Morning Routine for Liver
Liver Detox Drink

Summary: फैटी लिवर से छुटकारा: सुबह की आदतें जो लिवर को रखें हेल्दी

फैटी लिवर से बचने के लिए सुबह की दिनचर्या में छोटे बदलाव बड़ा असर ला सकते हैं। नींबू पानी, योग, हेल्दी नाश्ता और डिटॉक्स ड्रिंक्स से लिवर की हेल्थ बेहतर बनाएँ।

Morning Routine for Liver: फैटी लिवर आज के समय सबसे बड़ी समस्या बन गई है। मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम्स सभी का बड़ा कारण फैटी लिवर ही है। 2022 की एक स्टडी के अनुसार हर 1000 में से 47 लोग इस समस्या से ग्रस्त होने की उम्मीद है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों में यह समस्या ज्यादा हो रही है। इसकी प्रमुख वजह खराब लाइफस्टाइल और खान-पान है। इसमें लिवर में फैट जमा हो जाता है और लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है। ऐसे में लाइफस्टाइल में सुधार इससे बचने के लिए ज़रूरी है। आप अपनी सुबह की दिनचर्या में छोटा सा सुधार भी बड़ा अंतर ला सकता है आप अपने मॉर्निंग रूटीन में कुछ आदतें शामिल कर इससे बच सकते हैं।

नींबू पानी

Korean Glass Skin-Lemon Water
Lemon Water

नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो लिवर डिटॉक्सीफिकेशन को बढ़ावा देता है। सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गर्म नींबू पानी पीने से लिवर में पित्त यानी बाइल जूस का सीक्रीशन होता है, यह वसा के पाचन में सहायक होता है और लिवर में फैट जमा होने से रोकता है। गरम पानी में आधा नींबू निचोड़ लें और इसको पी लें। इसमें चीनी, शहद और नामक नहीं मिलाएँ।

स्ट्रेचिंग या योगा करें

सुबह उठने के बाद योग या हल्की स्ट्रेचिंग करें इससे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है और वसा को पचाने की लिवर की क्षमता में सुधार होता है। कोबरा पोज़ (भुजंगासन) और स्पाइनल ट्विस्ट (अर्ध मत्स्येन्द्रासन) जैसे योग आसन लिवर की कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं। दरअसल, एक्सरसाइज से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है और मेटाबोलिज्म में सुधार होता है इससे फैट लिवर में जमा नहीं होता है। जागने के तुरंत बाद 10-15 मिनट योगाभ्यास या स्ट्रेचिंग में बिताएं।

हेल्दी नाश्ता लें

Weight Loss with Desk Job
Healthy Breakfast

कई लोग सुबह नाश्ता बिना किए ही रह जाते हैं लेकिन, यह आदत आपके लिवर की हेल्थ को बिगाड़ सकती है। सुबह का नाश्ता रिच होना चाहिये, इसमें  फ़ाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट, लीन प्रोटीन ज़रूर शामिल करें। आप ओट-चिया सीड, नट्स, बेरीस, फ्रूट्स और ग्रीन टी ले सकते हैं। इन सभी में  ओमेगा ३ फैटी एसिड, पॉलीफ़ेनॉल होते हैं जो लिवर हेल्थ के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। ज्यादा शुगर वाली चीज़ें और प्रोसेस्ड फ़ूड लेने से बचें।

डंडेलियन चाय

डंडेलियन चाय लिवर से जमी चर्बी घटाने में मदद करती है क्योंकि यह एक नेचुरल डेटॉक्सीफ़ायर की तरह से काम करती है। इसमें ऐसे रसायन होते हैं जो पित्त के सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं और टॉक्सिन्स को साफ करते हैं।

वेजिटेबल जूस

सुबह कच्ची सब्ज़ियों का जूस पीने से आपकी लिवर हेल्थ काफ़ी अच्छी रह सकती है। चुकंदर, गाजर, पालक, लौकी, करेले का जूस काफ़ी फ़ायदेमंद है ये डिटॉक्सिफ़िंग एजेंट की तरह काम करते हैं और लिवर की गंदगी दूर करते हैं। इन सब्जियों में बीटाइन और नाइट्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रक्त संचार और डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं। 2024 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, स्वस्थ तरीके से अधिक फल और सब्जियों का सेवन करने से नॉन-अल्कोहलिक फैटी लीवर विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है। इन्हें नींबू पानी के आधा घंटे बाद लें।

तो, आप भी फैटी लिवर की समस्या से दूर रहने के लिए इस मॉर्निंग रूटीन को ज़रूर फॉलो करें। यह कॉफ़ी से भी बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इसमें कैफ़ीन नहीं होता है।

 

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...