जानिए विटामिन ई क्यों है ज़रूरी, इन फल और सब्जियों से मिलेगा भरपूर विटामिन ई: Vitamin E Rich Foods
Vitamin E Rich Foods

इन फल और सब्जियों से करें विटामिन ई की कमी दूर

हमारे आसपास ऐसी कई ऐसी फल और सब्जियां उपलब्ध हैं जिनसे विटामिन ई की कमी को पूरा किया जा सकता हैI आइए जानते हैं विटामिन ई से भरपूर फल और सब्जियों के बारे मेंI

Vitamin E Rich Foods: आज की व्यस्त जीवनशैली में हमें खुद को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती हैI क्योंकि शरीर में किसी भी विटामिन की कमी से शरीर कमजोर हो जाता है और बिमारियों का खतरा बढ़ जाता हैI हमारी सेहत के लिए विटामिन ई सबसे महत्वपूर्ण होता हैI विटामिन ई से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती हैI अगर हमारे शरीर में विटामिन ई की कमी हो जाए तो कई सारी बिमारियों का खतरा उत्पन हो जाता हैI अक्सर लोग जानकारी की कमी होने के कारण विटामिन ई की कमी होने पर कैप्सूल का सेवन करने लगते हैं लेकिन इसके बजाए हमारे आसपास ऐसी कई ऐसी फल और सब्जियां उपलब्ध हैं जिनसे विटामिन ई की कमी को पूरा किया जा सकता हैI आइए जानते हैं विटामिन ई से भरपूर फल और सब्जियों के बारे में- 

विटामिन ई क्यों ज़रूरी है?

Vitamin E Rich Foods
Need Of Vitamin E

विटामिन ई एक प्रभावी एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है, जो शरीर में कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाने वाले फ्री-रेडिकल्स से बचाव करने में मदद करता हैI विटामिन ई शरीर में आतंरिक प्रक्रियाओं के लिए एक आवश्यक तत्व होता है जो ब्लड में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने का काम करता हैI आहार में नियमित रूप से विटामिन ई का सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है और इम्‍यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है, साथ ही ये हृदय की धमनियों में थक्कों को बनने से रोकता हैI 

शरीर को प्रतिदिन कितनी मात्रा में विटामिन ई की जरूरत होती है?

हार्वर्ड हेल्थ के एक रिपोर्ट के अनुसार, 14 साल से ऊपर के लोगों को प्रतिदिन 15 मिलीग्राम विटामिन ई की आवश्यता होती हैI अगर कोई महिला बच्चे को  स्तनपान कराती है तो उसे थोड़ी अधिक मात्रा में विटामिन ई की जरूरत होती है, उनके लिए प्रतिदिन 19 मिलीग्राम विटामिन ई का सेवन करना जरूरी होता हैI

विटामिन ई की कमी से कौन- कौन सी बीमारियाँ होती हैं?

Disease
Disease

शरीर के लिए विटामिन ई बहुत महत्वपूर्ण होता हैI यह कई अंगों को सामान्य रूप से स्वस्थ रखने में काफी मदद करता हैI शरीर में विटामिन ई की कमी से कई तरह की गंभीर बीमारियां उत्पन्न होने लगती हैं जो इस प्रकार से हैं-

  • मांसपेशियों व जोड़ों में तेज दर्द होना
  • कमजोरी व थकान महसूस करना
  • पाचन शक्ति खराब होना
  • शरीर में खून की कमी होना, एनीमिया के लक्षण दिखना
  • बालों का झड़ना
  • आंखों की रौशनी कम होना
  • मस्तिष्क की तंत्रिकाओं का कमजोर होना
  • कमजोर इम्यूनिटी होने की वजह से बार-बार बीमार होना
  • प्रजनन क्षमता का कमजोर होना
  • कैंसर होने की संभावना

आइए जानते हैं कुछ ऐसे फल व सब्जियों के बारे में जिनमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है-

एवोकाडो 

avocado
Vitamin E Rich Foods-avocado

एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसे पहले केवल सेलिब्रिटीज ही खाया करते थे, लेकिन अब इसे आम लोग भी खाना पसंद करने लगे हैंI एवोकाडो में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसे खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, और वजन भी नियंत्रण में रहता हैI

आम

Mango
Vitamin E Rich Foods-Mango

आम को फलों का राजा कहा जाता है, यही कारण है कि आम हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता हैI आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता हैI इसके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है, लेकिन जिन लोगों को शुगर की समस्या रहती है उन्हें आम नहीं खाना चाहिएI

कीवी 

Kiwi
Vitamin E Rich Foods-Kiwi

कीवी खट्टे-मीठे स्वाद वाला एक फल है, जो सेहत के लिए लाभकारी होता हैI कीवी में विटामिन सी और विटामिन ई जैसे कई गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद करते हैंI  साथ ही कीवी खाने से प्लेटलेट्स भी बढ़ता हैI इसे आप फल के रूप में खा सकते हैं, सलाद में शामिल कर सकते हैं या फिर आप चाहें तो इसकी स्मूदी भी बना सकते हैंI

ब्लैकबेरी

blackberry
blackberry

ब्लैकबेरी में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व और विटामिन ई मौजूद होता है जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, जिससे याददाश्त को बढ़ाने में मदद मिलती हैI

हरा जैतून

green olive
green olive

शायद हरा जैतून का स्वाद हर किसी को पसंद ना आए, लेकिन इसमें काफी मात्रा में विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता हैI इसके नियमित सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता हैI जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जिससे कब्ज जैसी समस्या दूर होती है और पाचन भी सही होता हैI

