Koffee with Karan 8: कॉफी विद करण का नया एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम पर हो रहा है। इस बार करण जौहर के साथ बॉलीवुड के दो मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर शो का हिस्सा बने हैं। वैसे तो ‘कॉफी विद करण’ पर गॉसिप और स्टार्स से जुड़ी अफवाहों को हवा मिलती है या उसका सच सामने आता है। लेकिन इस बार के एपिसोड में कुछ ज्यादा सीरियस इश्यू पर बात होती नजर आई। नई जेनरेशन के इन दोनों स्टार्स ने जिंदगी के अलग अलग पहलुओं के बारे में शो पर बात की। उनके रिश्तों से लेकर फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात करने के साथ साथ इन न्यू एज स्टार्स ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात की।
Read Also: कॉफी विद करण के सेट की मालकिन ने करण की बंद की बोलती: Koffee with Karan S8
आदित्य रॉय कपूर बन चुके हैं जॉय कपूर
कॉफी विद करण 8 के नए एपिसोड की शुरूआत करण जौहर, आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर से निजी जिंदगी के बारे में सवाल पूछते नजर आए। उन्होंने आदित्य रॉय कपूर से उनकी रूमर्ड गर्लफ्रैंड अनन्या पांडे के बारे में पूछा। करण ने कहा कि मैंने अनन्या से भी शो पर तुम दोनों के स्टेटस के बारे में पूछा था लेकिन उन्होंने भी इस बारे में गोल मोल बातें ही की थी। आदित्य ने डेटिंग के बारे में पूछे जाने पर करण से कहा आपने ही इस शो पर कहा था कि मुझसे सीक्रेट्स के बारे में बात न करें तो मैं झूठ नहीं बोलूंगा। मगर आदित्य ने अनन्या की तरह ही कहा कि मैं आजकल आदित्य जॉय कपूर हूं। इस पर करण ने कहा कि जैसे अनन्या कपूर आजकल अनन्या कॉय कपूर बन गई हैं। वहीं आदित्य ने अनन्या कपूर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें अनन्या का सेंस ऑफ ह्यूमर सबसे ज्यादा पसंद है।
दोस्तों की मूवी-मस्ती में अर्जुन ने बाजी मारी
अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के उन स्टार्स से में हैं जिनके बीच अच्छी दोस्ती है। पिछले सीजन में भी कॉफी विद करण पर इन दोस्तों के ट्रिप और आदित्य रॉय कपूर के साथ वैकेशन की कई बातें सामने आईं थीं। इस सीजन में दोस्तों के बीच केमेस्ट्री देखने को मिली। अर्जुन बखूबी जानते हैं कि आदित्य रॉय कपूर की कमजोरियां क्या है। दरअसल आदित्य रॉय कपूर को फिल्मों और उनसे जुडी बातें याद नहीं रहती। अर्जुन और करण उनकी इन्हीं कमजारियों पर टांग खींचते नजर आए। दोनों स्टार्स मूवीज और स्टार्स एक गेम खेल रहे थे। आदित्य पहले ही बजर दबा दे रहे थे चाहे उन्हें जवाब पता हो या न। इस पर अर्जुन चिढ़कर कहते हैं अब तुम ही दे दो जवाब। वो उठकर चलने लगते हैं। आदित्य को कुछ पॉइंट बेनिफिट में भी मिल गए थे। लेकिन गेम का ये राउंड अर्जुन ही जीतते हैं।
अर्जुन-करण ने जमकर की आदित्य की टांग खिंचाई
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की डेटिंग की खबरें सामने आती रहती हैं। कॉफी विद करण पर आदित्य के लिए अनन्या से जुड़ी बातों का सवाल देने पर कई बार जवाब न दे पाना उस सिचुएशन में अजीब सा हो गया। इस बात पर अर्जुन और करण उनका मजाक भी बनाते दिखे। कॉफी हैम्पर जीतने पर करण ने आदित्य से कहा कि क्या ये अनन्या के साथ शेयर करने वाले हो। इस पर आदित्य ने कहा देखते हैं। अर्जुन ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर इसमें आखिरी पास्ता होगा तो भी शेयर नहीं करोगे। आदित्य समझ नहीं पाए तो अर्जुन बोले देखो इसे ये भी नहीं पता। आखिरी पास्ता चंकी पांडे के एक किरदार का नाम है। यही नहीं चंकी के बारे में ही बात करते हुए करण ने कहा कि तुमने आग फिल्म देखी है। इसका एक बहुत मशहूर फेमस गाना ‘तू तक तू तक तूतिया’ सुना है। आदित्य कहते हैं कि हां वो दलेर मेहंदी का, ये सुनते ही अर्जुन कपूर और करण ठहाके लगाने लगते हैं। आदित्य समझ जाते हैं वे कहते हैं कि तुम मुझे लिस्ट दे देना कि मुझे कौन सी फिल्में देख लेनी चाहिए। आपको बता दें कि आग फिल्म में चंकी पांडे थे और उस गाने में भी वही थे। इसलिए अपनी रूमर्ड गर्लफ्रैंड के पापा के बारे में भी न जानना आदित्य की टांग खींचने की वजह बन गई।
