पौष्टिक तत्वों से भरपूर ड्रैगन फ्रूट को जरूर शामिल करें अपने आहार में: Dragon Fruit Benefits
Dragon Fruit Benefits

जानें क्या हैं ड्रैगन फ्रूट के फायदे और नुक़सान

ड्रैगन फ्रूट का हिंदी नाम पिताया है। दिखने में ये काफी खूबसूरत और आकर्षक लगता है। इसका गहरा चटक रंग इसे दिखने में भी खूबसूरत बनाता है।

Dragon Fruit Benefits: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए हमें बहुत सी चीज़ों का ध्यान रखना होता है। समय पर सोना उठना, पौष्टिक आहार लेना और इसके साथ साथ मौसमी फलों का सेवन करना। अनाज के साथ साथ हमें फलों का भी सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। फल खाने की सलाह तो डॉक्टर भी देतें हैं, फलों की बात आने पर हम बहुत से फलों को नज़रअंदाज़ करते है जिनमें सबसे आम है ड्रैगन फ्रूट। ड्रैगन फ्रूट का हिंदी नाम पिताया है। दिखने में ये काफी खूबसूरत और आकर्षक लगता है।

इस फल के बारे में अक्सर लोग बहुत कम ही जानते होंगे। आइये जानते हैं क्या है ड्रैगन फ्रूट।

क्या है ड्रैगन फ्रूट?

Dragon Fruit Benefits
Rich in antioxidants

वैसे तो ड्रैगन फ्रूट अपने इस अलग तरीके के नाम से ही काफी मशहूर है, पर इसका साइंटिफिक नाम जान कर भी आपको लगेगा की ये फल हर तरह से कुछ अलग ही है, वैज्ञानिक भाषा में इसका नाम हिलोसेरस अंडस है। है ना ये कुछ अलग सा नाम। ये फल अधिकतर दक्षिण अमेरिका में ही पाया जाता है। इसकी वजह है वहां की जलवायु और मिटटी का इसके लिए अच्छा होना। ये एक तरह की कैक्टस प्रजाति का फल है। ये काफी रसीला और मीठा होता है। इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गयी है की अब इसे बहुत से देशों में उगाया जाने लगा है। इस से आप सलाद मुरब्बा जेली जूस आदि भी बना सकते हैं।

जानें ड्रैगन फ्रूट खाने का तरीका

  • ये एक पौष्टिक फल है, इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। अब इसके बारे में इतना कुछ जान लेने के बाद सबके मन में यही सवाल आएगा की इसे खाया कैसे जाए।
  • इसे सिंपल काट कर खाया जा सकता है।
  • ताज़ा ठंडा शेक या स्मूथी बनाकर पियें।
Make delicious jelly
Make delicious jelly
  • मुरब्बा और जेली बनाकर भी इसका स्वाद लें।
  • बाकी फलों की तरह इसका इस्तेमाल भी आप फ्रूट चाट में कर सकती हैं।

ड्रैगन फ्रूट में मौजूद पोषक तत्त्व 

Immunity booster
Immunity booster

ड्रैगन फ्रूट सेहत के लिए काफी मायने में फायदेमंद होता है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इसका सेवन करना अच्छा माना जाता है।  एजिंग  की प्रक्रिया को धीमा करना भी ड्रैगन फ्रूट की खासियत है। इसके सेवन से हमारी त्वचा काफी स्वस्थ और जवान बनी रहती है। विटामिन सी से भरपूर ये फल त्वचा और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है। एक ड्रैगन फ्रूट में लगभग 60 कैलोरी और 3 ग्राम के करीब फाइबर पाया जाता है। इसमें विटामिन सी, ए, मैग्नीशियम, आयरन, और कैल्शियम जैसे पोषक तत्त्व भी मौजूद होते हैं। जिसके सेवन से हमारी सेहत को काफी फायदा होता है।

