गर्मियों के लिए लाइट हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपीज़: Healthy Breakfast
Light Automobile Breakfast Recipes for Summer

Healthy Breakfast: गर्मियों के मौसम में आपका खानपान हल्का और हेल्दी होना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘बेसिल ट्री रेस्टोरेंट के कॉरपोरेट शेफ ‘गुरदीप चौधरी आपके लिए लेकर आए हैं समर्स की हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपीज़।

Also read: बच्चाें के लिए टेस्टी रेसिपीज

सामग्री: प्याज 1, शिमला मिर्च 1, गाजर 1, स्वीट कार्न 1 कप उबला, लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच, चीज 1/2 कप, ब्राउन ब्रेड 8 स्लाइस, तेल 1 कप, बटर 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार।
विधि: एक पैन में बटर डाल कर गरम करें। पैन में कटे प्याज डाल कर भूनें। जब प्याज भुन जाए तब उसमें कटी शिमला मिर्च और कद्दूकस की हुई गाजर डालें। इसके बाद उसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक डालिये। इसे 3-4 मिनट के लिये भूनिये और ठंडा होने के लिये रख दें। मिश्रण में घिसी चीज़ मिलाइये। इस मिश्रण को ब्रेड के चार स्लाइसों पर डालें और दूसरी
ब्रेड स्लाइस से ढक दें। सैंडविच
को पैन में हल्का सा सेंक लें।
आपका सैंडविच तैयार है,गरम-गरम सर्व करें।

सामग्री: ब्राउन राइस 1 कप, ओट्स 1 कप, तेल 1 छोटा चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच, दालचीनी 1 डंडी तेज पत्ता 1, लौंग 2-3, गाजर, चौकोर टुकड़ों में कटी हुई, कटे हुए 2 मध्यम आकार फ्रेंच बीन्स, ½ इंच के टुकड़ों में कटी हुई, कटे हुए 10-12, फूलगोभी, छोटे फूल अलग किये हुए द मध्यम आकार, ताजे बटन मशरूम 5-6 मध्यम आकार, हरे मटर छिली हुई ½ कप, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च चीरी हुई 2, ताजा हरा धनिया, बारीक कटा हुआ।
विधि: एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें और उसमें डालें जीरा, दालचीनी, तेज पत्ता और लौंग और एक मिनट तक भूनें। फिर डालें गाजर, बीन्स और फूलगोभी और 2 मिनट तक भूनें। मशरूम को आधे में काटें, मटर और नमक के साथ पैन में डालें। अच्छी तरह मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं। चावल, ओट्स और 2 कप पानी डालकर मिला लें। हरी मिर्च डालकर फिर से मिला लें। अब डालें हरा धनिया और मिला लें। ढक कर मध्यम आंच पर चावल को पूरी तरह पकने दें। आंच बुझा दें और 10-12 मिनिट तक रहने दें।गरमागरम परोसें।

सामग्री: 1 कप मूंग और उड़द की धुली दाल, 40 ग्राम ओट्स पिसा हुआ, पानी, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच जीरा, 2 छोटे चम्मच अदरक कटा हुआ, 5 ग्राम हरी मिर्च कटी हुई, तेल, 2 कप गाढ़ा दही, 1 छोटा चम्मच चीनी, थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर, थोड़ा सा काला नमक।
विधि: सबसे पहले मूंग और उड़द दाल को 2-3 घंटे के लिए भिगो दें। अब दाल को मिक्सी में बारीक पीस लें। दाल के पेस्ट में ओट्स को मिक्स कर दें, इसके साथ-साथ नमक, जीरा, अदरक और हरी मिर्च अच्छी तरह मिला लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें जब तेल गर्म हो जाये तो दाल के पेस्ट के गोल-गोल भल्ले बनाकर गर्म तेल में ब्राउन होने तक तले। भल्लो को तलकर पेपर पर निकाल लें जिससे उनका अतिरिक्त तेल निकल जाये ठंडा होने पर इन्हें हल्के गर्म पानी में भिगो दें। अब दूसरे बर्तन में दही को अच्छी तरह मथ लें, इसमें चीनी, नमक, जीरा पाउडर, काला नमक और सफेद मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर भल्लों को पानी से निकाल कर निचोड़ लें उसके बाद इन भल्लो को दही में डाल दें और 10-15 मिनट तक भीगने दें। इमली की चटनी डालकर ठंडे भल्ले सर्व करें।

सामग्री: क्विक कुकिंग रोल्ड ओट्स 2 कप, तेल 3 छोटे चम्मच, हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच, सरसों 1 छोटा चम्मच, उड़द की दाल 1 छोटा चम्मच, 5 या 6 करी पत्ते, सूखी कश्मीरी लाल मिर्च, टुकड़े की हुई हरी मिर्च, बीच में से कटी हुई, बारीक कटी हुई प्याज ½ कप, बारीक कटी हुई गाजर द कप, हरा मटर द कप, चीनी 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, बारीक कटा हुआ हरा धनिया।
विधि: एक नॉन-स्टिक पैन में 1 टी- स्पून तेल गरम करें और उसमें ओट्स और ½ टी-स्पून हल्दी पाउडर डालकर उसे सुनहरा होने तक पकाएं। ओट्स को निकालकर एक तरफ रख दें। उसी पैन में 2 छोटे चम्मच तेल गरम करें और उसमें सरसों डाल दें। जब सरसों चटकने लगे, तब उड़द की दाल, करीपत्ते, लाल मिर्च और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं। उसमें प्याज डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट या प्याज अर्ध-पारदर्शक होने तक पकाएं। उसमें गाजर, हरे मटर और बचा हुआ ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मध्यम आंच पर और 2 मिनट तक पकाएं। अब उसमें ओट्स का मिश्रण, चीनी और नमक डालकर, मिलाकर मद्धम आंच पर 1 मिनट, लगातार हिलाते हुए पकाएं। उसमें 1½ कप गरम पानी डाल कर, ढक्कन से ढक कर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं। हरे धनिये से सजाकर तुरंत परोसें।

सामग्री: 1 कप क्विक कुकिंग रोल्ड ओट्स, 1 कप पोहा (ब्राउन ब्रेड छोटे टुकड़ो में कटी हुई), 1/2 कप मुरमुरा, 1/2 कप बारीक कटे हुए टमाटर, 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 1/4 कप बारीक कटा हुआ प्याज, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, पीसकर सूखी चटनी बनाने के लिए (बिना पानी का प्रयोग किये), 1/2 कप बारीक कटा हुआ पुदीना, 1/4 कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 3 लहसुन की कलियां, 1 बड़ा चम्मच भूनी हुई चना दाल, 1/2 बड़ा चम्मच कटी हुई हरी मिर्च, एक चुटकी हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार।
विधि: ओट्स, पोहा और मुरमुरे को एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में मिलाकर, मद्धम आंच पर 7 से 8 मिनट के लिए या उनके करारा होने तक भून लें। मिश्रण को पूरी तरह ठंडा कर लें और एक गहरे बाउल में निकाल लें। सूखी चटनी और बची हुई सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। तुरंत परोसें।