वर्कआउट से पहले करें ये एक्सरसाइज: Warm Up Before Exercise
Warm Up Before Exercise

Warm Up Before Exercise: बदलती जीवन शैली के साथ वर्कआउट, वेट ट्रेनिंग, योग, एरोबिक्स, पिलाटे सब कुछ हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हो गया है। इन सभी एक्सरसाइज को करते वक्त कई बार हमें चोट लग जाती है और हमारा उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। चोट से बचने के लिए जरूरी है की एक्सरसाइज से पहले स्ट्रैचिंग कर ली जाए। इससे चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।

एक्सरसाइज के वक्त इंजरी हो जाने से हमारा दर्द के मारे बुरा हाल हो जाता है और नियमित चीजे करने में भी हमें परेशान होने लगती है। इन सब समस्याओं से अगर बचना है तो इसका सीधा और सरल उपाय वर्कआउट से पहले स्ट्रेचिंग ही है। हम आपको बताते है कि किस तरह आप अपने शरीर को वर्कआउट से पहले स्ट्रेच करें।

स्ट्रेचिंग के फायदे

Warm Up Before Exercise
If you do stretching before working out, then the tight muscles that are there will be loose
  • वर्कआउट करने से पहले अगर आप स्ट्रेचिंग करेंगे तो जो टाइट मसल्स हैं वह लूज हो जाएंगे। इस तरह से वर्कआउट के समय आपके मसल्स में खिंचाव नहीं आएगा।
  • कुछ लोगों को एक्सरसाइज करते समय बहुत थकान महसूस होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। इस थकान से बचने के लिए आपको स्ट्रेचिंग शुरू कर देनी चाहिए।
  • स्ट्रैचिंग करने का एक और फायदा यह है कि इससे आपके शरीर के पोश्चर में सुधार आता है। इस तरह से आप लंबे समय तक एक्टिव भी रह पाते हैं।
  • वर्कआउट से पहले स्ट्रेचिंग करने की वजह से मसल्स खुल जाते हैं और वह वर्कआउट के समय सही तरीके से काम कर पाते हैं।
  • स्ट्रैचिंग करने से ब्लड सरकुलेशन भी सही बना रहता है या यह कहें भी इसमें इंप्रूवमेंट होता है। शरीर का ब्लड सरकुलेशन सही बने रहने से हमारे बॉडी पार्ट्स अच्छी तरह से काम करते हैं।
  • अगर वर्कआउट से पहले आप रजिस्ट्रेशन कर लेंगे तो आपको कभी भी इंजरी का खतरा नहीं रहेगा और आप आसानी से अपने वर्कआउट से जुड़ी सभी एक्सरसाइज को कर पाएंगे।
  • स्ट्रैचिंग वैसे तो वर्कआउट से पहले किया जाने वाला वॉर्मअप है, लेकिन यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है और एक्सरसाइज करने से पहले स्ट्रैचिंग करने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं।

Leave a comment