भारत में ड्रैगन फ्रूट की खेती

dragon fruits
dragon fruits

भारत में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, और तमिलनाडु में इसे उगाया जाता हैं। इसकी सबसे ज्यादा खेती महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कई इलाकों में की जाती हैं। इसकी खेती के लिए बहुत ज्यादा बारिश की जरुरत नहीं होती हैं। ये कैक्टस प्रजाति का फल हैं। इसका उपयोग कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी किया जाता हैं। इसकी खेती में एक सीजन में कम से कम 4 बार फल मिलता हैं। हर पौंधें में करीब 55  से 60  फल उगते हैं।

ड्रैगन फ्रूट के फायदे

Can make tasty shakes
Can make tasty shakes

ये दो तरह के होते है एक सफ़ेद गूदे वाला फल और दूसरा लाल गूदे वाला। इसका स्वाद कुछ कुछ नाशपाती जैसा होता है। ये तो हम जान ही चुके हैं की ये फल कितने पोषक तत्वों से भरा होता है। आइये जानते हैं इसे खाने के फायदे क्या हैं।

दोस्ती दिल से

Good for heart
Good for heart

दिल हमारे शरीर का सबसे एहम हिस्सा है। इसकी सेहत का ख्याल हमें अच्छे से रखना चाहिए। अगर आपका दिल अच्छे से काम कर रहा है तो समझ लीजिये आप एक अच्छी लाइफस्टाइल जी रहे हैं। ड्रैगन फ्रूट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर को सुचारु रूप से चलने में मदद करते हैं। इस से हमारे शरीर का रक्त संचार अच्छे से काम करता है।इसमें ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड भी पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

शुगर का रखे ख्याल

Good for sugar patients
Good for sugar patients

ड्रैगन फ्रूट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स  केले से भी ज्यादा कम होता है। इसलिए इसका सेवन शुगर के मरीज भी आसानी से कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स  शुगर का लेवल बनाये रखते हैं। ये फ्रूट शरीर को स्वस्थ रखता है। प्रीडायबिटीज  टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए इस फल को काफी फायदेमंद कहा जाता है।

कोलेस्ट्रॉल का रखे ख्याल

Helps in maintaining good cholesterol
Helps in maintaining good cholesterol

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ जाना दिल की बीमारियों को न्योता देता है। इस फल के सेवन से हमारे शरीर में मौजूद बाद फैट कम होने लगता है। इस तरह अच्छा फैट बढ़ता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख कर ड्रैगन फ्रूट हमारे शरीर के लिए अच्छा फल साबित होता है।

कैंसर का खतरा टाले

Contains crotin
Contains crotin

ड्रैगन फ्रूट में प्रचुर ,मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जिनकी मदद से फ्री रेडिकल्स से बढ़ने वाले कैंसर कोशिकाएं  बढ़ नहीं पाती हैं । इसमें एक क्रोटीन नाम का तत्त्व भी होता है जो एंटी-कार्सिनोजेनिक गुणों से भरा होता है। ये शरीर में बनने वाले कैंसर की गांठें कम करने में मदद करता है।

इम्युनिटी बढ़ाये

Removes asthma
Removes asthma

इसमें मौजूद पोषक तत्त्व हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं। इस वजह से अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी में भी इसका सेवन करना हानिकारक नहीं होता है। ये हर तरह के संक्रमण से लड़ने में हमारे शरीर की ताकत बढ़ाता है। एक दिन में 100 ग्राम तक ही इसका सेवन करें या चाहें तो अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।

त्वचा की समस्याओं से दिलाये राहत

ड्रैगन फ्रूट देखने में जितना सुन्दर है उतने ही सुन्दर उसके गुण भी हैं। ये हमारी त्वचा का ख्याल रखता है। एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, सोडियम, विटामिन सी, और फेनोलिक एसिड आदि से भरपूर ये फल हमारी त्वचा को कई तरह के नुक़सान से बचाता है।

सनबर्न मिटाये

Removes sunburn
Removes sunburn

ये धूप से हमारी त्वचा का बचाव करता है। इसे खाने के साथ साथ इसका फेस पैक बनाकर आप सनबर्न और टैनिंग जैसी सस्याओं से निजात पा सकती हैं। कसी भी तरह का फ्रूट पैक इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना कभी ना भूलें।

