नेचर लवर्स और एडवेंचर पसंद लोगों के लिए हिमाचल के 10 ख़ास डेस्टिनेशन: Himachal Pradesh Tourism
Himachal Pradesh Tourism

सफर को रोमांचक बनाने के लिए हिमाचल की यात्रा

इस जगह पर आपको प्राकृतिक ख़ूबसूरती और साहसिक पर्यटन के साथ साथ कई तरह की संस्कृतियों का भी अनुभव होगा।

Himachal Pradesh Tourism: हिमाचल प्रदेश कई मायने में हमारे देश का महत्वपूर्ण राज्य है। यह अपनी हिमालयी ख़ूबसूरती और खूबसूरत स्थलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इस जगह पर दूर दूर से लोग अपनी छुट्टियाँ मानने और यहाँ के पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करने के लिए आते हैं। इस जगह पर आपको प्राकृतिक ख़ूबसूरती और साहसिक पर्यटन के साथ साथ कई तरह की संस्कृतियों का भी अनुभव होगा। इस जगह पर पहुँचकर आपको कई जगहों पर यूरोपीय संस्कृति देखने को मिलेगी, कई जगहों पर मठ और तिब्बती संस्कृति तो कई जगहों पर अपनी ख़ुदकी पहाड़ी। इन सबके बावजूद आपको यात्रा के दौरान शांति का अनोखा अनुभव होगा। इस जगह पर ट्रैकिंग, स्किईंग और पर्वतारोहण जैसी गतिविधियाँ भी ख़ूब होती हैं। इस बार अपने सफर को रोमांचक बनाने के लिय इन जगहों पर जाना बिल्कुल भिन नहीं भूलें। 

हिमाचल प्रदेश के 10 मुख्य पर्यटन स्थल

पश्चिमी हिमालय की गोद में बसा हिमाचल पहाड़ों और नदियों से घिरा हुआ है। यह एक तरफ़ रावी, चेनाब, ब्यास, यमुना व सत्लुज जैसी बड़ी नदियों का मूल क्षेत्र है तो दूसरी तरफ़ तमाम तरह की ऊँची-ऊँची चोटियों का उद्गम स्थल। यही कारण है कि प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण इस जगह पर छुट्टियाँ मनाने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। आप भी यदि हिमाचल यात्रा के बारे में विचार बना रहे हैं तो आइए जानते है कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में:

1. कसौल (Kasol)

Himachal Pradesh Tourism
kasol

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यदि आपको किसी ऐसी जगह की तलाश हो जो अपनी जैव विविधता और तरह तरह की रोमांचक गतिविधियों के लिए जानी जाती हो तो कसोल एक अच्छा विकल्प है। इस जगह पर आपको तमाम तरह के पर्यटन स्थलों के साथ साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य दिखाई देंगे। इस जगह पर आकर आप कैफ़े कल्चर को अच्छी तरह से एंजोय कर पाएँगे। कसोल में आकर पार्वती घाटी के साथ साथ आपके पास पार्वती नदी की सुंदरता को देखने का भी अच्छा अवसर मिलेगा।

2. मैक्लोड़गंज (McLeodganj)

McLeodganj
McLeodganj

मैक्लोड़गंज को बहुत से तिब्बतियों के निवास करने के कारण छोटा ल्हासा भी कहा जाता है। इस जगह पर आपको एक तरफ़ जहां तिब्बती संस्कृति देखने को मिलेगी दूसरी तरफ़ बहुत सारे बौद्ध मठ जोकि एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित किए गए हैं। इस जगह पर आकर आपको एक तरफ़ जहां आध्यात्मिकता का अनुभव होगा, दूसरी तरफ़ आप हिमालय के ख़ूबसूरत पहाड़ों से भी रूबरू हो पाएँगे। इस जगह पर कैम्पिंग, ट्रेकिंग जैसी गतिविधियाँ भी ख़ूब होती हैं जो साहसिक पर्यटन को पसंद करने वालों को ख़ूब रास आएँगी। 

3. लाहुल-स्पिति (Lahul-Spiti)

लाहुल-स्पिति को हिमाचल प्रदेश के ठंडे मरूस्थल क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।इस जगह पर आपको बर्फ से ढ़के पहाड़ के साथ साथ रंग-बिरंगे मठ व छोटे-छोटे ख़ूबसूरत गाँव मिलेंगे जिन्हें देखकर आपका मन ख़ुश हो जाएगा। इस जगह पर दुनिया भर के लोग बाइकिंग के लिए आते हैं। इस जगह पर आप साफ नीला आसमान, पहाड़ की ख़ूबसूरती और स्थानीय संस्कृति से भली भाँति परिचित हो सकेंगे। लाहुल-स्पिति के टेढ़े-मेढ़े रास्तों से गुज़रते हुए प्राकृतिक नज़ारों को देखना एक अनोखा एहसास होता है।

4. धर्मशाला (Dharamshala)

