Almond and Walnut Benefits: हम क्या खाते पीते हैं, यही हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। हमारा खान-पान और हमारा लाइफ स्टाइल ही हमारी लंबी उम्र से लेकर हमारे इम्यूनिटी सिस्टम तक के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में अगर आप एक बीमारी से रहित जिंदगी जीना चाहते हैं तो आपको एक बैलेंस्ड डाइट का सेवन करना होगा। बैलेंस डाइट यानिकि संतुलित आहार जिसमें सभी तरह के न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स शामिल हो।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो आपको अपनी डाइट में मेवा यानिकि ड्राय फ्रूट्स को शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये सुपरफूड कई प्रकार के गुणकारी तत्वों से सराबोर होते हैं और आपकी सेहत बनाते हैं। सबसे ज्यादा डाइटिशियंस अपने पेशेंट्स को बादाम और अखरोट का सेवन करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं यह दोनो ड्रायफ्रूट्स कम सुपर फूड्स कितने ज्यादा न्यूट्रिशियस और गुणकारी है?
Read More : अनानास में है स्वाद के साथ सेहत का खजाना, जानें इसके फायदे: Pineapple Benefits
स्वस्थ रहने के लिए रोज डाइट में शामिल करें रातभर भिगोए अखरोट और बादाम : Benefits Of Soaked Almond and Walnuts
क्यों हैं ये नट्स गुणकारी

बादाम हों या फिर अखरोट ये दोनो ही मेवे बेहद लोकप्रिय हैं। इनका शानदार स्वाद और इनके हेल्थ बेनिफिट्स बहुत ज्यादा हैं, ऐसे में हर कोई इन सुपरफूड्स के स्वाद का लुत्फ उठाना चाहता है। बादाम हो या अखरोट दोनों ही नट्स प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और ऐसे ही अन्य पोषक तत्वों की खान हैं, ऐसे में इनका सेवन बेहद गुणकारी होता है। अगर आप इन दोनो का बेस्ट इफेक्ट चाहते हैं तो इनको खाने से कम से कम 6 से 8 घंटे पहले ही रात के समय में रूम टेंपरेचर पर भिगो देना चाहिए। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सुबह सबसे पहले उठने के बाद एक गिलास पानी पीने के बाद तुरंत इन भिगोए हुए बादाम और अखरोट का सेवन करना चाहिए।
खाने से पहले इसलिए उतारें छिलका
विशेषज्ञ बताते हैं कि इन दोनों ही मेवों को खाने से पहले भिगोना चाहिए लेकिन खास तौर पर बादाम को छिलका उतारकर खाने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बादाम का छिलका उतारकर खाने से आपकी पाचनशक्ति मजबूत होती है। बादाम का छिलका उतारकर खाने से आपकी इम्यूनिटी भी सशक्त होती है।
ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर ही क्यों खाएं?
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि भिगोए हुए बादाम और अखरोट को खाना नॉर्मल तरीके से खाने से कई लाख गुना बेहतर है क्योंकि भिगोने पर बादाम और अखरोट का पाचन आसान हो जाता है। भिगाए गए बादाम और अखरोट में से जरूरी न्यूट्रिएंट आपके शरीर में आसानी से एब्जॉर्ब हो जाते हैं।
भीगे हुए बादाम के क्या हैं फायदे

विटामिन ई की खान: डॉक्टर्स बताते हैं कि बादाम विटामिन ई की खान हैं जो कि एक बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। साथ ही यह सेल्स को ऑक्सीडेटिव क्षय होने से बचाने का भी काम करता है। भीगे हुए बादाम में विटामिन ई होने के कारण यह स्किन के लिए भी बेहतर है।
हृदय को बनाता है मजबूत
बादाम को भिगोकर ही खाना चाहिए क्योंकि इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है और आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत करती है।
हड्डियों के मामले में है कमाल
अगर आप भिगोए हुए बादाम का सेवन करते हैं तो ये आपकी हड्डियों के लिए बेहतर है क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं।
वेट को करती है मैनेज
भिगोए हुए बादाम में कार्बोहाइड्रेट, उच्च फाइबर और प्रोटीन की बेहद कम मात्रा होती है ऐसे में ये आपके वजन को मैनेज करने में मदद करता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल
कुछ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि भिगोए हुए बादाम के सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। आजकल ब्लड शुगर की समस्या आम है, इससे बचाव करने के लिए नियमित बादाम का सेवन करें।
Read More : ग्रीन टी सेहत के लिए है जबरदस्त, जानिए इसके फायदे: Green Tea Benefits
भीगे हुए अखरोट के यह हैं फायदे

ओमेगा-3 फैटी एसिड
अखरोट को अगर भिगोया जाए तो ये बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है। ओमेगा 3 एक एंटी इन्फेमेटरी तत्व है जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
ब्रेन के लिए है फायदेमंद
भिगोया हुआ अखरोट आपके मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए अच्छा है क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा -3 न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के जोखिम को कम करता है। ये सिर्फ व्यस्को ही नहीं बल्कि बैंक और बूढ़ों दोनो के लिए बेहतर होता है।
एंटीऑक्सीडेंट
भिगोए हुए अखरोट में एलाजिक एसिड और पॉलीफेनोल्स जैसे कारगर एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो सेल्स को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाकर पुरानी बीमारियों को लौटने से रोकते हैं।
वजन को करती है कंट्रोल
बादाम की ही तरह आप चाहें तो भिगोए अखरोट की मदद से वजन कंट्रोल कर सकते हैं। भिगोए गए अखरोट में फाइबर और प्रोटीन मौजूद होते हैं को भूख को कंट्रोल कर वेट मैनेज करने में मदद करता है।
मूड अपलिफ्टमेंट
हेल्थ एक्सपर्ट्स माने तो भिगोए हुए अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके मूड को अपलिफ्ट करने का काम करता है। यह आपको डिप्रेशन से बचाने के साथ साथ आपको बेकार की टेंशन और स्ट्रेस से भी बचाता है।