मुंहासों का करे सफाया

Contain vitamin C
Contain vitamin C

इसमें विटामिन सी मौजूद होता है जसिकी वजह से त्वचा की कई परेशानियों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसे अपने आहार में शामिल करें और चाहें तो इसका पेस्ट बनाकर मुहासों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको काफी फर्क नज़र आने लगेगा।

डेंगू में लाभदायक

Beneficial for dengue patients
Beneficial for dengue patients

ड्रैगन फ्रूट का बीज डेंगू के मरीजों के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। इसके बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीवायरल तत्त्व मिलते हैं जिसके सेवन से डेंगू जैसी बीमारी से राहत मिलती है। इसमें मजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बीमारियों से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं और जल्दी ही हमें स्वस्थ बनाते हैं।

हड्डियों और दांतों को रखें मजबूत

Keep bones strong
Keep bones strong

हड्डियां और दांत मजबूत बनाये रखने के लिए आपको ड्रैगन फ्रूट से काफी फायदा मिलेगा। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और फॉस्फोरस हमारे शरीर में मौजूद दांत और हड्डियों को ताकतवर बनाये रखने में सहायक होता है। कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने की वजह से ये आपके जोड़ों में होने वाले दर्द से भी काफी हद तक राहत पहुंचाता है। दांत का दर्द हो या हड्डियों की कोई परेशानी ड्रैगन फ्रूट इन सबसे लड़ने में हमारे शरीर की मदद करता है।

ड्रैगन फ्रूट खाने के नुकसान

Negative impacts of dragon fruit
Negative impacts of dragon fruit
  • ड्रैगन फ्रूट में शुगर काफी मात्रा में पायी जाती हैं इसका ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने का डर बना रहता हैं।
  • ये आपकी गट हेल्थ को नुक्सान पंहुचा सकता हैं। जिसकी वजह से आपको उलटी दस्त की परेशानी हों सकती हैं।
  • वैसे इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता हैं, पर इसका बहुत अधिक सेवन करने से पेट से जुडी कई तरह की परेशानियां हों सकती हैं।
  • इसमें काफी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिनका अधिक सेवन करने से ये हमारे शरीर को नुक्सान पहुंचाने लगते हैं।
  • इसके सेवन से एलर्जी की समस्या भी हों सकती हैं, जैसे हमारी त्वचा का लाल हों जाना, चकत्ते उभर आना,सांस लेने में दिक्कत होना, खुजली या सूजन की परेशानी।
  • अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो ड्रैगन फ्रूट आपकी दवाओं के असर पर भी प्रभाव डालता हैं।

कैसे चुनें सही ड्रैगन फ्रूट?

Good for hydration
Good for hydration

ड्रैगन फ्रूट कई पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें काफी मात्रा में पानी भी पाया जाता है। इस फल के नियमित सेवन से हमारे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी और भरपूर पोषण भी मिलता रहेगा। इसका उपयोग शरीर के बहुत से विकारों को दूर करता है। अब इसके बारे में इतना जान लेने के बाद हमारे मन में यही सवाल आएगा जैसे हम दूसरे फल छांट कर खरीदते हैं ठीक उसी तरह इसे कैसे पहचाने की कौन सा फल ठीक है खाने लायक है या नहीं। ड्रैगन फ्रूट के बारे में अक्सर लोगों ने कम ही सुना होगा, लेकिन अब इसके फायदे जानते हुए ये धीरे धीरे काफी लोकप्रिय होता जा रहा है लोग इस फल की अहमियत समझ चुके हैं। इसी वजह से सब इसे अपने डाइट में शामिल कर रहे हैं। आइये जानते हैं सही ड्रैगन फ्रूट का चुनाव कैसे करें।

जैसा की हम सभी जानते हैं इसका चटक रंग ही इसे काफी आकर्षक बनाता हैं। इसलिए ध्यान रखें खरीदते समय जांच लें इसका रंग चटक हो,फीका या हल्का ना हो।

