Walnut Nutrition Value
Walnut Nutrition Value

Walnut Nutrition Value: समय की मांग है कि सभी लोग अपने शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करें। इसके लिए लोग स्वस्थ खानपान में सूखे मेवे और बीजों का सेवन करते हैं। मेवों में अगर अखरोट को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाए तो गलत नहीं होगा। अखरोट का सेवन सिर्फ बच्चे या बुजगों को ही नहीं बल्कि हर उम्र में करना चाहिए। अखरोट में मौजूद पोषक तत्व हर उम्र के लोगों के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है। अब सवाल ये है कि अखरोट खाना तो सभी को चाहिए लेकिन किस उम्र के व्यक्ति को कितने अखरोट एक दिन में खाने चाहिए? और उसमें न्यूट्रिशन वैल्यू कितनी होती है?

एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए?

हम अक्सर एक कटोरी में तरह-तरह के सूखे मेवे जिसमें बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता आदि लेकर खाने लगते हैं। लेकिन हर मेवे को खाने का एक तरीका और सही मात्रा होती है। इसी तरह अखरोट कितने खाने चाहिए उसको भी मापना जरूरी है। हर उम्र में शरीर का आकार अलग होता है, ऐसे में पोषक तत्वों की जरूरत भी उम्र और शारीरिक आकार के हिसाब से होगी। शरीर के हिसाब से एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए इसको मापने का सबसे अच्छा तरीका है आपका हाथ। एक मुट्ठी में जितने अखरोट आएंगे उतनी ही मात्रा आपकी डेली डाइट का हिस्सा होंगे।

Read Also: इस क्रिसमस को दें हेल्दी वॉलनट का ट्विस्ट, बनाएं ये 3 मजेदार केक: Walnut Cake Recipes

अखरोट में पाए जानें वाले पोषक तत्व

अखरोट एक ऐसा अकेला गिरी वाला मेवा है जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड प्राप्त करने का सबसे अच्छा स्त्रोत अखरोट ही है। इसके आलावा अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड और पॉली-सैचुरेटेड फैट फूड्स की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो हृदय संबंधी रोगों के जोखिमों को कम करता है। 28 ग्राम अखरोट में लगभग 18 ग्राम गुड फैट, 13 ग्राम पॉली-सैचुरेटेड फैट, 2 .5 ग्राम मोनो सैचुरेटेड फैट पाया जाता है।

अखरोट खाने के फायदे

दिमाग के लिए फायदेमंद: मस्तिष्क के आकर का गिरी मेवा मस्तिष्क के लिए सबसे उपयुक्त आहार है, जिसे हर उम्र के व्यक्ति को खाना चाहिए। ओमेगा 3 फैटी एसिड होने के कारण इसको ब्रेन फूड भी कहा जाता है। मस्तिष्क की कोशिकाएं फैट से बनी होती है, इसलिए अखरोट मस्तिष्क को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करता है।

दिल रखे स्वस्थ: अखरोट के आकार को देखते हुए वो सिर्फ मस्तिष्क ही नहीं बल्कि दिल के लिए भी लाभदायक है। अखरोट का सही मात्रा में नियमित सेवन ह्रदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद करता है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ह्रदय रोगों से बचने के लिए 28 ग्राम अखरोट को प्रतिदिन खाने की सलाह देते हैं।

वजन पर नियंत्रण: अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, अल्फा लिनोलेनिक एसिड, पॉली-सैचुरेटेड फैट फूड्स के अलावा प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और मिनिरल्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो वजन नियंत्रित करने में लाभकारी है। अखरोट का नियमित सेवन वजन को कम करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए: हड्डियों की मजबूती और बेहतर स्वास्थ्य के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड और अल्फा लिनोलेनिक एसिड युक्त अखरोट का सेवन लाभकारी है।

शुगर करें कंट्रोल: नियमित तौर पर अखरोट का सेवन करने से खून में मौजूद शुगर लेवल को बेहतर किया जा सकता है। इतना ही नहीं एक हफ्ते में 28 ग्राम अखरोट खाने से खासकर महिलाओं में टाइप 2 डायबिटीज बढ़ने का खतरा 24 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

गर्भावस्था में खाएं: अखरोट को लेकर सबसे बड़ा भ्रम है कि गर्भावस्था में महिलाओं को अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए, जबकि उसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्व गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क के आकार के इस गिरी मेवे का सेवन गर्भ में मौजूद शिशु के मानसिक विकास के लिए सबसे अहम है।

त्वचा के लिए: अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 त्वचा पर आने वाली झुर्रियों को कम करना में मदद करता है। साथ ही त्वचा को चमकदार बनाता है। आजकल ब्यूटी प्रोडक्ट में भी अखरोट का इस्तेमाल होता है, जैसे वॉलनट ऑयल, वॉलनट स्क्रब और वॉलनट पैक आदि। लेकिन बाहरी प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बजाय अखरोट का सेवन किया जाए तो वो ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

(कैलिफोर्निया वॉलनट कमीशन और बोर्ड)