Chest Pain
Chest Pain

सीने में बाईं तरफ दर्द क्यों होता है?

सीने में दर्द यानी चेस्ट पेन होने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें कुछ गंभीर भी हो सकते हैं। लेकिन, इसके कारणों के बारे में पता होना बेहद जरूरी है। जानिए क्या हो सकते हैं सीने के दर्द के कारण।

Left Side Chest Pain Causes: सीने में दर्द यानी चेस्ट पेन, चेस्ट के किसी भी भाग में होने वाली दर्द है। यह दर्द अन्य एरियाज में फैल सकती हे जिसमें बाजू का निचला हिस्सा, गर्दन या जबड़ा आदि शामिल हैं। चेस्ट पेन तेज या हल्की हो सकती है। इसके साथ ही इसके कारण छाती में कसाव भी महसूस हो सकता है या ऐसा लग सकता है जैसे छाती पर दबाव पड़ रहा है। यही नहीं, चेस्ट पेन कुछ मिनटों से लेकर घंटों तक रह सकती है। कुछ मामलों में यह छह महीने से अधिक समय तक भी हो सकती है। सीने में बाईं तरफ दर्द अधिकतर मसल्स में चोट लगने के कारण होती है। लेकिन,ऐसा हार्ट अटैक, फेफड़ों में समस्या या हार्ट की लाइनिंग के आसपास इंफ्लेमेशन के कारण भी हो सकता है। आइए जानें सीने में बाईं तरफ दर्द क्यों होता है?

बाएं सीने में दर्द के कारण

कई कंडिशंस बाएं सीने में दर्द का कारण बन सकती हैं। यह बिनाइन से लेकर जानलेवा तक हो सकती हैं। अगर आपको छाती के बाई तरफ हो रही दर्द को लेकर कोई भी शंका है, तो आपको तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए। इसके कुछ सामान्य कारण यह हो सकते हैं:

एंजाइना

एंजाइना कोई बीमारी नहीं है। यह अक्सर कोरोनरी हार्ट डिजीज के लक्षण हो सकते हैं। हालांकि, अन्य हार्ट कंडिशंस भी इसका कारण बन सकती हैं। एंजाइना छाती में दर्द, छाती में भारीपन और प्रेशर को कहा जाता है। यह सब तब होता है, जब हार्ट मसल्स को ब्लड से पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। यह दर्द और परेशानी आमतौर पर बाईं बाजू, बाएं कंधे. गले के बाएं हिस्से और जबड़े के बाएं भाग में होती है। यही नहीं, पीठ में भी दर्द हो सकती है। ऐसे में, अंडरलाइंग कंडीशन का सही निदान और उपचार बेहद जरूरी है। इसके निदान के लिए इन टेस्ट्स की सलाह दी जा सकती है:

  • ब्लड टेस्ट
  • इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम
  • स्ट्रेस टेस्ट 
  • इकोकार्डियोग्राम 

इस समस्या का उपचार इसके कारणों पर निर्भर करता है जिसमें दवाईयां, जीवनशैली में बदलाव और कार्डियक प्रोसीजर आदि शामिल है। 

और पढ़ें। हेल्दी हार्ट के लिए खाने में शामिल करें ये 5 तरह के तेल: Cooking Oil For Healthy Heart

हार्ट अटैक

हार्ट अटैक तब होता है, जब हार्ट मसल्स इस वजह से डैमेज हो जाती हैं क्योंकि उन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त ब्लड नहीं मिल पाता है। कुछ मामलों में हार्ट अटैक हल्की चेस्ट पेन से शुरू होता है और धीरे-धीरे यह दर्द बढ़ती है। यह दर्द अचानक भी शुरू हो सकता है, जो सीने के बाएं हिस्से या छाती के बीच में हो सकती है। इसके अन्य लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:

  • छाती में कसाव, प्रेशर
  • बाई बाजू में दर्द
  • गले, जबड़े, पीठ या पेट में तेज दर्द
  • सांस लेने में समस्या
  • हार्टबर्न, जी मिचलाना या उलटी
  • चक्कर आना या कमजोरी

