जीरा खाने के क्या हैं फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका: Cumin Seeds Benefits
Cumin Seeds Benefits

जीरा खाने के क्या हैं फायदे, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Cumin Seeds Benefits in Hindi : जीरा स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होते हैं। इसकी मदद से मोटापा से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं खीरा खाने के फायदे, नुकसान और इस्तेमाल करने का क्या तरीका है?

Cumin Seeds Benefits: भारतीय किचन में खाने का तड़का लगाने के लिए अधिकतर लोग जीरे का इस्तेमाल करते हैं। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके सेवन से शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। जीरा का सेवन करने से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है। यह आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी बेस्ट साबित हो सकता है। इससे प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। आज हम आपको इस लेख में जीरा खाने से सेहत को होने वाले कुछ असरदार फायदे और इसके नुकसान के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं जीरा के फायदे और नुकसान क्या हैं?

क्या है जीरा? – What is Cumin in Hindi

जीरा (क्यूमिनम साइमिनम एल) एक पत्तेदार पौधा है, जो मुख्य रूप से चीन, भारत, मध्य पूर्व और भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में उगाया जाता है। इस पौधे से मिलने वाले फल को जीरा कहा जाता है। दुनियाभर में जीरा का मसालों के रूप में किया जाता है। जीरा के कई आयुर्वेदिक फायदे हैं। इसकी मदद से आप पाचन तंत्र, रोग प्रतिरोधक क्षमता और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकते हैं। 

जीरा से होने वाले फायदे – Cumin Seeds Benefits in Hindi

एंटीऑक्सीडेंट्स से होता है भरपूर

जीरे में प्राकृतिक रूप से ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं। इसमें मुख्य रूप से एपिजेनिन और ल्यूटोलिन होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करने वाले छोटे फ्री-रेडिकल्स को रोकने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही एंटीऑक्सिडेंट हमारे शरीर को स्वस्थ और अधिक एनर्जेटिक महसूस करता हैं। इससे स्किन की झुर्रियों को भी कम करने में मदद मिलती है। 

कैंसर-रोधी गुण

कुछ प्रयोगों के अनुसार, जीरे में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने का गुण होता है। एक अध्ययन में चूहों को जीरा खिलाया गया, जिसमें देखा गया है कि वे कोलन कैंसर से सुरक्षित रहे। वहीं, एक अन्य अध्ययन में दावा किया गया है कि जीरा और तुलसी में सबसे शक्तिशाली कैंसर-रोधी गुण होता है। 

दस्त की परेशानी से राहत

जीरे में मौजूद औषधीय गुण दस्त की परेशानी का इलाज करने में किया जा सकता है। पारंपरिक चिकित्सा में इसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। दस्त से पीड़ित चूहों को जीरे का अर्क दिया गया। शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि इसके अर्क के सेवन से दस्त के लक्षणों में काफी हद तक सुधार मिला। 

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

जीरे का उपयोग डायबिटीज को कंट्रोल करने में हर्बल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बीज के सेवन से आप काफी हद तक ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। कुछ अध्ययनों में भी इस बात को साबित किया जा चुका है कि जीरे का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। मुख्य रूप से जीरे के तेल में हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है।।

संक्रमण और बैक्टीरिया को करे नष्ट

जीरा का प्रयोग संक्रमण और बैक्टीरिया को नष्ट करने के लिए किया जा सकता है। इसके तेल में लार्विसाइड और एंटीसेप्टिक एजेंट पाया दाता है। यह तेल उन जीवाणुओं के उपभेदों को भी मारता है, जो अन्य एंटीसेप्टिक्स के प्रति प्रतिरोधी होते हैं। इतना ही नहीं, जीरा हमारे शरीर में मौजूद उन हानिकारक बैक्टीरिया को भी मारने में मदद कर सकता है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं।

शरीर की सूजन को करे कम

जीरा में एक्टिव रूप से सूजन-रोधी, एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसका अर्थ यह है कि यदि आप किसी कारण से दर्द और सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में जीरे का सेवन करना आपके लिए प्रभावी हो सकता है। जीरे के बीजों से प्राप्त तेल से शरीर की मालिश करने से काफी हद तक सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

Inflammation
Inflammation

बैड कोलेस्ट्रॉल को करता है कम

जीरा में हाइपोलिपिडेमिक मौजूद होता है। यह एक ऐसा पदार्थ है, जो हमारे शरीर में मौजूद वसा के उच्च स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। यह अनहेल्दी फैट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा दे सकते हैं। अध्ययन में पाया गया है कि अगर आप नियमित रूप से जीरा के पाउडर को दही के साथ खाते हैं, तो इससे काफी हद तक बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा दे सकता है। 

