muscle cramp
muscle cramp

Summary: मसल क्रैम्प से छुटकारा: आसान और असरदार तरीके

मसल क्रैम्प अक्सर पानी की कमी, मिनरल्स की कमी और गलत पोस्चर के कारण होते हैं। कुछ सरल उपाय जैसे पानी पीना, स्ट्रेचिंग, मालिश और मिनरल-रिच डाइट अपनाकर इस समस्या से जल्दी राहत पाई जा सकती है।

Muscle Cramp Prevention: रात को एक ही अवस्था में लंबे समय तक सोना, अचानक उठना-बैठना या भारी सामान उठाना ये सब मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करके मसल क्रैम्प का कारण बन सकते हैं। अधिकतर क्रैम्प कुछ मिनटों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी ये लंबे समय तक दर्द, सूजन और असहजता देते हैं। अगर समस्या कभी-कभी हो तो चिंता की बात नहीं, लेकिन बार-बार क्रैम्प होना शरीर में किसी कमी या गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।

avoid cramps
avoid cramps

सबसे आम वजह है डिहाइड्रेशन, यानी शरीर में पानी की कमी। इससे मांसपेशियों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते। इसके अलावा खराब ब्लड सर्कुलेशन, नर्व कंप्रेशन, और कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम की कमी भी क्रैम्प का बड़ा कारण हैं। शुगर, थायराइड और लीवर की समस्या वाले लोगों को क्रैम्प ज्यादा होते हैं। उम्र बढ़ने पर मसल्स सख्त होने लगती हैं, जिससे यह परेशानी और बढ़ जाती है।

1. रोज 2–3 लीटर पानी जरूर पिएं

पानी की कमी क्रैम्प की सबसे बड़ी वजह है। सर्दियों में पानी पीने की इच्छा कम होती है, लेकिन शरीर की जरूरत कम नहीं होती। दिनभर में 2–3 लीटर पानी, नारियल पानी, सूप और जूस जरूर लें। इससे मसल्स की कोशिकाएं हाइड्रेटेड रहती हैं और खिंचाव की संभावना कम हो जाती है।

2. मिनरल्स से भरपूर डाइट लें

कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम की कमी मसल क्रैम्प का कारण बनती है। दूध, दही, अंडा, मछली, बादाम, केला और आलू इन मिनरल्स के बेहतरीन स्त्रोत हैं। हरी सब्जियां और साबुत अनाज मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत हैं। जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।

friuits
friuits

3. रोज स्ट्रेचिंग करें

स्ट्रेचिंग मसल्स को लचीला बनाती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती है। रिसर्च में पाया गया है कि सोने से पहले स्ट्रेचिंग करने वाले लोगों को क्रैम्प कम होते हैं। रात को 5–10 मिनट पैरों की स्ट्रेचिंग जरूर करें।

4. हल्की मालिश से आराम

गुनगुने लौंग के तेल से मालिश करना एंटी–इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण दर्द को कम करता है। सरसों के तेल में तुलसी मिलाकर मालिश करने से भी काफी राहत मिलती है। दिन में 1–2 बार हल्की मसाज क्रैम्प कम करने में प्रभावी है।

5. बर्फ या गर्म सिकाई

बर्फ की सिकाई सूजन को कम करती है और प्रभावित जगह को सुन्न करके दर्द से राहत देती है। 20 मिनट तक बर्फ लगाएं। अगर ठंडी सिकाई सूट न करे, तो गर्म तौलिया या हीट पैड का इस्तेमाल करें। सेंधा नमक मिलाकर गर्म पानी से स्नान करना भी फायदेमंद है।

6. एपल साइडर विनेगर का उपयोग

एपल साइडर विनेगर के अल्कलाइन गुण सूजन और दर्द को कम करते हैं। एक गिलास पानी में दो चम्मच ACV मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। इसे सीधे प्रभावित हिस्से पर भी लगाया जा सकता है।

apple cider
apple cider vinegar

7. योग, वॉक और प्राणायाम

नियमित वॉक, हल्की एक्सरसाइज, योग और प्राणायाम मांसपेशियों में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाते हैं और तनाव कम करते हैं। इससे मसल क्रैम्प की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है। जरूरत पड़ने पर कुछ दिन विटामिन-B सप्लिमेंट लिया जा सकता है।ट भी ले सकते हैं।

थोड़ी-सी सावधानियां जैसे हाइड्रेशन, मिनरल्स से भरपूर डाइट, स्ट्रेचिंग और सही सिकाई मसल क्रैम्प को काफी हद तक कम कर सकती हैं। इन उपायों को रोज अपनाकर मसल्स को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...

Leave a comment