगर आप अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं या आपके शरीर में आपको एनर्जी की कमी लगती है, तो इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं थकान की अलग-अलग वजहों के बारे में-
- एक्सरसाइज की कमी
- कैफीन ज्यादा लेना
- नींद पूरी न होना
- विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, आयरन और मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिशन्स की कमी
- शरीर में पानी की कमी होना
- जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेना
- थायराइड, एंग्जायटी और डायबिटीज जैसी हेल्थ कंडीशन्स
- लो कैलोरी डाइट लेना
- अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स खाना
योग और मेडिटेशन का लें सहारा

अगर आप बहुत ज्यादा थकान और स्ट्रेस से परेशान हैं, तो ऐसे में आपको स्ट्रेस ना लेने के बारे में सोचना चाहिए। इसके अलावा थकान को दूर करने और स्ट्रेस को कम करने के लिए आपको योग और मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए। रोजाना योग और मेडिटेशन आपके दिमाग को शांत करते हैं। इससे आप स्ट्रेस से बहुत जल्द उबर सकते हैं।
सही डाइट लेना है जरूरी
किसी भी व्यक्ति के लिए सही डाइट लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अक्सर थकान की सबसे बड़ी वजह खाने में न्यूट्रिशन की कमी होती है। अगर आप सही पोषण नहीं लेते तो शरीर डल होने लगता है। ऐसे में थकान दिखने पर आपको भी अपनी डाइट में बदलाव करने चाहिए। आपको पोषण से भरपूर चीजें जैसे- संतुलित आहार, नट्स, फ्रूट्स और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
अच्छी नींद लेना है जरूरी

नींद की कमी के चलते भी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। नींद के कमी के चलते ही थकान भी बढ़ती हैं। ऐसे में आपके हेल्दी और फिट बने रहने के लिए अपनी नींद को भी ठीक करना चाहिए। रात को वक्त से सोना बहुत जरूरी है।
साबुत अनाज को डाइट में करें शामिल
अगर आप थकान महसूस करते हैं, तो इसके पीछे आपकी डाइट में पोषण की कमी हो सकती है। ऐसे में आपको डाइट में साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए।
कैफीन से दूरी बनाएं

कॉफी और चाय के सेवन से परहेज करें। इसके अंदर कैफीन होता है, जो आपकी नींद को प्रभावित करता है। इससे आप ज्यादा थका हुआ भी महसूस कर सकते हैं।
