Health Insurance Tips: कोरोना महामारी के बाद लोग बेहद सतर्क, सावधान और जागरुक हो गए हैं। इसके साथ ही लोगों को यह भी समझ आ गया है कि हेल्थ इंश्योरेंस उनके और उनके परिवार के लिए कितना महत्वपूर्ण है। हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance Tips) आने वाले समय में किसी भी तरह के वित्तीय संकट से आप को बचाने में मदद करता है। कोरोना महामारी से पहले भी जिन लोगों ने हेल्थ इंश्योरेंस बीमा ले रखा था उन्हें महामारी के समय काफी सहायता मिली, वहीं जिन लोगों के पास कोई हेल्थ इंश्योरेंस बीमा (Health Insurance Tips) नहीं था वह असहाय रह गए।
कोरोना महामारी ने लोगों को भले ही हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance Tips) लेने के लिए जागरुक कर दिया हो फिर भी अभी बहुत से लोग हैं जो इसके फायदे को समझ नहीं पाए हैं। लेकिन किसी भी हेल्थ इश्योरेंस को लेने से पहले हमें उसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। तो आज हम आपको 5 ऐसी बातें बताएंगे जिन्हें आपको हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance Tips) खरीदने से पहले ध्यान में रखनी चाहिए।
बीमित राशि
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के हेल्थ बिजनेस के हेड श्रीराज देशपांडे ने बताया है कि बीमित राशि क्या होती है ? उनके अनुसार यह वह अधिकतम स्वीकार्य राशि है जिसको पॉलिसी के अनुसार मेडिकल एक्सपेंस के लिए खर्च करा जा सकता है। इसीलिए हाई मेडिकल बिल के भुगतान के लिए सटीक राशि तय करना बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे ही किसी कवर को तय करते वक्त हेल्थ रिस्क का आकलन और विश्लेषण करना चाहिए। यहां तक कि बीमा लेने से पहले (Health Insurance Tips) अपने अनुसार एक सही बीमा राशि चुने। बहुत से लोग यह ही नहीं तय कर पाते हैं कि उन्हें कितनी राशि का बीमा लेना है। कुछ लोग कम राशि का बीमा ले लेते हैं तो कुछ ज्यादा का। ऐसे में हर व्यक्ति को अपनी आय के अनुसार ही बीमा राशि लेनी चाहिए।
वेटिंग पीरिएड
हर हेल्थ इंश्योरेंस बीमा पॉलिसी (Health Insurance Tips) में पहले से ही मौजूद स्थितियों के अनुसार वेटिंग पीरियड तय होता है। इस इंश्योरेंस में कुछ जानी मानी बीमारियों के अनुसार प्रोडक्ट की कीमत दी जाती है। इसके अलावा कुछ शर्ते भी पहले से बताई जाती है। वेटिंग पीरियड के आधार पर दो तरह के इंश्योरेंस उत्पाद आते हैं। जिनमें से एक होता है कम वेटिंग पीरियड वाला और दूसरा अधिक वेटिंग पीरियड वाला जो इंश्योरेंस उत्पाद अधिक वेटिंग पीरियड के होते हैं, उनका दाम सस्ता होता है वही कम वेटिंग पीरियड वाले इंश्योरेंस उत्पाद महंगे माने जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद कम वेटिंग पीरियड वाले इंश्योरेंस उत्पाद ज्यादा बेहतर और लाभदायक माने जाते हैं।
नेटवर्क अस्पतालों की लिस्ट
हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance Tips) का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब कभी भी आपके ऊपर कोई इमरजेंसी आती है तब यह हेल्थ इंश्योरेंस आपको तुरंत ही कैशलैस ट्रीटमेंट की सुविधा उपलब्ध करवाता है। यानी कि हेल्थ इंश्योरेंस होने की वजह से यदि आपके पास तत्काल कोई धनराशि नहीं है तब भी आप का इलाज हो जाएगा जो कि वाकई एक बेहद लाभदायक पॉलिसी है वे कहते हैं कि आपकी इंश्योरेंस कंपनी के अस्पतालों का नेटवर्क जितना ज्यादा बड़ा होगा, आपको उतना ही ज्यादा क्वालिटी ट्रीटमेंट मिलेगा। यदि आप कोई बेकार सा हेल्थ इंश्योरेंस ले लेते हैं जिसका अस्पतालों का नेटवर्क बहुत छोटा है तो उससे आपको कोई फायदा नहीं मिलेगा। समझदारी इसी में है कि आप एक अच्छे और ब्रांडेड हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का चुनाव करें।
क्लेम का भुगतान

किसी भी कंपनी से बीमा खरीदने से पहले आपको अच्छी तरह से उसके टर्नअराउंट समय और क्लेम रेशियो की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण कदम है। इससे आपको यह पता चलेगा कि क्या आपकी कंपनी कम से कम समय में आपके दावों का भुगतान करने में सक्षम है या नहीं। यदि आप एक ऐसी कंपनी का हेल्थ इंश्योरेंस बीमा (Health Insurance Tips) ले लेते हैं जो की जरूरत आने पर आपके क्लेम का भुगतान ना कर सके तो आपके बीमा लेने का कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए आपको कई सारी कंपनियों की एक लिस्ट बनानी चाहिए और फिर उन्हें आपस में कंपेयर करके ही एक सही कंपनी का चुनाव करना चाहिए।
ब्रांड
हमें हमेशा किसी प्रसिद्ध, प्रतिष्ठित एवं भरोसेमंद कंपनी का ही हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance Tips) लेना चाहिए जल्दबाजी में कोई फैसला ना ले वरना इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। वे यह भी कहते हैं कि हेल्थ इंश्योरेंस कराने का सबसे अच्छा समय 20 से 25 उम्र के बीच होता है। आज के समय में ब्रांड एक बेहद ही महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है। यदि आप एक ब्रांडेड कंपनी का कोई भी उत्पाद लेते हैं भले ही वह बीमा हो या कपड़े तो वह कंपनी आपको कभी निराश नहीं करती है।
इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस बीमा (Health Insurance Tips) लेने से पहले एक सही कंपनी का चयन करना भी बेहद अहम हिस्सा होता है। इंश्योरेंस लेते समय एक अच्छी और भरोसे वाली कम्पनी के साथ बीमा कराने में ही समझदारी है, हमें हमेशा अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही हेल्थ इंश्योरेंस बीमा लेना चाहिए। हमें हेल्थ इंश्योरेंस बीमा लेते समय अधिकतम बीमा राशि, न्यूनतम वेटिंग पीरियड वाले प्रोडक्ट का ही चुनाव करना चाहिए। इसी में समझदारी है। और हेल्थ इंश्योरेंस बीमा सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार के लिए लेना चाहिए। यह खर्च नहीं बल्कि आपकी हेल्प के लिए इन्वेस्टमेंट है जो कि आगे चलकर आपको फायदा ही देगा।
हमें उम्मीद है कि आप हेल्थ इंश्योरेंस बीमा (Health Insurance Tips) लेते वक्त हमारे द्वारा दिए गए इन पांच बातों का ध्यान जरुर रखेंगी, जिससे जब भी आपको कभी जरूरत पड़े तो आपको बीमा लेने के बावजूद कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
