Overview: पूर्ण चंद्र ग्रहण से प्रभावित होंगी ये राशियां
7 सितंबर 2025 को कुंभ राशि में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। यह भारत में दिखेगा और कई राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
Chandra Grahan 2025: बस कुछ ही दिनों बाद चंद्र ग्रहण लगने वाला है। धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण लगने की घटना को अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार भी जब-जब ग्रहण लगता है तब इसका प्रभाव राशियों पर पड़ता है। यह ग्रहण भी कई राशियों को प्रभावित करेगा। बता दें कि आज यानी 7 सितंबर 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि रहेगी और इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत भी हो रही है। खास बात यह रहेगी कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जोकि भारत में भी नजर आने वाला है। ऐसे में भारतीयों को ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही सूतक के सभी नियमों का पालन करना पड़ेगा। दरअसल चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक भी लग जाता है। बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से ही शुरू हो जाएगा।
कुंभ राशि में लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण शनि देव की राशि कुंभ और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है। भारतीय समय अनुसार,आज की रात 9 बजकर 57 मिनट से चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो जाएगी जोकि देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी। रात 11 बजकर 09 मिनट पर स्पर्श शुरू होगा। वहीं रात 11 बजकर 42 मिनट पर चंद्र ग्रहण का मध्यकाल रहेगा। जबकि रात्रि 12 बजकर 30 मिनट पर ग्रहण का मोक्षकाल शुरू हो जाएगा। इस तरह से यह चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे तक रहेगा। भारत में ग्रहण नजर आने के कारण खान-पान, पूजा-पाठ, सोने आदि जैसे कार्य पूर्ण रूप से वर्जित रहेंगे।
पूर्ण चंद्र ग्रहण से प्रभावित होंगी ये राशियां

ज्योतिष शास्त्र के माने तो 7 सितंबर को पूर्ण ग्रहण सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा। हालांकि कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा, लेकिन कुछ ऐसी राशियां भी हैं, जिनके जीवन में चंद्र ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं ग्रहण काल किन राशियों के जीवन पर लगाएगा ग्रहण।
कर्क राशि:- कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा की शक्ति कमजोर हो जाती है। इसलिए कर्क राशि वाले जातरों पर चंद्र ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में ग्रहण के समय मानसिक अस्थिरता और पारिवारिक तनाव संभव है।
मीन राशि:- चंद्र ग्रहण आपकी राशि के द्वादश भाव में लगेगा और परेशानियों को बढ़ाएगा। इसलिए ग्रहण के दौरान पैसों से जुड़े कामकाज करने से परहेज करें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। लड़ाई-झगड़े से दूर रहते हुए सूतक के सभी नियमों का पालन करें।

कुंभ राशि:- चंद्र ग्रहण आपकी राशि में ही लग रहा है। इसलिए इस राशि वालों को ग्रहण की अवधि में विशेष सतर्क रहना होगा। इस दौरान आपको किसी भी काम में जल्दबाजी लेने से बजाय संयम और समझरी के करना होगा।
कन्या राशि:- कन्या राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ साबित नहीं होगा। ग्रहण का नकारत्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य और कार्यों पर पड़ सकता है। इसलिए अपना काम बहुत ही सावधानी के साथ करें और सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि:– ग्रहण काल के समय धनु राशि वाले लोग मानसिक अस्थिरता, आत्मविश्वास में कमी और तनाव का अनुभव करेंगे। इसलिए ग्रहण की अवधि में जितना हो सके ऐसे कामों से खुद को दूर रखें, जिससे कि तनाव उत्पन्न होने की संभावना लग रही हो।