Rich in vitamins
Rich in vitamins
  • इसे अच्छे से अलट पलट कर देख लें फल में किसी तरह का दाग तो नहीं हैं।
  • हलके हाथों से फल को पकडे और ये सुनिश्चित कर लें की ये कही से दबा, गला, पिचका और सड़ा हुआ ना हो।
  • अच्छे से देख लें इसमें किसी तरह के कीड़े ना लगे हों, इस तरह का फल हमें बीमार कर सकता हैं।

अब खरीद लेने के बाद भी आपकी कुछ बातों का ख्याल रखना होगा

  • इसे ठंडी जगह पर रखें।
  • सही तापमान पर रखने से इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती हैं।
Keep it at cool place
Keep it at cool place
  • कोशिश करें ज्यादा दिनों तक कटे हुए फल का इस्तेमाल ना करें।
  • अगर आपने आधा फल काट लिया हैं और आधा अभी भी बचा हुआ हैं तो इसे अच्छी तरह ठंडी जगह पर ढक कर रखें।

FAQ | क्या आप जानते हैं

ड्रैगन फ्रूट खाने का सही समय क्या हैं?

फलों का सेवन हमेशा सुबह के समय करना चाहिए। पर ड्रैगन फ्रूट के साथ ऐसा नहीं हैं इसे आप सुबह दिन या रात कभी भी खा सकते हैं। वैसे कहा जाता हैं इस फल को रात में खा कर सोने से अच्छी नींद आती हैं।

एक दिन में कितना ड्रैगन फ्रूट खाया जा सकता हैं ?

एक दिन में  एक माध्यम आकर का ड्रैगन फ्रूट खाया जा सकता हैं। यानी की लगभग 500  ग्राम के करीब ड्रैगन फ्रूट आप एक दिन में किसी भी तरीके से खा सकते हैं।

एक ड्रैगन फ्रूट के लगभग क्या कीमत होती हैं ?

एक ड्रैगन फ्रूट का वजन करीब 300  से 400  ग्राम होता हैं। एक फल की कीमत तकरीबन 100 रूपये होती हैं। किसी बड़ी दुकान या माल आदि में इसकी कीमत ऊपर नीचे हो सकती हैं।

हमें ड्रैगन फ्रूट क्यों नहीं खाना चाहिए?

ड्रैगन फ्रूट में शुगर अधिक मात्रा में पायी जाती हैं इसलिए शुगर के मरीज इसका सेवन कम करें। वहीँ दूसरी तरफ इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती हैं तो इसका नियमित सेवन करने से वजन घटने लगता हैं। अगर आप दुबले पतले हैं तो इसका सेवन कम करें।

क्या ड्रैगन फ्रूट रोज़ खाया जा सकता हैं ?

जी हाँ , इसे रोज़ खाया जा सकता हैं। इसमें फाइबर मौजूद होता हैं जो हमारे पाचन तंत्र के लिए फ़ायदेमं होता हैं। साथ ही इसमें विटामिन और खनिज भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं।

ड्रैगन फ्रूट इतना महंगा क्यों होता हैं?

इसमें काफी पोषक तत्त्व होते हैं। इसकी खेती के लिए अलग तरह की मिटटी की जरुरत होती हैं। कई बीमारियों के इलाज में इसका उपयोग होता हैं इसी वजह से ये महंगा होता हैं।

ड्रैगन फ्रूट की तासीर क्या होती हैं ?

ये ठंडी तासीर वाला फल हैं। इसमें साइट्रस फ्रूट की तरह एसिड नहीं होता हैं।

ड्रैगन फ्रूट खाने से हमारे शरीर में क्या होता है?

ड्रैगन फ्रूट में बीटालेन पाया जाता है, जो हमारे शरीर में बन रहे ख़राब कोलेस्ट्रॉल को धीरे धीरे काम करता है। खासकर ये बीटालेन लाल गूदे वाले फल में बनता है। इसके अंदर के छोटे छोटे बीजों में ओमेगा 3 और ओमेगा 9 फैटी एसिड्स होते हैं। ये दिल की बीमारियों से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करते हैं।