हार्ट अटैक के लक्षण हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकते हैं। हार्ट अटैक के लक्षण नजर आने पर तुरंत मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है। इस स्थिति में अस्पताल में इमरजेंसी में डॉक्टर मरीज को सही दवाएं और ट्रीटमेंट प्रदान करते हैं। इसके अलावा रोगी के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना भी जरूरी है।

Left Side Chest Pain Causes
Heart Attack

मायोकार्डिटिस

मायोकार्डिटिस कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का दुर्लभ कारण है, जो हार्ट में इंफ्लेमेशन के वजह से होता है। डॉक्टर आमतौर पर इसके कारणों को नहीं पहचान पाते हैं। लेकिन, इसकी आमतौर पर वजह वायरल इंफेक्शन होता है। सीने में दर्द इस बात का संकेत है कि हमारा हार्ट मसल इन्फ्लेम्ड हैं। इसके अन्य लक्षण इस प्रकार हैं

  • सांस लेने में समस्या 
  • असामान्य हार्ट रिदम
  • थकावट 

इसके माइल्ड केसेस में ट्रीटमेंट के बिना भी मरीज की स्थिति में सुधार हो जाता है, लेकिन गंभीर मामलों में दवाई की जरूरत हो सकती है। इसका उपचार कारकों पर निर्भर करता है। बाएं सीने में दर्द के कारण (Chest Pain in Left Side Reasons in Hindi) क्या हो सकते हैं, जानें इस बारे में और अधिक।

पेनिक अटैक

पेनिस अटैक अचानक से होने वाली समस्या है। इसमें होने वाली चेस्ट पेन, चेस्ट टाइटनेस और अन्य लक्षणों के कारण इस समस्या को हार्ट अटैक समझ लिए आता है। छाती में बाएं हिस्से में दर्द के साथ ही इसके अन्य लक्षण इस प्रकार हैं:

  • सांस लेने में समस्या
  • हार्टबीट का बढ़ना
  • चक्कर आना
  • पसीना आना या ठंड लगना
  • जी मिचलाना
  • अचानक बहुत अधिक भय लगना

अगर आपको लगता है कि आपको पैनिक अटैक आया है, तो डॉक्टर से बात करें। अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स जैसे हार्ट और थायरॉइड डिसऑर्डर में भी ऐसे ही लक्षण देखने को मिलते हैं। ऐसे में इसका सही निदान जरूरी है। इस परेशानी का उपचार संभव है। इसके लिए डॉक्टर साइकोथेरेपी या कॉग्निटिव बेहवियरल थेरेपी की सलाह दे सकते हैं। इसमें डॉक्टर कुछ दवाईयां भी दे सकते है। 

हार्टबर्न या एसिड रिफ्लक्स 

हार्टबर्न सीने में दर्द और परेशानी का अनुभव होता है, जो तब होती है जब डाइजेस्टिव एसिड अन्नप्रणाली तक फ्लो होता है। इस समस्या से सीने के बाएं हिस्से में दर्द के साथ ही अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं जैसे:

  • पेट के ऊपरी हिस्से या छाती में जलन
  • मुंह में खट्टा या अजीब सा टेस्ट आना 

यह समस्या आमतौर पर खाना खाने के तुरंत बाद होती है।  यह तब भी हो सकती है अब आप खाने के कुछ देर बाद लेट जाएं। एसिड रिफ्लक्स समस्या बढ़ने पर गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज तक बन सकती है। हार्टबर्न की समस्या से राहत पाने में ओवर-द-काउंटर एंटासिड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य दवाईयों की सलाह भी दी जा सकती है। अगर आपको लगातार यह समस्या हो रही है तो अपने खाने-पीना का खास ख्याल रखें।

heart burn
heart burn

फेफड़ों में समस्या 

सीने के बाएं हिस्से में दर्द का एक कारण कोलेप्सड लंग हो सकते हैं। हालांकि, इसके कारण छाती के दोनों तरफ दर्द हो सकता है। ऐसा किसी रोग या छाती में किसी चोट की वजह से हो सकता है। इसमें नजर आने वाले अन्य लक्षण इस प्रकार हैं :

  • सांस लेने में समस्या
  • हार्टबीट का बढ़ना
  • त्वचा का नीला पड़ना 
  • रूखी खांसी 
  • थकावट 

इस रोग के उपचार इसके कारण पर निर्भर करता है, लेकिन इसमें तुरंत मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है।

किन स्थितियों में तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए?

