summary: पाचन, डिटॉक्स और ग्लो – एक कप नींबू चाय में सबकुछ
बरसात के मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में नींबू वाली चाय एक आसान और फायदेमंद घरेलू उपाय है, जो गैस, अपच और ऐंठन में राहत देती है।
Lemon Tea Benefits: इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। यह मौसम बेशक बारिश की बूंदों को अपने साथ लेकर आता है। लेकिन चूंकि मौसम में नमी होती है और अक्सर मौसम ऊपर नीचे रहता है। यही वजह है कि पेट में इंफेक्शन होने के चांस दूसरे मौसम की तुलना में इस मौसम में ज्यादा रहते हैं। बहुत लोगों को इस मौसम में पेट दर्द की भी शिकायत होती है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनका नाजुक पेट इस मौसम में गड़बड़ हो जाता है तो आपके लिए बेस्ट दादी मां की वो नींबू वाली चाय रहेगी। जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए परफेक्ट रहेगी। चूंकि यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है ऐसे में इसे पीने से आपकी स्किन भी खूबसूरत और चमकदार होगी।
क्या है विधि
आजकल लोगों में ब्लैक टी और ब्लैक कॉफी का बड़ा ही क्रेज है। लेकिन नींबू की वो काली चाय तो आज भी अपने फायदे की वजह से अपनी रिलेवेंसी को बचाए और बनाए हुए है। यह पीने में जितनी फायदेमंद है,इसे बनाना भी बहुत आसान है। आप सबसे पहले एक कप पानी उबाल लें। इस पानी में स्वादानुसार शहद या चीनी मिला लें। अब एक चाय की छलनी में सूखी 1 चम्मच चाय की पत्ती डालकर शहद मिला पानी गिलास में छान लें। ऐसा करने से एक तरह का कड़वापन जो अक्सर नींबू की चाय में आता है वो नहीं आएगा। इसके बाद इसमें आधा नींबू निचोड़ कर पी लें। यह चाय गैस, अपच और पेंट की ऐंठन में बहुत फायदा करती है।
कैसी करती है फायदा
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है। अगर आप इस चाय को दिन में एक दो बार पीते हैं तो यह पेट में हमारे डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करती है। यही वजह है कि इसे पीने से आप पेट ठीक होता है और आपको भूख भी लगने लगती है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें भूख ही नहीं लगती तो आपको रेगुलर इस चाय का सेवन करना चाहिए। इससे डिटॉक्सिफिकेशन भी होता है और पेट में सूजन की समस्या को भी दूर करने में यह सहायक है।
अगर होती है एसिडिटी

विटामिन सी से भरपूर नींबू एक फायदेमंद फल है, लेकिन इसके एसेडेटिक नेचर होने की वजह से यह उन लोगों को नुकसान कर जाता है जिन्हें एसिडिटी की समस्या रहती है। इससे आपको एसिडिटी ना हो इसके लिए छोटा सा उपाय है कि आप खाली पेट नींबू की चाय का सेवन ना करें। इसके अलावा आप अपनी चाय में नींबू कम मात्रा में डालें। आप इसे बहुत गर्म ना पिएं। हल्का सा गुनगुना करके इसका सेवन करें। ऐसा नहीं करने पर एसिडिटी ज्यादा होने के चांस बन जाते हैं।
कोल्ड आइस टी भी है विकल्प

वहीं अगर आप इसे फ्रिज में चिल्ड करके पिएंगे तो आपको यह बाजार में मिलने वाली आइस टी जैसी लगेगी। इसमें थोड़ा पुदीना और भुना हुआ जीरा मिला लें। इससे आपका डाइजेशन दुरुस्त होगा। लेकिन अगर आपके गले में खराश हो रही है तो कोल्ड आइड टी का ऑप्शन आपके लिए नहीं है। इस चाय का टेस्ट बढ़ाने के लिए आप इसमें अदकर का रस भी मिला सकते हैं।
