सिमेट्रिकल दुल्हन मेहंदी डिज़ाइन लगेगी बेहद खूबसूरत
Symmetrical bridal mehndi designs : सिमेट्रिकल मेहंदी डिजाइन का चलन इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ा है। आइए जानते हैं कुछ खास डिजाइन-
Symmetrical Bridal Mehndi Designs : मेहंदी भारतीय महिलाओं के लिए काफी खास होता है। मुख्य रूप से शादी-शुदा महिलाएं इसे अपने हाथों पर सजाना पसंद करती हैं। वहीं, शादी के अवसर पर दुल्हन के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य भी हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। भारत में कई छोटे-छोटे अवसरों पर मेहंदी लगाने का चलन हैं। महिलाएं अपने हाथों पर तरह-तरह के मेहंदी डिजाइन सजाना पसंद करती हैं। इन दिनों सिमेट्रिकल दुल्हन मेहंदी डिजाइन का जलन काफी बढ़ा है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन में दोनों हाथों में एक ही तरह का डिजाइन बनाया जाता है और जब दोनों हाथों को जोड़ते हैं, तो पूरी डिजाइन एक तरह की लगती है। इस तरह का डिजाइन आपके हाथों पर काफी अच्छा लग सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास सिमेट्रिकल दुल्हन मेहंदी डिजाइन के बारे में बताएंगे जो आपको काफी पसंद आ सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खूबसूरत डिजाइन
फ्लोरल डिजाइन

यह डिजाइन काफी खूबसूरती से बनाया गया है। अगर आप किसी शादी में जा रहे हैं या फिर आप दुल्हन बनने जा रही हैं, तो इस तरह के डिजाइन को चूज कर सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को काफी ज्यादा बढ़ाएगा। साथ ही आपके पार्टनर को भी यह डिजाइन काफी पसंद आ सकता है। इसके अलावा आपको सिमेट्रिकल दुल्हन मेहंदी के कई अन्य फ्लोरल डिजाइन मिल सकते हैं, जिसे आप अपने हाथों पर सजा सकती हैं।
मिरर डिजाइन
अगर आप मिरर डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह के डिजाइन को बनवा सकती हैं। यह काफी अच्छा लुक देता है। साथ ही इसका चलन इन दिनों काफी ज्यादा है। मिरर के साथ आप कई तरह के फ्लोरल और बेल के डिजाइन दे सकते हैं, जो आपके हाथों को और अधिक खूबसूरत बना सकता है।

कलाई को दें ये खूबसूरत लुक
अगर आप चाहते हैं कि लोगों की निगाहें आपकी मेहंदी पर टिकी रहे तो कलाई पर मेहंदी के डिजाइन को सबसे खास बनाएं। क्योंकि भले ही आपकी हथेली लोगों को न दिखे, लेकिन कलाई काफी दिखती है। हाथी और कमल के फूलों के डिजाइन से सजा यह मेहंदी का डिजाइन बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा है, जो आपके मेहंदी के डिजाइन को बेहद खूबसूरत बना सकता है। सिमेट्रिकल मेहंदी डिजाइन में आप इस तरह के डिजाइन को चूज कर सकती हैं।

हैवी लुक वाला डिजाइन
अगर आप चाहते हैं कि आपकी दुल्हन मेहंदी का लुक काफी हैवी नजर आए, तो आप इस तरह के मिक्स डिजाइन को अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। इसमें फूल, मिरर, बेल इत्यादि का कॉम्बिनेशन होता है, जो आपके हाथों को हैवी लुक दे सकता है।

शादी के मौके पर आप सिमेट्रिकल मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर सजा सकती हैं। इससे आपके हाथ काफी खूबसूरत दिखेंगे। इस तरह के डिजाइन की खूबसूरत काफी अच्छी होती है। अगर आपको हमारे ये डिजाइन पसंद आए, तो अपने दोस्तों के साथ इन डिजाइन को जरूर शेयर कीजिए।
