सेल्‍युलाइट से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 7 नेचुरल तरीके: Get Rid of Cellulite
Get Rid of Cellulite Credit: Istock

Get Rid of Cellulite: वजन कम हो या ज्‍यादा, शरीर पर उसके कुछ साइड इफेक्‍ट्स जरूर दिखाई देते हैं। ऐसी ही एक समस्‍या है सेल्‍युलाइट की, जो 85 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को प्रभावित करती है। ये शरीर में गड्ढों के रूप में उत्‍पन्‍न होते हैं और जांघ व बट पर अधिक दिखाई देते हैं। हालांकि सेल्‍युलाइट जिद्दी होते हैं जिससे छुटकारा पाना इतना आसान नहीं होता। सेल्‍युलाइट एक सामान्‍य स्थिति है जो उम्र बढ़ने, हार्मोनल चेंज, वजन बढ़ने, इनएक्टिव लाइफस्‍टाइल और अनहेल्‍दी खाने की वजह से हो सकते हैं। अधिक स्‍ट्रैस भी इसके लिए जिम्‍मेदार माना जाता है। हालांकि कुछ घरेलू और नेचुरल तरीकों से इससे छुटकारा पाया जा सकता है, जो आसान तो हैं ही साथ ही इफेक्टिव भी हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। 

कैफीन

Get Rid of Cellulite
caffeine

कैफीन कॉफी बीन्‍स से प्राप्‍त किया जाता है और इसका प्रयोग एंटी-सेल्‍युलाइट के रूप में किया जाता है। ये स्किन के टेक्‍सचर को सुधारने के साथ फैट को कम करने में मदद करता है। कैफीन स्किन को रेडिएशन से होने वाले नुकसान से भी बचाती है। ये झुर्रियों को कम करने में सहायक भूमिका निभाती है।

ग्रीन टी

सेल्‍युलाइट से छुटकारा पाने में ग्रीन टी भी आपकी मदद कर सकती है। ग्रीन टी के सेवन से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्‍म में सुधार करने में मदद मिलती है। स्किन को एक समान और चमकदार बनाने में प्रतिदिन 2-3 कप ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा ये वजन कम करने में भी सहायक होती है।

ड्राई ब्रशिंग

ड्राई ब्रशिंग एक यूनिक और इफेक्टिव तरीका है सेल्‍युलाइट से छुटकारा पाने का। ये एक ट्रेडिशनल तरीका है जिसके माध्‍यम में मांसपेशियों को रिलेक्‍स और उत्‍तेजित किया जा सकता है। ड्राई ब्रशिंग मालिश से हाथ, पैरों और पेट का ब्‍लड सर्कुलेशन और फ्लो सुधारा जा सकता है। लेकिन ड्राई ब्रशिंग करते वक्‍त सावधानियां बरतना जरूरी है।

यह भी देखें-लंबे समय तक जवां दिखने के लिए इस तरह से करें फिटकरी का इस्तेमाल, त्वचा पर आएगा निखार: Alum For Glowing Skin

काली मिर्च

काली मिर्च फैट बर्न करती है, जो ब्‍लड सर्कुलेशन को उत्‍तेजित करती है। इसके साथ ये मेटाबॉलिज्‍म को सुधारने में भी मदद करती है। काली मिर्च शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में भी मदद करती है। काली मिर्च में टेट्राहाइड्रोपाइपेरिन प्रॉपर्टी होती है जो स्किन को रिपेयर कर सकती है।

लिम्‍फेटिक ड्रेनेज मसाज

सेल्‍युलाइट से पाएं छुटकारा
lymphatic drainage massage

लिम्‍फेटिक ड्रेनेज मसाज का प्रयोग खासतौर पर सेल्‍युलाइट को कम करने के लिए किया जाता है। लिम्‍फेटिक मसाज मांसपेशियों में जमे ब्‍लड को पतला करती है। मसाज द्वारा स्किन पर पड़ी झुर्रियों को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। लेकिन इस मसाज को किसी ट्रेंड व्‍यक्ति से ही कराना चाहिए अन्‍यथा स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।

अधिक पानी पिएं

पानी शरीर में सेल्‍युलाइट को कम करने का एक अच्‍छा तरीका हो सकता है। साथ ही ये वजन कम करने में भी मदद करता है। पानी से शरीर में बनने वाली सेल्‍युलाइट की गांठों को भी नियंत्रित किया जा सकता है। पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीने से शरीर को तरोताजा रखने में भी आसानी होती है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्‍व सेल्‍युलाइट की मात्रा को कम करने में मदद करते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड के सेवन से इम्‍यून सिस्‍टम को भी मजबूत बनाया जा सकता है, जो स्किन को जीवंत बनाने में मदद करता है। सैल्‍मन और फैटी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं, इसलिए इन्‍हें डाइट में शामिल किया जा सकता है।