मैग्नीशियम की कमी से जानिए क्या क्या होता है
मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। शरीर में इसकी कमी के कारण कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं मैग्नीशियम की कमी के कारण शरीर में दिखने वाले लक्षण-
Magnesium Deficiency : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं। इन जरूरी पोषक तत्वों में से एक है मैग्नीशियम, यह सात आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है। इसकी मदद से शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा किया जा सकता है। यह हमारे शरीर में मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को सामान्य रूप से कार्य करने में असरदार होता है। मैग्नीशियम की मदद से हार्टबीट, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर दिखने वाले लक्षण कौन से हैं?

मांसपेशियों में ऐंठन
शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण आपकी मांसपेशियों में ऐंठन, कंपकंपी जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों का कारण तंत्रिका कोशिकाओं में कैल्शियम की अधिकता हो सकती है। दरअसल, शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण पेशीय कोशिकाओं में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने लगती है, जिसकी वजह से आपकी मांसपेशियों में ऐंठन की परेशानी हो सकती है।

दौरे पड़ना
मैग्नीशियम हमारी मांसपेशियों की संरचना और तंत्रिका तंत्र के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण माइग्रेन, अल्जाइमर, मिर्गी, पार्किंसंस, स्ट्रोक, एंग्जायटी और डिप्रेशन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में अपने आहार में मैग्नीशियम से भरपूर आहार को जरूर शामिल करें।

मांसपेशियों में कमजोरी
शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण आपकी मांसपेशियों में कमजोरी या थकान काफी ज्याद हो सकती है। दरअसल, शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण मांसपेशियों की कोशिकाओं में पोटेशियम का स्तर भी कम होने लगता है, जिसके मांसपेशियों में काफी ज्यादा कमजोरी होने लगती है।

ब्लड प्रेशर का खतरा
शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने की भी संभावना होती है। दरअसस, कुछ रिसर्च से पता चला है कि मैग्नीशियम पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र के लिए बहुत ही जरूरी है। ऐसे में अगर इसकी कमी हो जाए, तो ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभानना हो सकती है। शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है, जो रक्त वाहिकाओं का संकुचन का कारण बन सकता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है।

अनिद्रा की शिकायत
मैग्नीशियन की कमी के कारण आपको अनिद्रा की भी शिकायत हो सकती है। अगर आप अच्छी और गहरी नींद चाहते हैं, तो मैग्नीशियम से भरपूर आहार का सेवन करें। मैग्नीशियम नींद को बढ़ावा देने वाले न्यूरोट्रांसमीटर के लिए बेहद जरूरी माना जाता गहै। इससे रात में होने वाली बैचेनी, नींद में गड़बड़ी जैसी अनिद्रा की परेशानी दूर की जा सकती है।

ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा
शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने के कारण आपको ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना भी अधिक हो जाती गहै। इशकी कमी के कारण हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर होने लगती है, जो हड्डियों के फैक्चर का कारण भी बन सकता है।

शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण आपको इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में शरीर में इस तरह के बदलाव नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही मैग्नीशियम से भरपूर आहार का सेवन करें।