वजन घटाने में है सहायक

जीरे का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकीत है। कई अध्ययनों में इस बात को साबित किया जा चुका है कि अगर आप जीरा पानी का सेवन करते हैं, तो यह वजन और बेली फैट को कम कर सकता है। कुछ अध्ययनों में देखा गया है कि  जिन अधिक वजन वाली महिलाओं को जीरा पाउडर दिया गया और उन्होंने स्वस्थ आहार खाया, उनके वजन में काफी हद तक सुधार हुआ है। एक अन्य अध्ययन से पता चला है कि अधिक वजन वाले पुरुषों और महिलाओं दोनों में इसका असर काफी हद तक सकात्मक दिखता है। 

IBS के लक्षणों में करे सुधार
कुछ रिसर्च में इस बात को साबित किया गया है कि अगर आप नियमित रूप से जीरा का सेवन करते हैं, तो यह काफी हद तक इरिटेबल आंत्र सिंड्रोम (आईबीएस) के लक्षणों जैसे- ऐंठन, पाचन ऐंठन, मतली और सूजन की परेशानी को कम कर सकता है।  एक अध्ययन के अनुसार, जीरा का अर्क इन लक्षणों का इलाज करने में सक्षम है। यह इतना प्रभावी है कि शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि जीरा यह उन लोगों के लिए एक प्रभावी विकल्प हो सकता है, जो आईबीएस के इलाज के लिए महंगी दवाओं का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं।

याददाश्त क्षमता को दे बढ़ावा

जीरा आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे उत्तेजित करता है। इसके परिणामस्वरूप जीरा का सेवन करने से आपकी याददाश्त क्षमता को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। यह आपके अंगों पर बेहतर नियंत्रण करने में मददगार हो सकता है। शरीर के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के कामकाज में योगदान के कारण जीरा पार्किंसंस डिजीज के इलाज में भी मददगार साबित हो सकता है।

जीरा के नुकसान- Cumin Seed Side Effects in hindi

जीरा एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है, जिसका सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान होने की संभावना कम होती है। यह पाचन संबंधी परेशानियों को कम करती है। हालांकि, कुछ लोगों को इसके सेवन से परेशानी हो सकती है, जैसे-

लिवर को पहुंचा सकता है नुकसान : जीरे में मौजूद तेल बहुत अस्थिर होता है। ऐसे में लंबे समय तक इसका सेवन करने से लिवर और किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही यह मांसपेशियों में ऐंठन की परेशानी को बढ़ा सकता है। 

गर्भपात का खतरा : जीरा गर्भवती महिलाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। बहुत अधिक जीरा खाने पीरियड्स चक्र शुरू हो सकते हैं, जो गर्भपात का कारण बन सकता है। 

लो ब्लड शुगर की शिकायत : अधिक मात्रा में जीरे का सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर कम हो सकता है। अगर आपकी किसी कारण से सर्जरी होने वाली है, तो ऐसी स्थिति में जीरे का सेवन न करें। सर्जरी के दौरान, ग्लूकोज स्तर को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। ऐसे में अगर आप जीरा खाते हैं, तो इससे लो ब्लड शुगर की परेशानी हो सकती है।

एलर्जी का कारण : जीरे के सेवन करने से कुछ लोगों को एलर्जी की शिकायत हो सकती है। इसकी वजह से स्किन पर खुजली, रैशेज जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा सेंसटिव है, तो जीरा का सेवन करने से परहेज करें। 

जीरा का कैसे करते हैं इस्तेमाल? – How to Use Cumin Seeds in Hindi

जीरा एक मसाला है, जिसका प्रयोग खाने में खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए काफी ज्यादा होता है। भारत में जीरे का प्रयोग मुख्य रूप से खाना पकाने जैसे- सब्जियों में झौंका, पुलाव या चावल में, करी बनाने के लिए होता है। इसके अलावा हर्बल टी और जीरा का पानी बनाने के लिए भी इसका प्रयोग होता है। कुछ लोग जीरा का सेवन पाउडर के रूप में करते हैं, जो मुख्य रूप से  रायता या फिर सलाद का जायका बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है।

DISCLAIMER

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI

GREHLAKSHMI इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

जीरा के फायदे क्या हैं?

जीरा गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है। यह प्रोटीन, हेल्दी फैट को अवशोषित करने में मदद करात है, जिससे अपच, दस्त, मतली जैसी परेशानी कम की जा सकती है।

जीरा कब नहीं खाना चाहिए?

अगर आपको पहले से दस्त या फिर कब्ज की परेशानी है, तो इस स्थिति में जीरा न खाएं। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी जीरे का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

जीरा का पानी दिन में कितनी बार पीना चाहिए?

सुबह खाली पेट दिन में 1 बार जीरा का पानी पीने से पाचन एंजाइम को बढ़ाया जा सकता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकता है।

एक दिन में कितना जीरा खाना चाहिए?

एक दिन में आप 2 चम्मच के करीब जीरा खा सकते हैं। यह वजन घटाने से लेकर पाचन संबंधी विकार को दूर कर सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...