लिवर की बीमारी की ओर इशारा करते हैं ये लक्षण: Liver Problems
Liver Damage : लिवर खराब होने की स्थिति में शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में-
Liver Problems Symptoms: लिवर हमारे शरीर का अहम हिस्सा माना जाता है। इसकी मदद से शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। साथ ही यह भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में आपकी मदद करता है। ऐसे में लिवर का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है। अगर किसी कारण से लिवर खराब हो जाए, तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुख्य रूप से इसकी वजह से भोजन को पचाने और शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में परेशानी हो सकती है। लिवर खराब या फिर अस्वस्थ होने की स्थिति में आपके शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में उन लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं लिवर खराब होने के क्या हैं संकेत?
मोटापा बढ़ना

लिवर में सूजन होने की स्थिति में आपके पेट का आकार काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में व्यक्ति का मोटापा भी काफी ज्यादा बढ़ने लगता है। अगर बिना वजह मोटापे का शिकार हो रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से मदद जरूर लें। इस स्थिति में आपको लिवर या फिर पेट में समय-समय पर दर्द की परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। अगर आपका लिवर खराब हो गया है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अत्यधिक थकान

लिवर डैमेज होने पर या फिर फैटी लिवर की स्थिति में मरीज को काफी ज्यादा थकान महसूस होती है। ऐसे मरीजों को चलने फिरने से लेकर हल्के-फुल्के एक्सरसाइज के दौरान थकान होने लगती है। अगर आपको भी काफी ज्यादा थकान महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि लिवर डैमेज होने से रोका जा सके।
स्किन और बालों पर असर
लिवर की परेशानी होने पर आपके स्किन और बाल भी काफी ज्यादा खराब हो सकते हैं। कुछ लोगों के लिवर में खराबी की वजह से स्किन डैमेज होने लगता है, जिससे कारण स्किन पर रैशेज, जलन जैसी स्थिति दिख सकती हैं। वहीं, ऐसी स्थिति में बाल काफी बेजान और रूखे हो जाते हैं।

पेशाब का रंग बदलना
लिवर खराब होने पर मरीज के पेशाब के रंग में भी बदालव हो जाता है। अगर पेशाब करने के दौरान अगर आपको अपने पेशाब का रंग ज्यादा गाढ़ाय दिखे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। वहीं, पीलिया भी इस परेशानी का कारण हो सकता है, पीलिया लिवर से जुड़ी बीमारी है। इस स्थिति में आंखों और नाखूनों के आसपास भी पीलापन नजर आता है।
भूख न लगने की परेशानी
लिवर खराब होने से पहले आपको भूख न लगने का लक्षण भी नजर आ सकता है। कुछ मरीजों को लिवर में खराबी की वजह से काफी ज्यादा गैस, बदहजमी जैसी परेशानी होने लती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है।

मुंह का स्वाद खराब
लिवर डैमेज होने की स्थिति में मरीजों का मुंह का स्वाद भी काफी ज्यादा बदल जाता है। इसकी वजह से आपको काफी ज्यादा कड़वापन महसूस होता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।
लिवर खराब होने की स्थिति में आपके शरीर में इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। अगर आपको अपने शरीर में किसी तरह का बदलाव नजर आ रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके।