काला अंगूर

black grapes
Vitamin E Rich Foods-black grapes

ज्यादातर लोग हरा अंगूर खाना पसंद करते हैं लेकिन इसकी तुलना में काले अंगूर में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता हैI डाइट में रोजाना काले अंगूर को शामिल करने से बाल मजबूत व शाइनी होते हैं, साथ ही कोलेस्ट्रोल भी नियंत्रण में रहता है और याददाश्त तेज होता हैI

खुबानी

apricot
apricot

खुबानी इसे एप्रीकॉट भी कहा जाता हैI यह हलके पीले रंग का होता हैI यह  लाभदायक फलों में से एक हैI खुबानी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैंI इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी और पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस और फाइबर होता है, जो पाचन शक्ति को ठीक रखता हैI साथ ही यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है, जिससे दिल से संबंधित बिमारियों का खतरा कम होता हैI

अमरूद

guava
Vitamin E Rich Foods-guava

अमरूद को सुपर फ्रूट कहा जाता हैI यह एक सस्ता फल है लेकिन इसमें कई गुण पाए जाते हैंI इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन ई आंख, बाल और त्‍वचा के लिए काफी लाभकारी होता हैI

अनार

pomegranate
pomegranate

अनार में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता हैI अनार त्वचा और बालों के लिए तो अच्छा होता ही है  साथ ही ये इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता हैI बीमारी में अनार के सेवन से जल्दी ठीक होने में काफी मदद मिलती हैI जिन लोगों का हीमोग्लोबिन कम रहता है उन्हें हर दिन एक अनार जरूर खाना चाहिएI

विटामिन ई युक्त सब्जियां

पालक 

spinach
Vitamin E Rich Foods-spinach

पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है और ये बताने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है कि हरी सब्जियां हमारे सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती हैंI पालक विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम का सबसे अच्छा स्रोत होता हैI इसे डाइट में शामिल करने से शरीर में विटामिन ई की कमी दूर होती हैI

टमाटर

tomato
tomato

टमाटर आज भले ही महँगा मिल रहा हो, लेकिन इसका इस्तेमाल हर घर में सब्जी व सलाद में किया जाता हैI टमाटर में विटामिन ई पाया जाता है, इससे शारीरिक कमी दूर होती हैI साथ ही टमाटर में विटामिन सी भी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता हैI जिन लोगों को पथरी की समस्या होती हैं या जिनका पथरी का ऑपरेशन हुआ हो उन्हें टमाटर का सेवन करने से बचना चाहिएI

कद्दू और कद्दू के बीज

pumpkin
Vitamin E Rich Foods-pumpkin

आपको शायद इस बात की जानकारी नहीं होगी लेकिन कद्दू में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, साथ ही इसके बीज भी काफी फायदेमंद होते हैं, इसमें भी विटामिन ई मौजूद होता हैI कद्दू का उपयोग आप सब्जी व सूप बनाने में कर सकती हैंI ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता हैI

शकरकंद

sweet potato
sweet potato

शकरकंद स्वाद में हल्का मीठा होता है, इसी कारण से इसे स्वीट पोटैटो भी कहा जाता हैI ये विटामिन डी और विटामिन ई का सबसे बेहतरीन स्रोत माना जाता हैI यह शरीर के लिए एक हेल्थ टॉनिक की तरह काम करता हैI शकरकंद, डायबिटीज और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा कम करता हैI 

गाजर

carrot
carrot

गाजर में आयरन और विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती हैI गाजर के सेवन से  शरीर में खून बढ़ता है, साथ ही इसमें मौजूद कैरिटोनाइड से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का जोखिम भी कम होता हैI

ब्रोकली

broccoli
broccoli

ब्रोकली एक सब्जी है, जो देखने में फूलगोभी जैसा होता है लेकिन इसका रंग अलग होता है, ये हरे रंग का होता हैI इसमें विटामिन ई, मिनरल और एंटी ऑक्सीडेंट्स की काफी मात्रा पाई जाती हैI ये मस्तिष्क के विकास में काफी मददगार साबित होता हैI ब्रोकली में फाइबर की मात्रा होने के कारण आप इसे सलाद, पास्ता, सब्जी आदि में भी इस्तेमाल कर सकते हैंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

शरीर में विटामिन ई की कमी कैसे पूरी करें?

शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए वैसे फल व सब्जियों का सेवन करें जिनमें विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती हैI इसके लिए आप अपने डाइट में अमरूद, अनार, कीवी, काला अंगूर, आम, पालक, टमाटर, ब्रोकली, कद्दू आदि चीजों को शामिल करेंI

सबसे ज्यादा विटामिन ई कौन से फल में पाया जाता है?

कीवी में सबसे ज्यादा विटामिन ई पाया जाता हैI

विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण होते हैं?

शरीर में विटामिन ई की कमी के कारण मांसपेशियों में कमजोरी, शरीर का सुन्न होना, बेचैनी लगना, चलने में कठिनाई होना, हमेशा बीमार रहना व तुरंत थक जाना आदि लक्षण महसूस होते हैंI

विटामिन ई की कमी होने पर कौन सी बीमारी होती है?

विटामिन ई की कमी से मानसिक विकार, ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बिमारियों का खतरा बढ़ता हैI साथ ही इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है, इसलिए स्वस्थ रहने के लिए विटामिन ई का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिएI

क्या विटामिन ई की कमी से चेहरे की सुंदरता कम होती है?

हाँ, विटामिन ई की कमी के कारण चेहरे पर झुरियां नज़र आने लगती हैंI