Muscle Cramps: अक्सर जब हम वर्कआउट कर रहे होते है या फिर घर में किसी तरह की गतिविधियों में व्यस्त होते है। तो ऐसे में कई बार हमें मांसपेशियों में ऐंठन होने की शिकायत हो जाती है। इसके कई कारण हो सकते है। जैसे पानी की मात्रा पूरे दिन में सही से नहीं लेना। या फिर ब्लड सर्कुलेशन का सही से कार्य नहीं करना। या फिर मिनरल्स की कमी। ऐसे में आपको बहुत ज्यादा तेज दर्द का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब भी आपको मसल्स क्रैम्प आए तो आप तभी इन उपायो को करें जिससे आप उस समय के दर्द से बाहर आ सकेंगे।
Also read: मांसपेशियों को बेकार कर देती है मस्कुलर डिस्ट्रॉफी
गर्म पानी में सेंधा नमक
जब आपको मसल्स क्रैम्प आ रहे हो तो जरूरी है कि आप उस समय या डेली में पैर की गर्म पानी से सिकाई करे। एक बाल्टी में गर्म पानी भरें उसमें आधा चम्मच सेंधा नमक डालें और फिर पैरों को पानी में डालकर बैठ जाएं। आपको तुरंत राहत मिलेगी। और यदि आप रोज गर्म पानी से सिकाई करना चाहती है तो हफ्ते में दो बार करें। क्योंकि ज्यादा सिकाई भी आपको दिक्कत दे सकती है।
स्ट्रेचिंग करें

अक्सर आपकी मसल्स में ऐंठन रहती है तो आपको स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए। क्योंकि स्ट्रेचिंग से मसल्स अकड़ती नहीं है बल्कि उनमे ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह कार्य करता है। सोने से पहले आप पंद्रह मिनट स्ट्रेचिंग कर सकती है। या फिर कोई भी वर्कआउट से पहले स्ट्रेचिंग करें। जिससे मसल्स की ऐंठन से बच सके।
तेल की मालिश
यदि आपको मसल्स क्रैम्पस हो रहा है तो उस समय हल्के हाथोें से प्रभावित जगह की मालिश करे। लौंग कर तेल घर में रखें इसकी मालिश करने से अकड़ी मसल्स को आराम मिलता है। कम से कम 15 मिनट मालिश करने के बाद आपको काफी आराम मिलेगा। यदि आपके पास लौंग का तेल नहीं है तो जैतून का तेल भी आप इस्तेमाल कर सकती है। सर्दियों में इससे मालिश काफी अच्छी साबित होती है।
सही फीटिंग के जूते पहनें
यदि आपको बार बार मसल्स में ऐंठन हो रही है तो आप ध्यान दें कहीं आप जूते सही क्वालिटी और फीटिंग के पहन रहे है या नहीं। क्योंकि जूतो का इफेक्ट आपके पैरों पर बहुत ज्यादा पड़ता है। इससे आपको बार बार मसल्स ऐंठन का सामना करना पड़ सकता है। आजकल पैरों का आराम देने वाले काफी जूते मार्केट में आ रहे है। इसलिए अपने साइज को ध्यान में रखते हुए सही जूते खरीदें।
इन बातों पर ध्यान दें
-जरूरी है पानी की मात्रा सही तरह से लें। क्योंकि कम पानी पीने से मांसपेशियों में अकड़न बनी रहती है और बार बार दिक्कत आती है।
-खान पान पर ध्यान दें पौष्टिक आहार खाएं क्योंकि खान पान से आपकी शरीर हेल्दी रहता है।
-व्यायाम सही से करें जिससे आपकी मांसपेशियंा अकड़ी नहीं रहेगी।
-रोज वॉक करें इससे आपको आराम मिलेंगा। कम से कम एक घंटा वॉक जरूर करें।
