ग्रीन टी की जगह करें लोटस लीफ टी का सेवन, रहेंगे बुढ़ापे में भी जवान: Lotus Tea Benefits
Lotus Tea Benefits

Lotus Tea Benefits: क्‍या आपको चाय पीना पसंद है। यदि है तो आपको लोटस लीफ टी यानी कमल के पत्‍ते की चाय जरूर पसंद आएगी। कमल के पत्‍ते फ्लेवर से भरपूर होते हैं। इसमें पर्याप्‍त मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट, विटामिन बी-1 और विटामिन-सी जैसे कंपाउंड होते हैं जो कई हेल्‍थ प्रॉब्‍लम में सहायक हो सकते हैं। हालांकि इन पत्तियों का आमतौर पर सीधे सेवन नहीं किया जाता लेकिन इसे हर्बल टी के तौर पर तैयार किया जा सकता है। ये हर्बल टी गुणों की खान है जिसका नियमित सेवन करने से शरीर में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्‍नीशियम की पूर्ति की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कमल के पत्‍ते की चाय हमें क्‍यों पीनी चाहिए और इसके क्‍या फायदे हैं।

Also read: दिवाली से पहले होना है फिट, तो आज से ही शुरू करें ये 5 फैट बर्न एक्‍सरसाइज: Fat Burn Exercise

वेट को करे मैनेज

Lotus Tea Benefits-लोटस लीफ टी बेनिफिट्स
manage weight

कमल के पत्‍ते की चाय में थमोर्जेनिक गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। कमल के पत्‍तों में मौजूद कंपाउंड शरीर में फैट को तोड़ने में मदद करते हैं। प्रतिदिन कमल के पत्‍ते की चाय पीने से वजन को कम करने और मैनेज करने में सहायता मिलती है।

तनाव कम करे

कमल के पत्‍ते में विभिन्‍न फाइटो‍केमिकल्‍स होते हैं, जिनमें फ्लेवोनोइड्स, एल्‍कलॉइड्स और पॉलीफेनोल्‍स शामिल हैं। इन कंपाउंड के प्रयोग से नर्वस सिस्‍टम को रिलेक्‍स करने में मदद मिलती है। कमल के पत्‍ते में एंटी-एंग्‍जाइटी प्रॉपर्टीज और अरोमा  होती हैं जो नींद को बढ़ावा देकर इं‍द्रियों को प्रभावित कर सकती है।

डाइजेस्टिव हेल्‍थ

कमल के पत्‍ते की चाय का उपयोग डाइजेस्टिव हेल्‍थ को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है। ये सूजन और अपच जैसे लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं और पाचन तंत्र को हेल्‍दी बना सकते हैं। हर्बल टी के नियमित सेवन से गट से संबंधित समस्‍याएं जैसे ब्‍लोटिंग, गैस और इंडाइजेशन को सुधारा जा सकता है।

ब्‍लड प्रेशर मैनेज

कमल के पत्‍तों की चाय पीने से वासोडिलेटरी प्रभावित हो सकता है जो ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसके अलावा इस हर्बल टी से कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ सकता है। ये हेल्‍दी लिपिड प्रोफाइल बनाए रखने में मदद करता है।

सूजन करे कम

लोटस लीफ टी बेनिफिट्स
reduce swelling

कमल के पत्‍तों में पाए जाने वाले कंपाउंड सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। जिन लोगों को पैरों में सूजन की समस्‍या रहती है उन्‍हें इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इसके पत्‍ते में एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते हैं तो शरीर में फ्री रेडिकल्‍स को बेअसर करने में मदद करते हैं। साथ ही ये हर्बल टी ऑक्‍सीडेटिव तनाव को कम करते हैं।

Also read: क्या आपको भी है बार-बार चाय पीने की लत, आदत छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीक़े: Get Rid of Tea Addiction  

डायबिटीज में सहायक

कमल के पत्‍तों में कुछ ऐसे विशेष कंपाउंड होते हैं जो बढ़े हुए शुगर लेवल को प्राकृतिक रूप से कम कर सकते हैं। माना जाता है कि कमल के पत्‍ते की चाय का नियमित सेवन करने से डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। 

याददाश्‍त करे बेहतर

याददाश्‍त को बेहतर करने के लिए कमल के पत्‍ते की चाय बेहद फायदेमंद हो सकती है। ये मेंटल हेल्‍थ के लिए हेल्‍दी मानी जाती है। साथ ही ये दिमाग को एक्टिव रखने में मदद करती है लेकिन बच्‍चों को इसके सेवन से बचना चाहिए।