Summary: प्रेग्नेंसी में किस दिशा में सोना चाहिए?
प्रेगनेंसी के दौरान बाईं करवट सोना मां और बच्चे दोनों के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है। तकिए का सहारा, हल्का भोजन और नींद की रूटीन से गर्भवती महिलाओं को बेहतर नींद मिल सकती है।
How To Sleep During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव शुरू हो जाते हैं। यह वह समय होता है जब एक महिला अपने गर्भ में नौ महीने तक एक बच्चे को पालती है। इस दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, खासकर सोने और उठने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में महिलाओं के मन में यह सवाल अक्सर उठता है कि आखिर प्रेग्नेंसी में किस दिशा में सोना सबसे ज्यादा सुरक्षित होता है। ऐसा माना जाता है कि गर्भवती महिला जिस तरह से सोती या उठती है, उसका सीधा असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर आपके मन में भी ऐसा कोई सवाल है, तो आइए जानते हैं इसका सही जवाब।
प्रेग्नेंसी में कैसे सोएं
डॉक्टर के अनुसार, प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनो में आप सीधा या किसी करवट में सो सकते हैं क्योंकि इस दौरान पेट का भार बहुत ज्यादा नहीं होता है। लेकिन दूसरी तिमाही से आप बाएं करवट की ओर सोना शुरू कर दें। क्योंकि बच्चे की सेहत के लिए इस ओर से सोना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
इस दिशा में सोने के फायदे
प्रेगनेंसी के दौरान बाई तरफ सोने को अच्छा माना जाता है। दरअसल में बाई ओर सोने से दिल का ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। बाई ओर सोने से भ्रूण, यूट्रस, गुर्दे और इंफ्रीरियर वेना कावा में रक्त का बहाव भी अच्छे से होता है। इस ओर से सोने से महिलाओं के पेट पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता है, जिससे बच्चों को गर्भ में किसी प्रकार की कोई दिक्कत भी नहीं होती है।
प्रेग्नेंसी में इस तरफ सोने से बचें
जिस तरह से गर्भावस्था के दौरान बाई ओर से सोना सुरक्षित माना जाता है। ठीक उसी तरह से प्रेगनेंसी में गर्भवती महिलाओं को कभी भी पीठ या पेट के बाल बिल्कुल नहीं सोना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि हर प्रेग्नेंट महिला की कंडीशन अलग होती है, इसलिए कोई भी नई चीज करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान
- प्रेगनेंसी में तकिए का सहारा लेना बेहद फायदेमंद होता है। एक तकिया पैरों के बीच रखने से कमर और पीठ का दर्द कम होता है। पेट के नीचे या पीठ के पीछे तकिया लगाने से नींद में सहूलियत मिलती है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ऐसे कई तकिए बाजार में मिलते हैं जो बॉडी को फुल सपोर्ट देते हैं।
- प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव और बढ़ता पेट नींद को प्रभावित कर सकते हैं। अच्छी नींद के लिए सोने से पहले हल्क भोजन करें। सोने से कुछ समय पहले तेज रोशनी से बचें, मोबाइल या टीवी कम देखा करें।
- हर दिन एक ही समय पर सोने और उठने की आदत डालें। इससे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक सही रहती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। आपके लिए दिन में थोड़ी देर की झपकी लेना सही है, लेकिन बहुत अधिक न सोएं, जिससे रात की नींद प्रभावित न हो।