Dharamshala
Dharamshala

धर्मशाला प्राकृतिक सुंदरता व संस्कृति का सुंदर और सुखद समागम कहा जाता है। इस जगह पर आपको प्राकृतिक सौंदर्यता, जैव विविधता और तिब्बती संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी जिसे वहाँ रहकर एक्सप्लोर करने का आपके मन में ख़्याल आएगा। इस जगह से धौलाधर पर्वत-श्रृंखला की अद्भुत ख़ूबसूरती दिखाई देती है जो आपके मन को मोह लेगी। धर्मशाला का शांत माहौल आपको विपासना और नैचरल थरेपी का भी विकल्प देता है। इस जगह पर आकर आपको मानसिक और दैहिकतौर पर बहुत ही सुखद अहसास होगा। 

5. शिमला (Shimla)

Shimla
Shimla

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और कई कारणों से जानी जाती है। इस जगह पर आपको प्राकृतिक वातावरण के साथ साथ विश्व स्तरीय पर्यटन मिलेगा। चीड़, ताड़ व देवदार के पेड़ों देखने को मिलेंगे जो यहाँ के वातावरण और मौसम को पूरे साल हरा-भरा और तरों-ताज़ा रखने का काम करते हैं। इस जगह पर आप लम्बे समय तक ठहरकर अपनी छुट्टियाँ बिता सकते हैं। इस जगह पर सर्दियों में बर्फ़बारी होती है और हिल स्टेशन होने के नाते पूरे साल वातावरण शुष्क और मनोरम होता है। 

6. मनाली (Manali)

Manali
Manali

मनाली हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में आता है। जिसकी वजह से इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है। इस जगह पर लोग दुनिया भर से अपनी छुट्टियों को मनाने के लिय आते हैं। मनाली में रहते हुए आपको तरह तरह की पर्यटक गतिविधियाँ देखने को मिलेंगी। इस जगह पर आकर आप साहसिक पर्यटन के साथ साथ यहाँ के खानपान और सांस्कृतिक बहुलता को भी समझ सकते हैं। सर्दियों में यहाँ पर जमकर बर्फ़बारी होती है जिसकी वजह से पहाड़ और भी ख़ूबसूरत हो जाते हैं। 

7. कुल्लु ( Kullu)

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन स्थल की कमी नहीं है पर कुल्लू का अपना एक विशेष और विशिष्ट स्थान है। ब्याद नदी के तट पर बसा कुल्लू एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल है बल्कि पहाड़ी संस्कृति का केंद्र भी है। कुल्लू का दायरा काफ़ी बड़ा और विस्तारपरक है। एक तरह से देखा जाए तो यह रोहतांग पास, ब्यास कुंड व चंद्रताल झील की भूमी है। इस जगह पर कुछ लोग गर्मी से बचने के लिए इस जगह पर आते हैं तो कुछ लोग बर्फ़बारी देखने के लिए। बर्फ़बारी का मज़ा लेना चाहते हैं तो दिसंबर व जनवरी का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। 

8. बीर-बिलिंग (Bir billing)

Bir billing
Bir billing

बीर-बिलिंग को साहसिक पर्यटन गतिविधियों, पर्यटन स्थलों और विशेषतौर पर जाना जाता है। यह भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी कहा जाता है। पिछले कुछ सालों में यह अपनी साहसिक गतिविधियों और कैफ़े कल्चर के कारण बहुत ही लोकप्रियता हासिल की है। इस जगह पर आज भी जितने देसी नहीं उतने विदेशी यात्री आते हैं। इस जगह पर जाते हैं तो पैराग्लाइडिंग करना बिल्कुल 

9. मलाना (Malana)

मलाना को हिमाचल प्रदेश का प्राचीन ग्रामीण इलाका कहा जा सकता है। यह एक तरफ़ पार्वती घाटी, दूसरी तरफ कुल्लु घाटी से घिरा हुआ है। इस जगह पर हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्सों से अलग जीवन और रहन सहन हैं। इस जगह पर जाने की मनाही नहीं है लेकिन किसी चीज़ को हाथ नहीं लगा सकते। चंदेरखानी व देओ टिब्बा नाम की दो चोटियाँ इस जगह पर स्थित हैं जिसकी छाया सीधे इस गांव पर पड़ती है। मलाना की अपनी एक अलग रहन-सहन व संस्कृति है जिसके कारण पर्यटक इसकी ओर आकर्षित होते हैं। 

10. कांगड़ा (Kangra)

Kangra
Kangra

कांगड़ा को देवी-देवताओं की भूमि कहा जाता है। इसलिए मन की शांति के लिए इस जगह पर जाना लोग पसंद करते हैं। यहाँ के पहाड़ बहुत ही ख़ूबसूरत हैं इस जगह को धार्मिकता के साथ साथ पर्यटन के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर रहकर आप यहाँ की पहाड़ी संस्कृति को एक्सपलोरे कर सकते हैं। आसपास के क्षेत्रों में घूमना आपको काफ़ी अच्छा लगेगा। इस जगह पर आपको पर्यावरण के साथ साथ जैव विविधता भी ख़ूब देखने को मिलेगी। 

Leave a comment