Exercise for Bad Posture
Exercise for Bad Posture Credit: Istock

Overview:चार घंटे लगातार बैठने से होती हैं ये गंभीर बीमारी, रुटीन में शामिल करें ये एक्सरसाइज

लंबे समय तक बैठे रहने से कमर दर्द, जोड़ों की अकड़न और थकान जैसी समस्‍याएं को दूर करने में ये एक्‍सरसाइज मदद कर सकती हैं।

Exercise for Bad Posture: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डेस्क जॉब करने वाले लोग अक्सर घंटों तक एक ही जगह बैठे रहते हैं। लंबे समय तक बैठना स्वास्थ्य के लिए उतना ही हानिकारक है, जितना कि अल्‍कोहल का सेवन। लगातार बैठने से जोड़ों और रीढ़ की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन कुछ आसान एक्‍सरसाइज को अपने रुटीन में शामिल करके आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। चाहे ऑफिस में पांच मिनट का व्यायाम हो या घर पर सोने से पहले की छोटी सी सैर, ये आदतें आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं एक्‍सरसाइज और उनके बेनिफिट्स के बारे में।

स्टैंडिंग फॉरवर्ड फोल्ड विद आर्म स्वे

Exercise for Bad Posture
Standing forward fold with arm sway

यह व्यायाम हैमस्ट्रिंग को खींचता है और निचली कमर के तनाव को दूर कर सकता है। इस एक्‍सरसाइज का अभ्‍यास करने के लिए कूल्हों की चौड़ाई जितना पैर फैलाकर खड़े हो जाएं और हाथों को साइड में रख लें। धीरे-धीरे कूल्हों से आगे की ओर झुकें, ऊपरी शरीर को ढीला छोड़ दें। विपरीत कोहनियों को पकड़ें और धीरे-धीरे दाएं-बाएं हिलें। इस दौरान 30-60 सेकंड तक गहरी सांस लेते रहें।

सीटेड कैट-काउ स्ट्रेच

यह व्यायाम रीढ़ को लचीलापन देता है और कमर व गर्दन के तनाव को कम करता है। इस एक्‍सासाइज को करने के लिए कुर्सी के किनारे पर बैठ जाएं और पैर जमीन पर रखें। दोनों हाथ घुटनों पर रखें। सांस लेते हुए पीठ को मोड़ें, ठोड़ी और छाती को ऊपर उठाएं (काउ पोजीशन)। सांस छोड़ते हुए रीढ़ को गोल करें और ठोड़ी को छाती की ओर लाएं। इसे 5-8 सांसों तक दोहराएं। ये एक्‍सरसाइज ऑफिस में की जा सकती है।

लेग्स-अप-द-वॉल पोज

यह शरीर में ब्‍लड फ्लो को बढ़ाता है और थकान को दूर करता है। सबसे पहले आप एक दीवार के पास बैठ जाएं। पैरों को दीवार पर ऊपर ले जाएं, शरीर को L आकार में लेटाएं। हाथों को साइड में और हथेलियां ऊपर की ओर रखें। इस पोजिशन में लगभग 5-10 मिनट तक रुकें। यह एक्‍सरसाइज दिनभर की थकान को मिटाने का शानदार तरीका है।

लो लंज विद साइड स्ट्रेच

यह व्यायाम कूल्हों को खोलता है और रीढ़ को लंबा करता है। इसे करने के लिए एक पैर को आगे बढ़ाकर लंज करें, पीछे का घुटना जमीन पर रखें। दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं। फिर विपरीत कलाई को पकड़ें और आगे के पैर की दिशा में हल्का झुकें। 5 गहरी सांसों तक रुकें, फिर दूसरी तरफ करें। ये एक्‍सरसाइज कूल्हों और कमर की अकड़न को दूर करती है।

थ्रेड-द-नीडल शोल्डर ओपनर

लगातार बैठने पर करें ये एक्‍सरसाइज
Thread-the-needle shoulder opener

यह एक्‍सरसाइज कंधों और ऊपरी पीठ की जकड़न को कम करती है। इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले टेबलटॉप पोजीशन में आएं। फिर दाएं हाथ को बाईं ओर से नीचे ले जाएं, दाएं कंधे को जमीन पर टिकाएं। बाएं हाथ को आगे की ओर बढ़ाएं और कूल्हों को ऊंचा रखें। इस पोजिशन में 5-7 सांसों तक रुकें, फिर दूसरी तरफ करें। यह ऑफिस में लंबे समय बैठने की थकान को कम कर सकती है।

लगातार बैठने से हो सकती हैं ये समस्‍याएं

– पाचन संबंधित समस्‍याएं

– हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या

– कोलेस्‍ट्रोल लेवल का बढ़ना

– मांसपेशियों में कमजोरी

– कोलोन कैंसर का खतरा

– तनाव और डिप्रेशन

– ऑस्टियोपोरोसिस की समस्‍या

– पीठ और गर्दन पर बुरा असर