यदि हम अपनी डाइट में प्रोटीन को अधिक मात्रा में शामिल करें तो यह वजन जल्दी कम करने में मदद करेगा। क्योंकि प्रोटीन से न केवल आपकी भूख शांत होगी बल्कि यह काफी देर तक पेट को भरा रखता है जिससे ज्यादा खाने से भी बच जाते हैं। जानते हैं कौन से प्रोटीन युक्त आहार खाएं जो वजन कम करने में मदद करे –

1.  अंकुरित दालें :

अंकुरित सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती हैं,साथ ही इसमें फाइबर भी पाया जाता है। यह लंबे समय तक पेट के भरा होने का अहसास कराता है और बहुत सारे पोषक तत्वों से युक्त होता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वे अपने ब्रेकफास्ट में अंकुरित दालों को जरूर स्थान दें। 

2.  अंडा :

वजन कम करने और अच्छे प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है अंडा। एक अंडे के व्हाइट पार्ट में लगभग 6-8 ग्राम प्रोटीन और 0 फैट होता है। यदि आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो 2-3 अंडों को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें प्रोटीन की अधिक मात्रा होती हैं जो पेट को काफी देर तक भरा रखती है और आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती जिससे ज्यादा खाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। 

3.  ब्रोकली :

ब्रोकली में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह विटामिन ए और सी का भी अच्छा स्रोत है। इसमें बीटा कैरोटीन,ओमेगा 3 फैटी एसिड,आयरन,कैल्शियम भी प्रचुरता में पाये जाते हैं। इसमें लो कैलोरी होने के कारण यह वजन कम करने में मदद करती है,साथ ही यह शरीर की इम्यूनिटी को भी बढाती है। इसे सलाद के तौर पर या पका कर या उबालकर भी खा सकते हैं। 

4.  पनीर और मिल्क प्रॉडक्ट :

दूध और दूध से बनी हुई चीजों जैसे- दही,पनीर,छाछ में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इनमें कैल्शियम,आयरन और विटामिन बी-12 भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। ये मांसपेशियों को बनाने में मदद करते हैं इस कारण यह वजन कम करने में भी मदद करता है। टोंड या मलाई निकला हुआ दूध वजन तो कम करता ही है,पोषण भी देता है। 

5.  दालें :

दालें प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। भारत में कई तरह की दालें मिलती हैं जो स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद हैं। खासकर मूंग और अरहर की दालें उचित मात्रा में प्रोटीन देने के साथ- साथ वजन कम करने में भी मदद करती है। 100 ग्राम मूंग दाल में 24 ग्राम और 100 ग्राम अरहर दाल में 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। अपने प्रतिदिन के दोपहर के भोजन में दालों को जरूर शामिल करना चाहिए।