lunar eclipse
lunar eclipse

Overview: गर्भवती महिला ग्रहण के समय न छूएं ये चीजें

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं धारदार वस्तुएं न छुए और ना ही सिलाई-बुनाई जैसे काम करें। वरना गर्भस्थ शिशु पर ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है।

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण हर साल लगते हैं। इस साल 2025 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें एक चंद्र ग्रहण और एक सूर्य ग्रहण लग चुका है। अब 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जोकि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में दिखाई देगा। भारत में दिखाई देने के कारण इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी यहां अधिक पड़ेगा। वहीं ग्रहण चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। ग्रहण का सूतक लगते ही ग्रहण से जुड़े नियमों का भी पालन करना पड़ता है।

वैसे तो सभी लोगों को ग्रहण के दौरान कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है और सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी की सलाह दी जाती है, क्योंकि ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। साथ ही चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा की किरणों को भी शुद्ध नहीं माना जाता है। गर्भवती महिला द्वारा ग्रहण के समय की गई गलतियों का प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है, इसलिए आपको पूरी तरह से सावधान रहें।

ग्रहण लगने की घटना को हिंदू धर्म और ज्योतिष में भी शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस समय शुभ कार्य नहीं किए जाते, साथ ही खाना पीना भी वर्जित होता है और आध्यात्मिक दृष्टि से भी कई सावधानियां बरतनी जरूरी होती है, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को। यदि आप गर्भवती हैं तो यह जान लीजिए कि चंद्र ग्रहण के दौरान आपको किन चीजों से सतर्क रहना चाहिए। खासकर ऐसी चार चीजें हैं जिन्हें ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को छूना भी नहीं चाहिए।

ग्रहण में इन 4 चीजों से दूर रहे गर्भवती महिला

pregnant woman Precautions in lunar eclipse
pregnant woman Precautions in lunar eclipse
  1. गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों के प्रयोग से दूरी बनाएं। इस समय आपको चाकू, छुरी, कैंची, ब्लेड आदि जैसी कोई भी वस्तु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वरना इसका बुरा प्रभाव शिशु पर पड़ सकता है। साथ ही ग्रहण की अवधि में सिलाई मशीन चलाने या सुई से कपड़े की सिलाई करने जैसे काम भी हीं करें।
  2. गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय साड़ी पहनते समय साड़ी में सेफ्टी पिन लगाने, चूड़ियां पहनने या जेवर-आभूषण पहनने से भी बचना चाहिए। क्योंकि ये चीजें भी नुकीली होती हैं और इसके चुभने का डर रहता है।
  3. ग्रहण का सूतक काल लगते ही गर्भवती महिलाओं को देवी-देवताओं की मूर्ति स्पर्श करने से भी बचना चाहिए। हालांकि आप मंत्रों का जाप कर सकती हैं या फिर मन में ईश्वर का ध्यान कर सकती हैं।
  4. चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं किसी भी पेड़ पौधे को छूने से बचे। इन नियमों का पालन करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव से गर्भ में पल रहे शिशु की रक्षा होती है।

चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा

Chandra Grahan 2025 Time
Chandra Grahan 2025 Time

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण रविवार, 7 सितंबर 2025 को रात 9 बजकर 58 मिनट पर लगेगा और देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। वहीं चंद्र ग्रहण के सूतक काल की शुरुआत 7 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से हो जाएगी। सूतक लगते ही पूजा-पाठ जैसे काम बंद हो जाएंगे।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...