घर के इन सामानों से आसानी से करें वर्कआउट
खुद को फीट रखने के लिए वर्कआउट करना बहुत जरुरी है लेकिन अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है फिर भी हम आपको घर में रहते हुए घर के उपकरणों से आसानी से वर्कआउट कर सकते हैं।
Fitness Tips: इस दौड़ती भागती ज़िन्दगी और समय के अभाव भरी ज़िन्दगी में आपका शरीर कब फीट से फैट में बदल जाता है इसका अहसास ही नहीं होता। ऐसे में ख़राब खान पान और खराब वातावरण की वजह से न केवल आपके शरीर में मोटापा आ जाता है बल्कि फीट न होने की वजह से शरीर पर कई तरह की बिमारियों का भी शिकंजा होने लगता है। खुद को फीट रखने के लिए वर्कआउट करना बहुत जरुरी है लेकिन अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है फिर भी हम आपको घर में रहते हुए घर के उपकरणों से आसानी से HIIT (हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग)वर्कआउट कर सकते हैं।
रस्सी से करें वर्कआउट

आप घर पर पड़ी हुई आम रस्सी के जरिये एक्सरसाइज कर खुद को फीट बना सकते है। ये वर्कआउट के लिए सबसे बेस्ट घर का आम उपकरण है। आप रस्सी पर कूदकर जिसे जम्प रोप भी कहा जाता है, इस एक्सरसाइज को कर शरीर को फीट बना सकते है। इस एक्सरसाइज से पूरा शरीर वर्क करता है जिसकी वजह से बड़े हुए वजन को कम करने में मदद मिलती है।
कुर्सी की मदद से करें एक्सरसाइज

घर पर आमतौर पर मिलने वाली कुर्सी भी एक्सरसाइज करने के लिए बेस्ट घरेलू उपकरण है। इस कुर्सी के जरीय चेयर स्क्वाट्स, क्रॉस लेग स्क्वाट्स और लेग लिफ्टिंग की एक्सरसाइज की जाती है जो शरीर के वेट को बैलेंस करने में मदद करती है और शरीर को फीट बनाती है।
सीढ़ियां चढ़ना

आपने कई लोगों से सीढ़ियों पर काफी उतार चढ़ाव की मेहनत के बाद ये कहते तो सुना ही होगा कि आज बहुत ज्यादा कसरत हो गयी। हाँ ये बात बिलकुल सही है कि सीढ़ियों से काफी अच्छी एक्सरसाइज होती है। इसलिए आप घर पर सीढ़ियों की मदद से कार्डियो एक्सरसाइज कर सकती है जो आपकी बॉडी को फीट करता है। इसके साथ ही इस एक्सरसाइज से आपकी काफी अच्छी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है जो शरीर के फैट को कम करती है।
बोतल

आप घर पर पड़ी हुई आम बड़ी बोतल को जिम वाले डम्बल बनाकर कई तरह की एक्सरसाइज कर सकते है। इन बोतलों में आपको पानी भरना है और डम्बल की तरह इस्तेमाल करना है। आप चाहे तो चावल, निरमा जैसे बड़े पैकेट्स का भी इस्तेमाल कर सकते है। घर में मौजूद बाल्टियों से भी आप आसानी से एक्सरसाइज कर सकती है। इसके लिए आपको दो बाल्टियों में अपने अनुसार पानी लेना है। अब बाल्टियों को डम्बल की तरह वर्कआउट के लिए इस्तेमाल करना है।
फ्राई पैन से एक्सरसाइज़

सुनकर हैरानी जरुर हो रही होती की आखिर फ्राई पैन से कैसे एक्सरसाइज कर सकते है। लेकिन हां ये सच है आप घर के किचन में मिलने वाली आम सी फ्राई पैन का इस्तेमाल वर्कआउट में कर सकती है। इसके लिए आपको पैन को मजबूती से पकड़ना है इससे हाथों की ग्रिप मजबूत होगी। इसके साथ ही दोनों हाथों से आप फ्राई पैन को पकड़कर सर के चरों और घुमाते हुए एक्सरसाइज करें। ये आपके शोल्डर को मजबूत बनाएगी। इस तरह से आप घर में मौजूद आम उपकरण से आसानी से HIIT वर्कआउट कर बॉडी को फीट कर सकती है।