यह पहचानना बहुत मुश्किल है कि क्या चेस्ट पेन हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। सीने के बाएं हिस्से में दर्द हो या दूसरे भाग में, तीन ऐसे लक्षण हैं जो यह बताते हैं कि छाती में होने वाला यह दर्द हार्ट अटैक नहीं हो सकता है। यह संकेत इस प्रकार हैं:

  • खास लोकेशन: अगर दर्द किसी खास जगह में हो रही हो, तो यह हार्ट अटैक नहीं है।
  • दर्द का बदतर होना- दिल के दौरे से जुड़ा सीने का दर्द सांस लेने पर बदतर नहीं होता है।
  • लोकेशन का अलग होना– हार्ट अटैक से जुड़ा छाती का दर्द शोल्डर ब्लेड्स के बीच में फैल सकता है। यही नहीं, यह बाजू और जबड़ों तक भी जा सकता है। लेकिन यह एक साइड से दूसरी साइड नहीं जाता।
heart
Left side chest pain causes

अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि वो हार्ट अटैक का अनुभव कर रहा है, तो उन्हें तुरंत मेडिकल अटेंशन लेनी चाहिए। इसके लिए सही लक्षणों को पहचानना जरूरी है। हार्ट अटैक के लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:

  • छाती में दर्द या कसाव ,जो आमतौर पर छाती के बीच से शुरू होता है
  • चक्कर आना
  • बेहोशी
  • जी मिचलाना
  • दर्द ला छाती से बाजू,गर्दन, जबड़े और कंधे तक फैलना
  • सांस लेने में समस्या, पसीना आना

इनके अलावा अन्य लक्षण भी इस कंडीशन में नजर आ सकते हैं। यह स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए, तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

FAQ | क्या आप जानते हैं

सीने में बाईं तरफ दर्द क्यों होता है?

सीने में बाईं तरफ दर्द के कई कारण हो सकते हैं। इसके कारणों में फेफड़ों में समस्या, हार्टबर्न आदि शामिल हैं। इसके साथ ही हार्ट अटैक में भी सीने में बाई तरफ दर्द हो सकता है। यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है। जिसके लक्षणों को पहचानना और सही समय पर मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है।

बाई ओर छाती में दर्द के लक्षण क्या हैं?

सीने के दर्द के लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:
-सांस लेने में समस्या 
-पसीना आना
-सीने में दबाव और प्रेशर
-उलटी आना
-कमजोरी 
-चक्कर आना
-हाथ, गले, जबड़े आदि में दर्द

सीने में बाई साइड दर्द होने पर क्या करना चाहिए ?

अगर आपके सीने में तीव्र दर्द है और यह दर्द नया व बिना किसी कारण हो रहा हो व यह दर्द बहुत अधिक समय तक रह रहा हो, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें। अगर इस दर्द का कारण हार्ट अटैक नहीं है, तो भी आपको इसका निदान करना जरूरी है। ताकि, सही कारणों का पता चल सके।

सीने में दर्द कितने समय तक रह सकता है?

सीने में दर्द तीव्र से लेकर माइल्ड तक हो सकता है। यही नहीं, आपको सीने में दर्द के साथ कसाव का अनुभव भी हो सकता है। यह दर्द कुछ मिनटों से लेकर घंटों तक रह सकता है। कुछ मामलों में यह महीनों तक भी यह समस्या रह सकती है।

सीने के बाएं हिस्से में दर्द के कारण क्या हो सकते हैं?

निमोनिया, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी परेशानियां गंभीर सीने के दर्द का कारण हो सकते हैं। कई बार पेनिक अटैक, डिप्रेशन आदि के कारण यह परेशानियां हो सकती है। हालांकि, हार्ट प्रॉब्लम्स को भी चेस्ट पेन के साथ जोड़ कर देखा जाता है।

क्या गैस से सीने में समस्या होती है?

गैस की वजह से शरीर में कई जगह दर्द हो सकता है, जिसमें छाती भी शामिल है। हालांकि, यह चिंता का विषय नहीं है। घरेलू उपायों या दवाईयों से इससे राहत मिल सकती है।